Diya Vastu Upay: हिंदू धर्म में ज्योतिष को बहुत अधिक महत्व दिया गया है। हम जो भी पूजन पाठ या दैनिक दिनचर्या के काम करते हैं वह सभी ज्योतिष पर ही आधारित है। हर व्यक्ति का अपना एक रूटीन होता है जिसे वह सुबह से लेकर रात तक फॉलो करता है। इस दौरान सभी लोग अलग-अलग नियमों का पालन करते हैं।
डेली रूटीन में किसी का पूजा करने का नियम अलग है तो किसी का खाना खाने या काम करने को लेकर कोई ना कोई नियम है। रोजाना किए जाने वाले यही काम हमारे जीवन पर असर डालने का काम करते हैं। पूजन पाठ करते समय हम सभी दीपक जरूर जलाते हैं। दीपक प्रज्वलित किए बिना कोई भी पूजा संपन्न नहीं होती है।
Also read: दीपावली पर इन जगहों पर दीपक जलाना न भूले: Diya in Diwali Tips
Diya Vastu Upay:दीपक का महत्व
पूजन में दीपक जलाने का महत्व इसलिए है क्योंकि यह सकारात्मकता लेकर आता है। दीपक हम पूजा करते समय तो जलाते ही हैं लेकिन इसके अलावा घर के मुख्य द्वार पर भी दीपक रखा जाता है। बहुत से लोग अपने घर की छत पर भी दीपक जलाते हैं। अगर आपने अब तक इसका महत्व नहीं समझा तो चलिए हम आपको बताते हैं कि छत पर दीपक जलाने से क्या होता है।
छत पर रखें दीपक
हर व्यक्ति अपने जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना करता है। अगर आप भी अपने जीवन में सकारात्मक परिवर्तन प्राप्त करना चाहते हैं तो घर की छत पर दीपक अवश्य जलाएं। ऐसा करना अच्छा माना गया है। ऐसा करने से व्यक्ति को शुभ फल प्राप्त होता है।
नकारात्मकता होगी दूर
जो व्यक्ति शाम के समय घर की छत पर दीपक जलाता है, उसके घर से नकारात्मक ऊर्जा हमेशा दूर रहती है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। ऐसे में घर का महौल भी खुशनुमा बना रहता है। परिवार के सदस्य कभी भी नकारात्मकता से ग्रसित नहीं होते और पॉजिटिविटी बनी रहती है।
सुख समृद्धि का वास
शाम के समय छत पर दीपक जलाने से घर में सुख समृद्धि का वास बना रहता है। अगर आप चाहते हैं कि आपके घर में हमेशा खुशहाली बनी रहे और घर में रहने वाले सदस्य प्रेम से एक दूसरे के साथ रहें तो आपको यह उपाय जरूर करना चाहिए।
समस्याओं का निवारण
अपने जीवन में हर व्यक्ति कभी ना कभी किसी न किसी समस्या का सामना जरूर करता है। अगर रोजाना घर की छत पर दीपक जलाया जाता है तो जीवन की समस्याएं अपने आप ही समाप्त हो जाती है। यह उपाय नई परेशानियों को आने से रोकता है।
माता लक्ष्मी की कृपा
अपने घर में सुख, समृद्धि, बरकत और धन सभी चाहते हैं। अगर आप भी माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त करना चाहते हैं तो घर की छत पर दीपक जरूर जलाएं। ऐसा करने से घर के सदस्यों को तरक्की मिलने लगती है और माता लक्ष्मी की कृपा हमेशा बनी रहती है।
