तिल से जुड़ी जानकारियां आपके काम की हो सकती है
माथे पर तिल होना समृद्धि का प्रतीक है। हालांकि, स्थितियों के साथ इसका अर्थ बदल सकता है। यदि आपके माथे के मध्य में तिल हो तो यह ज्ञान का प्रतिनिधित्व करता है। वहीं, अगर आपके माथे के बाईं ओर तिल है, तो यह अच्छा नहीं माना जाता है।
Mole on Face: चेहरे पर मौजूद तिल को अक्सर हम सुंदरता से जोड़ देते हैं, लेकिन क्या आपको इसके महत्व के बारे में पता है? अगर नहीं, तो एक बार अपने चेहरे और शरीर के अन्य हिस्सों पर मौजूद तिल के महत्व के बारे में जरूर जान लें। ज्योतिष शास्त्र और समुद्र शास्त्र में तिल का अलग महत्व बताया गया है। तिल आपके व्यक्तित्व के बारे में बयां करता है। साथ ही आने वाले शुभ और अशुभ संकेतों को भी दर्शाता है। आइए जानते हैं चेहरे और शरीर के अन्य हिस्सों पर मौजूद तिल हमारे व्यक्तित्व के बारे में क्या कहता है?
क्या कहता है शास्त्र?

जब भी किसी के गाल या फिर होंठ पर तिल दिखता है, तो हम उसके प्रति आकर्षित हो जाते हैं। क्योंकि चेहरे के इन हिस्सों पर तिल काफी ज्यादा आकर्षक लुक देता है। यह सुंदरता का भी प्रतीक होता है। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, चेहरे पर मौजूद तिल देखकर आप उस व्यक्ति के हर एक पहलुओं को विभिन्न तरीके से जान सकते हैं। इतना ही नहीं, तिल आपकी जिंदगी कैसी होगी और आप भविष्य में कैसे होंगे, इसके बारे में भी बयां करता है।
हर व्यक्ति के शरीर में कहीं न कहीं जरूर होता है तिल
हम में से शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति होगा, जिसके शरीर के किसी न किसी हिस्से में तिल न हो। शरीर के अलग-अलग हिस्सों में तिल आपके बारे में बहुत ही कुछ बयां कर सकता है।

सामुद्रिक शास्त्र के मुताबिक, शरीर के अलग-अलग हिस्सों में मौजूद तिल जीवन की सफलता, धन, निराशा, असफलता और भविष्य के कई संकेतों को दर्शाता है। अगर आप अपने भविष्य और सफलता के बारे में जानना चाहते हैं, तो आपको बस इस बात पर ध्यान देना होगा कि आपके शरीर के किस हिस्से में तिल है और इसका क्या अर्थ होता है?
माथे का तिल

माथे पर तिल होना समृद्धि का प्रतीक है। हालांकि, स्थितियों के साथ इसका अर्थ बदल सकता है। यदि आपके माथे के मध्य में तिल हो तो यह ज्ञान का प्रतिनिधित्व करता है। वहीं, अगर आपके माथे के बाईं ओर तिल है, तो यह अच्छा नहीं माना जाता है। माथे के दाईं ओर का तिल का होना, विवाह के साथ-साथ व्यवसाय में भी एक अच्छा साथी होता है, जो आपको बहुत ही प्रसिद्ध और सफलता भी दिला सकती है।
ठोड़ी पर तिल होने का क्या है अर्थ?
किसी व्यक्ति के ठोड़ी या ठुड्डी पर तिल का होना यह दर्शाता है कि वह व्यक्ति स्नेही और देखभाल करने वाला है। साथ ही, इसका अर्थ संतुलित और सफल जीवन है। ये लोग एकरसता (Monotony) के बड़े प्रशंसक नहीं हैं, इन व्यक्तियों को ट्रैवलिंग और परिवर्तन के साथ जीवन यापन करना बहुत ही पसंद होता है।

ऐसी व्यक्ति हमेशा नए लोगों से घिरे रहना चाहते हैं और नई जगहों पर जाना चाहते हैं। यदि आपके ठोड़ी के दाहिनी ओर तिल है, तो आप एक कूटनीतिक व्यक्ति हैं। वहीं, ठोड़ी के बाईं ओर का तिल ईमानदारी का प्रतीक होता है।
गाल पर तिल होने का मतलब?

