तुंगभद्रा नदी के तट पर स्थित हम्पी घूमने की पूरी जानकारी
दुनिया के कोने-कोने से लोग हम्पी की तरफ़ खींचे चले आते हैं। इस जगह पर यदि आते हैं तो इन तमाम जगहों पर ज़रूर जाना चाहिए।
Trip to Hampi: कर्नाटक राज्य में स्थित खंडहरों के रूप में फैले हम्पी को देश के सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में गिना जाता है। यह ख़ूबसूरत जगह तुगभद्रा नदी के तट पर स्थित है जोकि इसकी ख़ूबसूरती को और भी ज़्यादा बढ़ा देता है। इस जगह के महत्व को जानते हुए पूरे क्षेत्र को यूनेस्को विश्व धरोहर घोषित किया गया है। हम्पी में स्थित मंदिर और किले पूरे क्षेत्र में बिखरे हुए हैं और देश और दुनिया भर के सैलानियों को अपनी तरफ आकर्षित करते हैं। यही वजह है कि दुनिया के कोने-कोने से लोग हम्पी की तरफ़ खींचे चले आते हैं। इस जगह पर यदि आते हैं तो इन तमाम जगहों पर ज़रूर जाना चाहिए।
Also read: बनाएं कर्नाटक के इन खूबसूरत हिल स्टेशंस का प्लान
लक्ष्मी नरसिम्हा मंदिर हम्पी

हम्पी का लक्ष्मी नरसिम्हा मंदिर हम्पी का एक प्रमुख मंदिर है। इस मंदिर में भगवान नरसिम्हा के साथ माता लक्ष्मी की प्रतिमा स्थापित की गई है। इस मंदिर के आसपास का प्राकृतिक दृश्य बहुत ही ख़ूबसूरत नज़र आता है। इस जगह पर मंदिर दर्शन के साथ-साथ प्राकृतिक दृश्यों का भी मज़ा ले सकते हैं।
विरुपाक्ष मंदिर हम्पी
विरुपाक्ष मंदिर हम्पी का एक बहुत ही लोकप्रिय मंदिर है। यह तुगभद्रा नदी के किनारे पर स्थित है। जिसकी वजह से इस पौराणिक मंदिर के दर्शन करने और देखने के लिए देश के कोने कोने से लोग आते हैं। विरुपाक्ष भगवान को समर्पित इस मंदिर में आस्था को प्रकट करने के साथ इसकी सुंदर वास्तुकाला को भी देख सकते हैं।
किंग्स बैलेंस हम्पी

किंग्स बैलेंस हम्पी हम्पी के सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में गिना जाता है। आपको बता दूं कि इस जगह का निर्माण राजाओं और महराजाओं के द्वारा गहनों को तौलने में किया जाता है। ऐसी भी मान्यता है कि इस दौरान जो गहने नीचे गिर जाते थे उन्हें वहाँ के पुजारियों को दान स्वरूप दे दिया जाता था।
लोटस महल हम्पी

लोटस महल हम्पी के प्रमुख पर्यटन स्थलों में गिना जाता है। नाम से यह बात स्पष्ट हो जाती है कि यह कमल के फूल जैसे आकार वाला कोई महल होगा। यह एतिहासिक महल है। ऐसा बताया जाता है कि कभी शाही परिवार इस महल में रहने आया करता था। यह महल देखने में काफ़ी सुंदर है।
बंदर महल हम्पी

हम्पी में स्थित बंदर महल को इस जगह की एक लोकप्रिय जगह माना जाता है। यह महल 500 साल से भी कहीं पुराना बताया जाता है। वर्तमान में यह महल आंजनेय पहाड़ी के सबसे ऊपरी हिस्से पर स्थित है। इस जगह पर बजरंगबली का विशाल मंदिर भी है, जो कि गुफा के भीतर बनाया गया है।
हम्पी कैसे पहुंचे

इन जगहों के बारे में जानने के बाद ज़्यादातर लोगों के मन में पहला सवाल यह आएगा कि हम्पी कैसे पहुंचे? आप हम्पी हवाई जहाज, ट्रेन और सड़क मार्ग इन तीनों माध्यमों में से अपने सुविधा के अनुसार पहुंच सकते हैं। हवाई जहाज से हम्पी जाने के बारे में सोच रहे हैं, तो हम्पी का नजदीकी हवाई अड्डा जिंदल विजयनगर एयरपोर्ट है।
ट्रेन से हम्पी जाने के बारे में सोच रहे हैं तो हम्पी के नजदीकी रेलवे स्टेशन होसपेटे जंक्शन है। इन दोनों ही जगहों से आप हंपी के लिए टैक्सी ले सकते हैं। हम्पी सड़क मार्ग से भी बहुत ही अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। सभी मुख्य शहरों से यहाँ बस जाती है।
