लोहड़ी के मौके पर इन तरीकों से पंजाबी स्टाइल में सजाएं घर: Lohri Decoration Ideas
Lohri Decoration Ideas

लोहड़ी के मौके पर इन तरीकों से पंजाबी स्टाइल में सजाएं घर: Lohri Decoration Ideas

इन डेकोरेशन टिप्स की मदद से आपकों ज्यादा खर्चा नहीं करना पड़ेगा और लोहड़ी में आपका घर भी बिल्कुल खूबसूरत दिखेगा।

Lohri Decoration Ideas : पूरे भारत में लोहड़ी का त्यौहार बेहद धूमधाम तरीके से मनाया जाता है। साल की शुरुआत के साथ ही बाजारों और घरों में खुशी का माहौल बन जाता है। इस दिन घरों को बेहद खूबसूरत तरीकों से सजाया भी जाता है। हालांकि, कई लोग अपने घर को सजाने के लिए बेहद खर्चा करते हैं। लेकिन, आप कम बजट में घर को सजाना चाहते हैं, तो आज हम आपके लिए कुछ टिप्स लेकर आए हैं, जो बिल्कुल बजट फ्रेंडली है। इन टिप्स की मदद से आपकों ज्यादा खर्चा नहीं करना पड़ेगा और लोहड़ी में आपका घर भी बिल्कुल खूबसूरत दिखेगा।

Also read: गेट को इन तरीकों से करें डेकोरेट, शादी वाला घर दिखेगा खूबसूरत

आप लोहड़ी में घर को बिल्कुल पारंपरिक रूप देना चाहते हैं, तो  पंजाबी फूड पिक्चर्स, खाली शराब की बोतलें, साइकिल, ट्रैक्टर, खटिया जैसे सामानों का सजावट में उपयोग करें। ये सभी सजावट निश्चित रूप से आपके गेस्ट को इस लोकप्रिय त्यौहार लोहड़ी पर जरूर आकर्षित करेगी। आप इन्हें अधिक खूबसूरत दिखाने के लिए इनके ऊपर एलईडी मल्टी कलर्ड लाइट्स लगा सकती हैं। ऐसा करने से ये रोशनी देंगे।

Lohri Decoration Ideas
Lohri Decoration Ideas with Kite

लोहड़ी और मकर संक्रांति बस एक दिन के अंतराल पर मनाया जाता हैं। ऐसे में इस दिन पतंग उड़ाने का भी पंजाब में रिवाज़ है। आप चाहे तो लोकल बाजार से रंग-बिरंगे पतंगे लाकर भी अपने घर की सजावट कर सकते हैं। अगर आप अपने छत पर लोहड़ी का त्यौहार मना रहे हैं, तो आप रंग-बिरंगे पतंग और कुछ लाइट्स के साथ घर में डेकोरेशन कर सकते है। दरअसल, लोहड़ी रात को ही मनाया जाता है। इसलिए लाइट और पतंग के कॉम्बिनेशन से सजावट करने से घर बहुत सुंदर दिखेगा।


लोहड़ी का त्यौहार खासतौर से किसानों के लिए मनाया जाता है। इसलिए, लोहड़ी पार्टी और उसके डेकोरेशन में मिट्टी से बनी चीजों का होना जरूरी है। आप मिट्टी के डेकोरेटिव पॉट, गमले, बर्तन का इस्तेमाल करके सजावट कर सकते हैं। आप चाहें तो इसे घर के अंदर और बाहर दोनों ही जगहों पर रख सकते है।

Dupatta Decoration
Dupatta Decoration

लोहड़ी की सजावट के लिए आप घर में रखें पुराने फुलकारी दुपट्टे का इस्तेमाल कर सकती हैं। आप घर के दरवाजों पर दुपट्टे का तोरण बनाकर लगा सकते हैं। यह दुपट्टे रंग-बिरंगे के होते हैं, जो देखने में काफी अच्छे लगते हैं। आप इन दुपट्टों के साथ लाइट्स को भी एडजस्ट कर सकती हैं। उनकी रोशनी आपके घर को जगमगा देगी।

Lamp Decoration
Lamp Decoration

लोहड़ी में अपने घर को बेहद सस्ते और अलग तरीके से सजाने के लिए आप कलरफुल पेपर लैंप का इस्तेमाल कर सकते हैं। बाजार में आपको ऐसे कई पेपर लैंप मिल जाएंगे, जो देखने में काफी खूबसूरत होते हैं और बजट फ्रेंडली भी हैं। लेकिन, आप चाहे तो अपने घर पर भी मल्टी कलर पेपर से लैंप बना सकती हैं। आप इन पेपर लैंप के अंदर चाहे तो रंग-बिरंगे एलइडी लाइट्स डालकर नया लुक क्रिएट कर सकती हैं।

Bonfire
Bonfire

लोहड़ी का त्यौहार बॉनफायर के बिना अधूरा माना जाता है। आप अपने घर के बाहर इसका इंतजाम करें। आप बॉनफायर में लकड़ी के बजाय गोबर के उपले डाले। ताकि पर्यावरण को कोई नुकसान न हो। दरअसल, लोहड़ी के दिन बॉनफायर के चारों ओर नाचना गाना किया जाता है और अनाज के कुछ दानों को इसके आग में फेंक कर लोहड़ी का त्यौहार मनाया जाता है। घर में बॉनफायर लगाते वक्त सेफ्टी का ध्यान रखें।