भारत समेत दुनियाभर के कई देशों में गाल पर तिल होना, सुंदरता की निशानी मानी जाती है। अगर किसी व्यक्ति के गाल के दाहिनी ओर तिल है, तो वह व्यक्ति देखभाल करने वाले होता है। ऐसे व्यक्तियों के प्रियजन उनके पास रहकर सुरक्षित महसूस करते हैं। दूसरी ओर, बाएं गाल पर तिल होना, इस बात को दर्शाता है कि आप एक इंट्रोवर्ट यानी अंतर्मुखी व्यक्ति हैं। साथ ही आपको दोस्तों का छोटा ग्रुप रखना ही पसंद होता है। ऐसे व्यक्ति किसी पार्टी में घूमने के बजाय अकेले चिल करना पसंद करते हैं।
लिप्स पर तिल होना?

होठों पर तिल वाले लोग काफी ज्यादा महत्वाकांक्षी होते हैं। यदि आपके ऊपर के होंठ के दोनों ओर तिल है, तो इसका मतलब यह है कि आप खाने-पीने के काफी बड़े शौकीन हैं। वहीं, अगर आपके निचले होंठ पर तिल है, तो इसका अर्थ है कि आप थिएटर और एक्टिंग में काफी ज्यादा रुचि है।
कनपटी पर तिल होने का अर्थ?
अगर आपकी कनपटी पर तिल है, तो इसका अर्थ है कि आपकी शादी अचानक होगी या फिर आपको व्यापार में अचानक से घाटा हो सकता है। वहीं, अगर आपके दाहिने कनपटी पर तिल है, तो इसका अर्थ है कि आपकी शादी बहुत ही जल्दी होगी और आपको कहीं से उम्मीद न होने पर (अप्रत्याशित) भी धन की प्राप्ति होगी।

नाक पर तिल होने का अर्थ क्या है?
नाक पर तिल होने का यह अर्थ है कि आप काफी ज्यादा स्वाभिमानी व्यक्ति हैं। वहीं, कुछ लोग नाक पर तिल होने का मतलब गुस्सैल स्वभाव के व्यक्ति से भी जोड़ देते हैं।
नाक के दाहिने तरफ तिल वाले काफी ज्यादा भावुक होते हैं और अधिक सेक्सुअल एक्टिविटी ( यौन गतिविधियों) की तलाश रहती है। वहीं, नाक के दाहिने ओर तिल का होना संघर्षशील व्यक्ति का प्रतीक होता है।

आइब्रो के आसपास तिल होना क्या दर्शाता है?
अगर आपके आइब्रो के आसपास तिल है, तो आप एक बुद्धिमान व्यक्ति हो सकते हैं। ऐसे व्यक्तियों को लगभग हर काम में सफलता हासिल होती है। इसके अलावा आंख के दाहिनी ओर तिल होना यह दिखाता है कि आप बहुत ही ज्यादा भावुक प्रवृति के हैं। इस तरह के व्यक्तियों का जीवन बहुत ही सुखमय होता है। वहीं, बाई आइब्रो पर तिल होना, दुखमय दांपत्य जीवन की ओर इशारा करता है।

पुतली पर तिल होना?
आंखों की पुतली पर तिल होना भी आपके व्यक्तित्व को दिखाता है। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, अगर आपके दाहिने पुतली पर तिल है, तो इसका अर्थ आप एक उच्च विचार वाले व्यक्ति हैं। वहीं, बाईं पुतली पर तिल वाले व्यक्तियों को अपने विचारों में थोड़ा संकोच होता है। इसके अलावा जिनकी पुतली पर तिल होते हैं, वो सामान्य रूप से थोड़े से इमोशनल होते हैं।

पलकों पर तिल होने का क्या है अर्थ?
अगर आपकी आंखों की पलकों पर तिल है, तो इसका अर्थ है कि आप बेहद ही संवेदनशील व्यक्ति हैं। वहीं, दायीं पलक पर तिल वाले व्यक्ति तुलनात्मक रूप से अधिक संवेदनशील होते हैं।

कान पर तिल होना?
कान पर तिल होना, व्यक्ति के लिए अच्छा नहीं माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि जिनके कान पर तिल होता है, उस व्यक्ति की आयु और सेहत अन्य व्यक्तियों की तुलना में अच्छी नहीं होती है।

मुंह पर तिल होने का मतलब
मुखमंडल यानी मुंह के आसपास तिल होने वाले व्यक्ति बहुत ही सुखी संपन्न और सज्जन होते हैं। मुंह पर तिल होने वाली स्त्रियां काफी भाग्यशाली और धनी होती हैं। वहीं, ऐसे व्यक्तियों का जीवनसाथी भी सज्जन होता है।

