Mole Vastu: समुद्र शास्त्र में तिल और शरीर के निशानों के बारे में कुछ जिक्र किया गया है और बताया गया है की अगर किसी व्यक्ति को किसी विशेष अंग पर तिल है तो वह उसके व्यक्तित्व के बारे में कुछ संकेत दे सकता है। महिलाओं के अगर कुछ जगहों पर तिल हों तो वह काफी खास और शुभ माने जाते हैं। अगर आप भी ऐसी महिला हैं जिनके शरीर के इन 5 अंगों पर तिल हैं तो आप मायके से लेकर अपने ससुराल तक सभी जगहों के लिए शुभ हो। आइए जान लेते हैं ऐसे कौन कौन से शरीर के अंग होते हैं जहां पर तिल का होना काफी शुभ माना जाता है।
माथे पर तिल:
ऐसा माना जाता है की जिन महिलाओं के माथे पर तिल होता है वह अपने साथ सौभाग्य लेकर आती हैं क्योंकि माथे पर तिल सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है।
गले पर तिल:
अगर आपके गले पर तिल है तो आप अपने करीबियों के लिए काफी लकी होने वाली हैं क्योंकि जिन महिलाओं के गले पर तिल होता है वह अपने साथ सौभाग्य और ऐश्वर्य और वैभव ले कर आती है। ऐसा कहा जाता है की इनके पास पैसे की कमी कभी नहीं होती है।
छाती पर तिल:
ऐसी महिलाएं जिनकी छाती पर तिल होता है वह दृढ़ संकल्प और ममता से भरपूर होती हैं। एक कुशल मां का रोल यह महिलाएं अच्छे से निभा सकती हैं।
पैर पर तिल:
अगर आपके पैर पर तिल है तो इसका अर्थ यात्रा से जुड़ा हुआ होता है। महिलाओं के पैर पर तिल होना सौभाग्य की निशानी भी मानी जाती है।
होठ पर तिल:
होठ पर तिल वाली महिलाएं काफी आकर्षक होती है। इनको अपने पति द्वारा काफी प्यार मिलता है। इन्हें काफी ज्यादा सौभाग्य शाली भी माना जाता है।
