Overview:
इस साल 21 अक्टूबर को दिवाली का त्योहार है। ऐसे में घरों में सफाईयां भी जल्दी शुरू होने लगी हैं। अगर आप भी घर और सामान की डीप क्लिंनिग करना चाहते हैं तो वोडका आपके काम आ सकती है।
Vodka for Cleaning: दिवाली के ‘सफाई अभियान’ का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। इस साल 21 अक्टूबर को दिवाली का त्योहार है। ऐसे में घरों में सफाईयां भी जल्दी शुरू होने लगी हैं। अगर आप भी घर और सामान की डीप क्लिंनिग करना चाहते हैं तो वोडका आपके काम आ सकती है। वोडका आपको मिनटों में सफाई के झंझट से मुक्ति दिला सकती है।
बदबूदार स्नीकर्स होंगे साफ

जूतों को लगातार पहनने से उसमें बदबू आने लगती है। ये बदबू काफी शर्मिंदगी का भी कारण बन जाती है। अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं तो वोडका आपके काम आ सकती है। अक्सर लोग इसके लिए डिओडोरेंट और पाउडर का यूज करते हैं, लेकिन इनका असर कुछ ही देर रहता है। वहीं जूतों को वॉश करना एक बड़ा काम है। अगर आपको आसानी से जूतों से हमेशा के लिए गंध भगानी हो तो वोडका आपके काम आएगा। इसके लिए जूतों में वोडका को स्प्रे कीजिए। इसे रातभर सूखने दें और अगली सुबह आपके स्नीकर्स एकदम ताजा और खुशबूदार हो जाएंगे। साथ ही इससे सारे बैक्टीरिया भी मर जाएंगे।
चिपचिपे लेबल को कहें अलविदा
जार, मग, फ्रेम, नए गिलास, बर्तनों या किसी भी चीज से स्टिकर हटाना अक्सर सिरदर्द बन जाता है। अधूरा हटा लेबल आपके सामान का लुक खराब कर देता है। इस काम को वोडका मिनटों में कर देता है। बस एक कपड़े पर थोड़ा वोडका डालें और उसे लेबल पर एक मिनट के लिए दबाएं। फिर रगड़ें, आप पाएंगे कि लेबल और गोंद दोनों छूमंतर हो जाएगा।
गहनों में फिर से लाएं चमक
त्योहारों पर गहने पहनना हर महिला का शौक होता है। लेकिन समय के साथ पसीने और गंदगी के कारण इनकी चमक खो जाती है। वहीं डायमंड और प्रेशियस स्टोन्स की चमक भी खो जाती है। वोडका इनकी रौनक वापस ला सकता है। गहनों से ग्रीस और मैल हटाने में वोडका काफी असरदार है। आप सोने और डायमंड के गहनों को करीब 20 मिनट तक के लिए वोडका में डुबो दें। इसके बाद एक साफ और मुलायम कपड़े से इन्हें पोंछ लें। आपके गहने पहले जैसे चमक जाएंगे। हालांकि ओपल के गहनों पर वोडका का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।
नए जैसे हो जाएंगे बाथरूम टाइल्स
बाथरूम की दीवारों या टाइलों के किनारों में अक्सर फफूंद जम जाती है। ये जिद्दी फफूंद मुश्किल से हटती है। लेकिन वोडका इस समस्या का भी हल है। आप इसे बोतल में भरे और फफूंद पर सीधे वोडका स्प्रे करें। फिर 10 मिनट छोड़ दें और उसके बाद ब्रश से रगड़ें। यह विकल्प ब्लीच से बेहतर है। इससे टाइल्स और फर्श को कोई नुकसान नहीं होता है। न ही उनके रंग हल्के पड़ते हैं।
कांच और शीशे से हटाएं धब्बे
शीशे या कांच की चीजों पर उंगलियों के निशान और धूल लगना आम समस्या है। वोडका की मदद से आप मिनटों में इसे साफ कर सकते हैं। इसके लिए आप वोडका और पानी को बराबर मात्रा में मिलाकर स्प्रे बोतल में भरें। इससे खिड़कियां, शीशे और ग्लास टेबल साफ करें। ये बिना की निशान के मिरर साफ करेगा।
