Best Destinations For Digital Detoxification
Best Indian Destinations For Digital Detox

Destinations For Digital Detoxification : आजकल की सुपर बीजी लाइफस्टाइल और हेक्टिक वर्किंग कल्चर के चलते अधिकतर लोग डिजिटल दुनिया में कैद होकर रह गए हैं। और मोबाइल फोन के साथ घंटों समय बिताने के अलावा अन्य किसी चीज के लिए समय नहीं निकाल पाते हैं। क्योंकि आजकल लोगों को सोशल मीडिया की लत लग चुकी है। जिसके कारण मोबाइल फोन से दूर रहना सबसे मुश्किल टास्क हो गया है। आपको बता दें हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार इस तरह की इनएक्टिव लाइफस्टाइल और मोबाइल फोन की लत आपको मेंटली और फिजिकली वीक बना सकती है। ऐसे में अगर आप भी हर रोज घर और ऑफिस की भागदौड़ से थोड़ा ब्रेक लेकर माइंड को रिलैक्स और बॉडी को रिचार्ज करना चाहते हैं। तो डिजिटल डिटॉक्सिफिकेशन आजमा सकते हैं। जिसके लिए कुछ शांत और खूबसूरत ट्रेवल डेस्टिनेशंस पर ट्रिप प्लान कर सकते हैं।

Also read : इन ऑफबीट डेस्टिनेशन पर खुल्लम खुल्ला इंजॉय करें हनीमून, न भीड़ की टेंशन, न ही किसी डर: Honeymoon Destination

डिजिटल डिटॉक्सिफिकेशन के लिए बेस्ट हैं, ये खूबसूरत ट्रेवल डेस्टिनेशन :

उत्तराखंड का मिनी स्विट्जरलैंड, चोपता

हरे भरे पहाड़ों, घास के मैदानों और सफेद बर्फ से ढकी पहाड़ियों के शानदार नजारों को प्रस्तुत करता
चोपता गढ़वाल रेंज हिमालय में बसा हुआ है। जिसे आप भारत का मिनी स्विट्जरलैंड नाम से भी जानते हैं। रोज की भागदौड़ भरी जिंदगी और डिजिटल वर्ल्ड से दूर शांत और खूबसूरत वातावरण में क्वालिटी टाइम बिताना चाहते हैं। तो दिल्ली से लगभग 9 घंटे का ट्रेवल कर उत्तराखंड के चोपता का प्लान बना सकते हैं। चोपता का नो नेटवर्क जोन और कैंपिंग साइट्स माइंड को रिचार्ज करने के लिए बेस्ट है।

युमथांग वैली ऑफ फ्लावर्स, सिक्किम

Yumthang Valley of Flowers, Sikkim
Yumthang Valley of Flowers, Sikkim

गंगटोक से 148 किलोमीटर दूर स्थित सिक्किम राज्य के मंगल जिले में हिमालय के खूबसूरत पहाड़ों से घिरी युमथांग वैली को फूलों की घाटी भी कहा जाता है। ये डेस्टिनेशन नेचर लवर्स के लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं है। ऐसे में आप शहर की भागदौड़ भरी जिंदगी से ब्रेक लेना और माइंड का डिजिटल डिटॉक्सिफिकेशन करना चाहते हैं। तो युमथांग वैली का प्लान बना सकते हैं। डिजिटल इंटररप्शन से कोसों दूर युमथांग वैली में आकर पर खूबसूरत फूलों से घिरी पहाड़ियां, गर्म पानी के झरने और प्रकृति की सुंदरता का अनुभव कर सकते हैं।

लद्दाख की खूबसूरत नुब्रा वैली

लेह से लगभग 150 किलोमीटर दूर जम्मू कश्मीर का सबसे उत्तरी भाग ‘नुब्रा वैली’ को लद्दाख का खूबसूरत और अनोखा बाग कहा जाता है। लिमिटेड सेल कवरेज के साथ अपनी जबरदस्त खूबसूरती से सबको दीवाना बना देनी वाली ये डेस्टिनेशन डिजिटल डिटॉक्सिफिकेशन और अपनों के साथ यादगार समय बिताने के लिए बेस्ट है। ऐसे में आप भी ऑफिस की वर्चुअल मीटिंग्स से दूर फैमिली या दोस्तों संग नुब्रा वैली का प्लान बना सकते हैं।

माइंड रिलैक्स कर देगा, कर्नाटक में गोकर्ण

Gokarna in Karnataka will relax your mind
Gokarna in Karnataka will relax your mind

डिजिटल डिटॉक्सिफिकेशन के साथ साथ कुछ समय एडवेंचर और मौज मस्ती के लिए निकालना चाहते हैं। तो कर्नाटक में गोकर्ण बीच का प्लान बना सकते हैं। भीड़भाड़ से दूर समुद्र की खूबसूरत लहरों के बीच आप रोज की भागदौड़ और टेंशन को आसानी से भूल सकते हैं। कर्नाटक और गोकर्ण बीच के आसपास घूमने की कई बेहतरीन जगहें है। जिन्हें आप फैमिली और दोस्तों के साथ एक्सप्लोर कर सकते हैं। गोकर्ण बीच पर केवल बैठकर समय बिताने से आपका माइंड रिलैक्स और बॉडी रिचार्ज हो सकती है।

मैं रेनुका गोस्वामी, विगत पांच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। डिजिटल पत्रकारिता में एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और हेल्थ पर लेखन का अनुभव और रुचि है, वर्तमान में गृहलक्ष्मी टीम का हिस्सा हूं। पूर्व में मैंने दैनिक...