colours that make a room look smaller
colours that make a room look smaller

Overview:

हर कोई चाहता है कि उसका घर त्योहार पर सबसे खूबसूरत दिखे। खासतौर पर डाइनिंग रूम, जहां मेहमान बैठते हैं और साथ में खुशियां बांटते हैं।

Wall Colors: दिवाली का त्योहार रोशनी, सजावट और नए रंगों का होता है। हर कोई चाहता है कि उसका घर त्योहार पर सबसे खूबसूरत दिखे। खासतौर पर डाइनिंग रूम, जहां मेहमान बैठते हैं और साथ में खुशियां बांटते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दीवारों पर लगाया गया रंग आपके डाइनिंग रूम को बड़ा या छोटा दिखा सकता है। दरअसल, रंगों का असर सिर्फ सजावट पर नहीं, बल्कि कमरे के साइज पर भी पड़ता है।

इन रंगों से छोटा दिखेगा डाइनिंग रूम

Wall Colors: गहरे और नॉन रिफ्लेक्टिव कलर कमरे की रोशनी को रोकते हैं।
Dark and non-reflective colors block out light from the room.

गहरे और नॉन रिफ्लेक्टिव कलर कमरे की रोशनी को रोकते हैं। ऐसे में जगह छोटी और भारी महसूस होती है। अगर आपका डाइनिंग रूम पहले से ही छोटा है, उसमें धूप कम आती है या छत नीची है तो गलत रंग चुनने से यह और भी छोटा नजर आ सकता है।

1. फॉरेस्ट ग्रीन

फॉरेस्ट ग्रीन वॉल कलर बहुत ही क्लासिक और नेचुरल लुक देता है। ये इन दिनों काफी ट्रेंड में भी है। लेकिन ध्यान रखें कि यह गहरा रंग कमरे की रोशनी को सोख लेता है। अगर आपका डाइनिंग रूम पहले से ही छोटा है तो यह उसे और भी छोटा दिखाएगा। इससे रूम भरा—भरा नजर आएगा। इससे रूम में रोशनी कम होती है और डाइनिंग रूम डल और घुटा हुआ सा लग सकता है।

2. बरगंडी

बरगंडी रंग कमरे को रॉयल लुक देता है। लेकिन यह भी गहरे रंगों में गिना जाता है। यह रंग कमरे को आरामदायक तो बनाता है, लेकिन साथ ही छोटा भी दिखाता है। अगर आप जानकर एक कॉजी और लग्जरी माहौल चाहते हैं तो यह आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। लेकिन इससे कमरा छोटा नजर आता है। इस डार्क कलर से लाइट कम होती है।

3. नेवी ब्लू

नेवी ब्लू वॉल कलर इन दिनों काफी ट्रेंड में है। यह आपके डाइनिंग रूम को काफी एलिगेंट लुक देता है। लेकिन यह रंग भी गहरे टोन का है और छोटे डाइनिंग रूम के लिए सही नहीं है। दरअसल, यह रंग काले बेस से बनता है जो कमरे को और भी छोटा और गहरा दिखा सकता है। हालांकि, अगर आपका डाइनिंग रूम बड़ा है तो यह रंग उसमें रॉयल लुक ला सकता है।

4. चारकोल ग्रे

चारकोल ग्रे वॉल कलर आपके डाइनिंग रूम को मॉर्डन लुक देता है और काफी स्टाइलिश माना जाता है। लेकिन यह भी गहरे रंगों की लिस्ट में आता है। इसके कारण स्पेस छोटा नजर आ सकता है। अगर आपको यह कलर बहुत ज्यादा पसंद है तो आप छत और ट्रिम को भी उसी रंग में पेंट करें ताकि पूरा लुक एक जैसा लगे और आंखों को भ्रम न हो।

5. पेपरकॉर्न ग्रे

पेपरकॉर्न ग्रे वॉल कलर पूरी तरह काला नहीं होता, लेकिन काले और ग्रे के बीच का टोन होता है। यह रंग देखने में एलिगेंट तो लगता है लेकिन कमरे में भारीपन ला सकता है। खासतौर पर जब इसे सफेद ट्रिम या मोल्डिंग के साथ मिलाया जाता है तो यह और गहरा नजर आता है। इसलिए आप छोटे डाइनिंग रूम में इस कलर का वॉल पेंट न करवाएं। वहीं अगर कमरे में पहले से रोशनी कम है तो इससे बचना बेहतर होगा।

ये वॉल कलर्स हैं बेस्ट

अगर आपका डाइनिंग रूम छोटा है तो हल्के और ऐसे वॉल पेंट यूज करें जिससे रोशनी रिफ्लेक्ट होती है। ऐसे में ऑफ व्हाइट, पेस्टल शेड्स, मिंट ग्रीन, या लाइट बेज वॉल कलर बेस्ट रहते हैं। ये रंग न सिर्फ कमरे को खुला दिखाते हैं, बल्कि रोशनी को भी बेहतर ढंग से रिफ्लेक्ट करते हैं।

मैं अंकिता शर्मा। मुझे मीडिया के तीनों माध्यम प्रिंट, डिजिटल और टीवी का करीब 18 साल का लंबा अनुभव है। मैंने राजस्थान के प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थानों के साथ काम किया है। इसी के साथ मैं कई प्रतियोगी परीक्षाओं की किताबों की एडिटर भी...