Diwali 2023 Decoration: हिंदू धर्म में दिवाली के पर्व का खास महत्व होता। इस त्यौहार को लेकर पूरे भारत में अलग ही उत्साह और उल्लास देखने को मिलता है। यह पर्व हर साल कार्तिक मास की अमावस्या के दिन मनाया जाता है। इस त्यौहार पर पूरा भारत दीयों की रोशनी से जगमगा उठता है।
साल भर लोग इस खास त्यौहार का इंतजार करते हैं। इस दिन दीयों से घर को जगमगाते हैं, पटाखे जलाते हैं ढेर सारी मिठाइयां बनाते हैं और पूरे श्रद्धा भक्ति के साथ लक्ष्मी गणेश की पूजा अर्चना करते हैं। साल 2023 में दीपावली का त्योहार 12 नवंबर को मनाया जाएगा। दीपावली के त्योहार पर लोग अपने घरों को तरह-तरह से सजाते हैं। इस पर्व पर खास सजावट दीयों से की जाती है।
अगर आप भी अपने घर को सुंदर सजाना चाहती है तो आपको अलग-अलग दीयों की मदद लेनी चाहिए। आज हम आपको इस लेख के द्वारा बताएंगे कि आप किस टाइप के दीयों से अपने घर की सजावट कर सकती हैं, जिससे कि आपका घर बहुत सुंदर लगेगा।
घर और मंदिर को इन दीयों से बनाए यूनिक
फूलों के आकार वाला दिया

फूलों के आकार वाले दिए आपके घर को सुंदरता और रोशनी से भर सकते हैं। आप अपने घर को सुंदर सजाने के लिए अलग-अलग फूलों के आकार के दिए का इस्तेमाल कर सकती हैं। इन दीयों में आपको अलग से बत्ती लगाने की जरूरत नहीं होती हैं। इसमें पहले से ही लाइट लगी हुई आती है। आप अपनी पसंद से अलग-अलग आकार के दीयों को सेलेक्ट करके घर के हर एक कोने में सजा सकती हैं। यह आपके घर की सजावट में चार चांद लगा देंगे।
दिया स्टैंड

एक खूबसूरत दिया स्टैंड आपके दीयों को और आपके घर को चमकदार बना सकता है। दिया स्टैंड बाजार में अलग-अलग डिजाइन और पैटर्न में आते हैं। आप इसे बाजार से भी खरीद सकती है और चाहे तो ऑनलाइन भी बुला सकती हैं। खासतौर पर दिया स्टैंड का उपयोग मंदिर को सजाने के लिए किया जाता है। दिया स्टैंड के साथ आप अपने मंदिर की सजावट में चार चांद लगाने के लिए दिया स्टैंड के आजू-बाजू सुंदर रंगोली भी बना सकती हैं।
पेंटेड दिया

पेंटेड मिट्टी के दिए घर को एक प्राकृतिक माहौल से जोड़ने में मदद करते हैं। यह सिंपल मिट्टी के दियें होते हैं जिन्हें अलग-अलग पैटर्न, डिजाइन और रंगों का उपयोग करके बनाया जाता हैं। वैसे तो पेंटेड दिए बाजारों में उपलब्ध होते हैं। लेकिन आप चाहे तो सिंपल मिट्टी के दीयों को पेंट करके अपने पसंद की डिजाइन दे सकते हैं।
