festive decoration
festive decoration

Festive Decoration: फेस्टिव सीजन आ गया और अपने साथ लाया है ढेर सारे काम और खुशियाँ। नवरात्रि से शुरू होने वाले त्यौहार दिवाली, भाईदूज और छठ पूजा पर जा कर रुकेंगे। सफाई, शॉपिंग, और तरह-तरह की तैयारी तो शुरू भी हो गई है। इसके साथ अब घरों को डेको रेट करने की बारी आयी है। जिसमें सब घर के कोने-कोने को खूबसूरत लाइट्स, हैंगिंग लाइट्स, दियों, कैंडल से सजाते है। साथ ही घर के बाकी चीजों जैसे इंटीरियर्स, कुशन, पर्दे, आदि को भी चेंज करते है।

इन सब चीजों का खास खयाल इसलिए भी रखना पड़ता है क्योंकि त्यौहारों के दौरान घर मे रिश्तेदारों और फ्रेंड्स का आना-जाना लगा रहता है लेकिन कभी-कभी घर को सजाते समय इसके खर्चे कमर तोड़ देते है और दिवाली पर दिवाला निकल जाता है। ऐसे में हम आपको कुछ ऐसे आइडियाज बता रहें है, जिनको फोलो करके आप कम बजट में अच्छा घर सजा सकते हो।

सस्ते लाइट्स और केंडल का करें इस्तेमाल

Festive Decoration
Festive Decoration Ideas-cheap lights and candles

दिवाली रोशनी का त्यौहार है, इस दिन राम वनवास से अयोध्या लौटे थे तो पूरी अयोध्या को दियों से सजाया गया था, उसी पारंपरिकता को ध्यान में रखकर अपने घर मे ज्यादा से ज्यादा लाइट्स लगाए। इसके लिए आपको कोई ब्रांडेड लाइट्स की जरूरत नहीं है। यह बाजार में असानी से 100-200 रुपये में मिल जाती है। इसके साथ आप फ्रेंग्नस दिए और केंडल से भी घर मे रोशनी कर सकते है। जिससे घर रोशन भी होगा और महक भी उठेगा।

पेंट नहीं, वॉलपेपर को चुने

Festive Decoration
Festive Decoration-Wall Wallpaper

घर के लिविंग और डाइनिंग एरिया की डेकोरेशन पर ज्यादा ध्यान दें, घर के बच्चे अक्सर यहां की दीवारों को खराब कर देते है, ऐसे में आप पेंट करवा सकते है, लेकिन अगर आपका बजट उतना नहीं है तो मार्केट में मिलने वाले वॉल पेपर एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है।

पुरानी साड़ी का करें इस्तेमाल

Use old Saree
Use old Saree

यदि आपके पास बजट है तो आप  ब्राइट कलर  में नए कुशन, पर्दे, सोफा कवर खरीद सकती है। वहीं यदि बजट कम है तो पुरानी सिल्क साड़ी, ब्रोकेड  कपड़ों, दुपट्टे से भी आप कुशन आदि बना सकती है लेकिन वो ब्राइट क्लर के होने चाहिए। साथ ही घर को साफ़-सुंदर दिखाने के लिए जरूरी है कि वो खुला और उसमे ज्यादा स्पेस हो,ऐसे में अगर आपका घर छोटा है या स्पेस कम है तो कोशिश करें बेकार कोई सामान इकट्टा ना करें।

आर्टिफिशियल फूलों को दें जगह

Use Artificial Flower
Use Artificial Flower

ताज़े फूलों से घर जब सजता है तो उसकी एक अलग ही बात होती है लेकिन अगर कम बजट है तो आप आर्टिफिशियल फूलों की मदद भी ले सकते है। क्योंकि ताज़े फूल जल्दी मुरझा भी जाते है, लेकिन दिवाली, नवमी जैसे खास अवसर पर आप घर के सीढ़ियों,  बालकनी, मेन डोर पर ताजे फ़ूलों का इस्तेमाल करें। डायनिंग रूम के कोनों में फूलों का गुलदस्ता रखे।

पुराने बर्तन को करें इस्तेमाल

festive decoration
festive decoration

यदि आपके घर मे पुराने पीतल के बर्तन पड़े है, तो उन्हें संदूक से निकाल कर दिवाली की डेकोरेशन में इस्तेमाल करें। पीतल के कटोरे में पानी भरकर उसमें दिए और फ्लोटिंग केंडल जलाएं। जो मेहमानों का ध्यान आकर्षित करेंगी।