गेट को इन तरीकों से करें डेकोरेट, शादी वाला घर दिखेगा खूबसूरत: Entrance Gate Decoration Ideas
Entrance Gate Decoration Ideas

गेट को इन तरीकों से करें डेकोरेट, शादी वाला घर दिखेगा खूबसूरत : Entrance Gate Decoration Ideas

अगर आपके घर में भी शादी होने वाली है, तो आप अपने गेट को कई तरीकों से सजा सकती हैं।

Entrance Gate Decoration Ideas : शादियों का सीज़न शुरू हो चुका है। ऐसे में लोग अपने घर की सजावट के लिए काफी खर्च करते हैं। हम सभी अपने घर को तो अच्छे से सजा लेते हैं। लेकिन, अपने गेट को सजाना अक्सर भूल जाते हैं। घर में भी शादी होने वाली है, तो आप अपने गेट को कई तरीकों से सजा सकती हैं और इसमें अधिक खर्च भी नहीं होगा। आज हम आपको कुछ ऐसे तरीकों के बारे में बताने वाले हैं, जिनकी मदद से आप अपने घर के गेट को खूबसूरत तरीके से सजा सकते हैं।

Also read : घर के रूम को सजाने के लिए अपनाएं ये हैक्स

Entrance Gate Decoration Ideas
Bamboo Sticks Decoration

आप अपने घर के एंट्री गेट को कुछ यूनिक तरीके से सजाना चाहती हैं, तो इसके लिए बांस के फ्रेम का इस्तेमाल कर सकते हैं। हिंदू धर्म के अनुसार बांस काफी शुभ भी माने जाते हैं। पहले आप कई अलग तरह के फूलों से बांस को सजाएं और अपने घर के गेट के आगे रस्सी की मदद से बांध दें। इस तरह की सजावट देखने में काफी सुंदर और अलग लगती है। आप कोशिश करें कि सभी फूल अलग-अलग रंग के होने चाहिए। यह घर के दरवाजे को निखारेंगे।

Flowers decoration
Flowers decoration

घर की एंट्री वाले गेट को आप कई सारे फूलों से सजा सकते हैं। कोशिश करें कि सभी फूल अलग-अलग प्रकार और रंगों के होने चाहिए। तभी यह देखने में खूबसूरत लगेंगे। आप चाहे तो फूलों से कई तरह के नए डिज़ाइन बनाकर अपने गेट पर लगा सकती हैं। इससे एंट्री वाला गेट बिल्कुल डिफरेंट नजर आएगा। आप चाहें तो सुंदर फ्लावर पॉट भी अपने घर के दरवाजे के सामने रख सकती हैं।

Fairy Lights Decoration
Fairy Lights Decoration

आज कल बाजार में आपको अलग-अलग तरह की फेयरी लाइट्स मिल जाएंगे। जिनकी मदद से आप घर के गेट को डेकोरेट कर सकती हैं। आप बाजार से ऐसी फेयरी लाइट्स लेकर आया करें, जो अलग-अलग रंग के होने चाहिए। इसकी वजह से आपके घर की तस्वीर काफी खूबसूरत आएंगी। इसके अलावा आप लैंप से भी एंट्री गेट को सजा सकती हैं।

Curtain Decoration
Curtain Decoration

कलरफुल पर्दे से आप अपने घर की एंट्री में चार-चांद लगा सकती हैं। आप दो अलग रंगों के पर्दों को डेकोरेट में इस्तेमाल करें और उनमें कुछ गुलाब और गेंदे के फूल भी लगा दें। यह देखने में अच्छे लगेंगे। आप अगर पर्दों से अपने घर गेट का डेकोरेशन कर रही है, तो एक पर्दे का रंग गाढ़ा होना चाहिए और दूसरे पर्दे का रंग थोड़ा हल्का रखें। ताकि कलर कॉन्बिनेशन से पूरा लुक बैलेंस हो जाएं।

अगर आप सिंपल लुक के साथ एंट्री गेट डेकोरेट करना चाहते हैं , तो फ्लॉवर पॉट एकदम बेस्ट आइडिया हो सकता है। आप फूलों के गुलदस्ते के साथ व्हाइट कपड़ा और फेयरी लाइट्स के साथ किनारों को और भी सुंदर से सजा सकते हैं। यह डैकोरेशन आपके लिए एक यूनिक और सिंपल लुक क्रिएट करेगा। बाजार में आपकों एलईडी फ्लॉवर पॉट के कई नए डिज़ाइन मिल जाएंगे।

आप गेट के सजावट के लिए फैंसी हैंगिंग लाइट्स का इस्तेमाल कर सकती है। इसमें आपको कई तरह के ऑप्शंस और शेप मिल जाएंगे। ऐसे लाइट्स को आसानी से दरवाजे पर लटकाया जा सकता है और यह देखने में भी काफी सुंदर लगते हैं। यह लाइट्स जल्दी खराब नहीं होते हैं और यह बाजार में 500 रूपये तक में मिल जाएंगे। इनमें अलग कलर्स मिल जाएंगे, तो उससे डेकोरेशन अधिक खूबसूरत लगेगा।