Diya in Diwali Tips: दीपावली के दिन दीपक जलाने की परंपरा सदियों से चली आ रही है। दीपावली की रात हम अपने घर को दीपक की रोशनी से जगमग करते हैं। ऐसी मान्यता है कि दिवाली के दिन माता लक्ष्मी पृथ्वी पर भ्रमण करती हैं अत: माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्ति हेतु अत: माता लक्ष्मी आपके घर में प्रवेश करे उसके लिए आवश्यक है दीपकों को कुछ विशेष स्थानों पर जलाना न भूलें आज हम आपको बताएंगे कि दीपावली की रात कहां-कहां दीपक जलाने चाहिए।
- पीपल के पेड़ के नीचे दीपावली वाले दिन दीपक जलाना अतिशुभ माना जाता है। पर दीपक जलाने के बाद पीछे मुड़कर नहीं देखना चाहिए ऐसा करने से आपकी धन से जुड़ी सभी समस्याएं समाप्त होती हैं।
- यदि संभव हो तो दीपावली की रात श्मशाम में दीपक जलाएं यदि ऐसा न कर सकें तो किसी सूनसान इलाके में स्थित मंदिन में दीपक जलाएं।
- दीपावली वाले दिन घर के मुख्य द्वार की चौखट पर दीपक अवश्य जलाना चाहिए घर के मुख्य द्वार पर दीपक जलाने से घर में नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश नहीं कर पाती और घर परिवार में सुख-समृद्धि की प्राप्त होती है।
- दीपावली की रात घर के नजदीक वाले चौराहे पर भी दीपक जलाना चाहिए।
- घर में पूजन स्थल में दीपक जलाएं इस बात का ध्यान रखें कि दीपक पूरी रात जलता रहे ऐसा करने से महालक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।
- घर के आस-पास जो भी मंदिर हो वहां दीपावली वाले दिन दीपक अवश्य जलाएं। इससे सभी देवी-देवता प्रसन्न होते हंै।
- घर के आंगन में भी दीपक जलाना चाहिए। पर एक बात का ध्यान रखें यह दीपक रात भर जलता रहे।
- किसी बेल पत्र के पेड़ के नीचे दीपावली की रात दीपक जलाएं। बेल पत्र भगवान शिव का प्रिय वृक्ष है। अत: यहां दीपक जलाने पर उनकी कृपा प्राप्त होती है।