आंख पर तिल होने का क्या अर्थ है?
अगर आपकी दाईं आंख पर तिल है, तो आपकी स्त्रियों के साथ हमेशा अनबन बनी रहती है। बाईं आंख जिन व्यक्तियों के तिल होता है, उन व्यक्तियों का विचार काफी उच्च होता है। ऐसे व्यक्ति थोड़े से भावुक होते हैं। वहीं, जिन स्त्रियों के दाईं आंख पर तिल होता है, उन स्त्रियों की बाईं आंख वाली तिल वाली महिलाओं से अनबन रहती है। ऐसी स्थितियों के बीच अच्छे से मेल नहीं बैठ पाता है।

पैरों पर तिल होने का अर्थ?
अगर आपके पैरों पर तिल है, तो आपके जीवन में बहुत ही भटकाव आ सकते हैं। ऐसे व्यक्ति अपने फ्यूचर और वैवाहिक जीवन के लिए काफी ज्यादा कंफ्यूज रहते हैं। हालांकि, पैरों पर तिल वाले व्यक्तियों को घुमक्कड़ और यात्रा में फिजूल खर्च करने वाला भी माना जाता है।

हथेली में तिल हो तो क्या होता है?
हथेली पर तिल होना धनवान व्यक्तियों की ओर इशारा करता है। ऐसी मान्यता है कि अगर आपके दाहिने हाथ पर तिल है, तो यह बहुत शुभ माना जाता है। कहते हैं कि इस तरह के व्यक्ति बहुत ही धनवान होते हैं। वहीं, जिन व्यक्तियों के बाएं हाथ के ऊपरी हिस्से की हथेली पर तिल होता है, वे व्यक्ति भविष्य में बहुत ही कमाता है और खर्च भी बहुत ही करता है।

बाजुओं पर तिल होने का अर्थ क्या है?
जिन व्यक्तियों के बाजुओं पर तिल होता है, ऐसे व्यक्तियों का भाग्य बहुत ही तेज होता है। ऐसे व्यक्ति अपने भविष्य में बहुत ही बड़े पदों पर जाते हैं। वहीं, इस तरह के व्यक्ति साहसी और निडर भी होते हैं।

लाल तिल का क्या अर्थ होता है?
हमारे शरीर पर काले तिल के अलावा ला तिल भी होते हैं। ज्योतिष शास्त्रों के मुताबिक, लाल तिल का अपना एक अलग महत्व होता है और इसका प्रभाव भी अलग होता है। आइए जानते हैं इस बारे मे-

- लाल तिल, भाग्य और दुर्भाग्य दोनों का प्रतीक माना जाता है।
- अगर आपके चेहरे पर लाल तिल है, तो यह इस बात को दर्शाता है कि आपके वैवाहिक और परिवारिक जीवन में परेशानी आ सकती है।
- वहीं, अगर आपके बाजू पर लाल तिल है, तो इसका अर्थ है कि आप आर्थिक रूप से मजबूत होंगे।
- सीने पर लाल तिल वाले व्यक्ति के भाग्य में विदेश यात्रा करना लिखा होता है। वहीं, ऐसा माना जाता है कि इस तरह के व्यक्ति अपने जीवन में काफी ज्यादा धन कमाते हैं।
- पीछ पर लाल तिल वाले व्यक्ति काफी ज्यादा साहसी होते हैं। इस तरह के व्यक्तियों को सेना में काफी ज्यादा सफलता हासिल होती है।
चेहरे पर कौन सा तिल भाग्यशाली है?
यदि आपके चेहरे के दाहिने हिस्से पर तिल है, तो आप काफी ज्यादा भाग्यशाली व्यक्ति हो सकते हैं। ऐसे व्यक्ति आर्थिक रूप से बहुत ही मजबूत होते हैं। वहीं, यदि आपके बाएं गाल पर तिल है, तो इस तरह का व्यक्ति अपने गृहस्थ जीवन में काफी खुश रहता है। हालांकि, ऐसे व्यक्तियों को आर्थिक रूप से थोड़ी बहुत परेशानी हो सकती है।

कौन सा तिल स्त्री के लिए धन का संकेत देता है?
सामुद्रिक शास्त्र के मुताबिक, जिन महिलाओं के कमर पर तिल होता है, ऐसी महिलाओं को अपार धन-वैभव-ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है। इस तरह की महिलाओं को जीवन में धन की कमी या फिर आर्थिक रूप से बहुत ही मजबूत होती है। इनका वैभव काफी ज्यादा होता है। साथ ही यह अपने जीवन में बहुत ही सुखी प्राप्त करती हैं।

कौन सा तिल सुंदरता का संकेत देता है?
चेहरे के होंठ और गाल पर मौजूद तिल सुंदरता का प्रतीक माना जाता है। ऐसी स्त्रियां बहुत ही ज्यादा आकर्षित होती हैं। वहीं, पुरुषों को भी लिप्स और गाल पर मौजूद तिल वाली महिलाओं की खूबसूरती बहुत ही अच्छी लगती है।

महिलाओं के लिए कौन सा तिल भाग्यशाली है?
जिन महिलाओं के कंधे पर तिल होता है, उनकी लाइफ बहुत ही लग्जरी वाली होती है। अच्छी बात यह है कि ऐसी महिलाएं अपने जीवन में खुद ही साधन और संपन्न होती हैं। साथ ही ऐसी महिलाएं समाज में बहुत ही भलाई का कार्य करती हैं।

कौन सा तिल शुभ होता है?
काले रंग के तिल की तुलना में शरीर पर भूरे रंग का या, पन्ना की हरे का और लाल रंग के तिल को काफी ज्यादा शुभ माना गया है। अगर आपके शरीर पर इस तरह के रंग का तिल है, तो आप बेहद ही भाग्यशाली और गुणवान व्यक्ति हो सकते हैं।

कौन सा तिल महिलाओं के लिए अशुभ होता है?
अगर किसी महिला के शरीर पर लाल रंग का तिल है, तो वह महिला बहुत ही भाग्यशाली होती है। समुद्र शास्त्र के मुताबिक, महिला हो या पुरुष कांख में तिल का होना शुभ नहीं माना जाता है। जिन व्यक्तियों के कांख में तिल होता है, ऐसे व्यक्तियों को अपने जीवन में बहुत ही ज्यादा धन हानि का सामना करना पड़ता है।

स्त्री के होंठ पर तिल होने से क्या होता है?
जिस महिलाओं के ऊपरी होंठ पर तिल होता है, उन महिलाओं का जीवन बहुत ही आनंदमय होता है। वहीं, ऐसी महिलाओं का स्वभाव भी बहुत ही ज्यादा नरम होता है। इसके अलावा जिन महिलाओं के निचले होंठ पर तिल होता है, ऐसी महिलाओं को महंगी वस्तुओं से बहुत ही प्रेम होता है और वह उन्हें आरामदायक जीवन जीने की चाहत होती है।

तिल होना शुभ और अशुभ संकेतों की ओर इशारा करता है। हालांकि, इसकी स्थिति पर निर्भर करती है। वहीं, इस बात का ध्यान रखें कि किसी व्यक्ति का भाग्य और धन दोनों ही उसकी मेहनत पर निर्भर करता है। ऐसे में शरीर पर मौजूद तिल को अपने भाग्य से न जोड़ें। यह सिर्फ एक सामान्य जानकारी है।
FAQ | क्या आप जानते हैं
दाएं गाल पर तिल होने का क्या मतलब होता है?
दाहिने गाल पर अगर किसी व्यक्ति के तिल है, तो ऐसे व्यक्ति काफी ज्यादा भाग्यशाली होते हैं। इन व्यक्तियों को समय-समय पर धन की प्राप्ति होती रहती है। वहीं, हमेशा मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।
बाएं गाल पर तिल होता है, तो क्या होता है?
बाएं गाल पर तिल वाले व्यक्तियों का स्वभाव बहुत ही खर्चीला होता है। ऐसे व्यक्तियों के पास पैसा लंबे समय तक नहीं टिकता है।
पैर पर तिल होने का क्या अर्थ है?
पैर पर तिल वाले व्यक्तियों के जीवन में बहुत ही भटकाव होते हैं। वहीं, ऐसे व्यक्ति स्वभाव के बहुत ही ज्यादा घुमक्कड़ और ट्रैवल में फिजूलखर्ची वाले होते हैं।
होठों के पास तिल क्या दर्शाता है?
जिन व्यक्तियों के ऊपर वाले होंठ के बाईं ओर तिल होता है, ऐसे व्यक्ति बहुत ही कामुक होते हैं। वहीं, जिन व्यक्ति के ऊपर वाले होंठ के दाईं ओर तिल होता है, ऐसे व्यक्तियों की किस्मत अच्छी होती है। ऐसे व्यक्तियों के पास धन की कमी नहीं होती है।
महिला के छाती पर तिल होने से क्या होता है?
समुद्र शास्त्र के अनुसार, जिस महिलाओं की छाती पर तिल होता है, उन महिलाओं को अपने जीवन में बहुत ही सुख प्राप्त होता है।
नाक के बगल में तिल होने से क्या होता है?
समुद्र शास्त्र में नाक पर तिल होना, सौभाग्यशाली होने की ओर इशारा करता है। हालांकि, कुछ लोग इसे गुस्सैल प्रवृत्ति वाले व्यक्तियों से भी जोड़ देते हैं।