बच्चे का पढ़ाई में नहीं लग रहा मन तो करें यें वास्तु उपायें
बच्चों का पढ़ाई में मन नहीं लगता है ऐसे में बच्चों के माता पिता को बहुत टेंशन रहती है। माता पिता की इस टेंशन का हल भी वास्तु शास्त्र में बाताया गया है। अगर आपके बच्चे का पढ़ाई में मन नहीं लग रहा है तो वास्तु शास्त्र में बताएं हुए कुछ इन उपायों को अपना सकते है।
Vastu Upay: वास्तु शास्त्र में हर एक समस्या का हल बताया गया है। व्यक्ति किसी भी परेशानी से जूझ रहा हो अगर वो वास्तु शास्त्र में बताएं हुए हल का पालान करता है तो उसे अच्छे परिणाम भी मिलते है। वास्तु शास्त्र न केवल आपके घर और स्वास्थ्य तक सीमित है बल्कि इसमें आपके बच्चों के लिए पढ़ाई से जुड़े हुए कुछ सरल और सार्थक उपायें भी बताएं गये है। काई बार देखा जाता है कि बच्चे कठिन परिश्रम के बाद भी असफल हो जाते है और कई बार तो बहुत कोशिश के बाद भी उनका पढ़ाई में मन नहीं लगता है ऐसे में बच्चों के माता पिता को बहुत टेंशन रहती है। माता पिता की इस टेंशन का हल भी वास्तु शास्त्र में बाताया गया है। अगर आपके बच्चे का पढ़ाई में मन नहीं लग रहा है तो वास्तु शास्त्र में बताएं हुए कुछ इन उपायों को अपना सकते है।
Also read: नियमित रूप से स्केटिंग करने से मिल सकते हैं ये 7 फायदे
इस दिशा में रखें स्टडी टेबल
वास्तु के अनुसार सबसे अहम् होती है दिशा। वास्तु के अनुसार बच्चे के पढ़ने वाली दिशा पर उचित ध्यान देना जरुरी है। वास्तु में पढ़ाई के लिए पूर्व और उत्तर दिशा शुभ मानी गयी है। पूर्व और उत्तर दिशा में ही बच्चे की स्टडी टेबल और कुर्सी को लगायें। इसके आलावा कभी भी पढ़ने वाले बच्चे का कमरा सीढ़ी के नीचे नहीं होना चाहिए।
टेबल पर रखें ये सब

बच्चे के कमरे में जिस टेबल पर आपका बच्चा बैठकर पढ़ाई कर रहा है उस टेबल पर सबसे जरुरी है सरस्वती माता की एक तस्वीर का होना। बच्चे की स्टडी टेबल पर सरस्वती माता की फोटों लगवाएं। इसके आलावा टेबल पर बहुत ज्यादा किताबें न रखें। किताबों को अलमीरा या सेल्फ पर अलग से रखें। टेबल पर बहुत ज्यादा किताबें होने से बच्चे पर बोझ और टेंशन बनी रहती है और उसका पढ़ाई में मन नहीं लगता।
दीवारों के रंग को बदलें
वास्तु के अनुसार कमरे की दीवारों का रंग आपके मन और मस्तिष्क पर असर करता है। अगर आपके बच्चे का पढ़ाई में मन नहीं लग रहा है तो बच्चे के कमरे को डिजाईन करते हुए दीवारों के रंगों को चमकीलें रंगों से रंगे। इसके साथ ही काले और नीले रंगों से बचे ये रंग बच्चों में तनाव पैदा करते है।
कमरे से डरावनी तस्वीर को करें दूर
अगर आपके बच्चे का पढ़ाई में मन नहीं लग रहा है तो बच्चे के कमरे में कोई भी डरावनी या हिंसात्मक तस्वीर न लगायें। कमरों में रंग बिरंगी और मोटीवेशनल तस्वीरें लगायें जिससे बच्चे का मन पढ़ाई में लगेगा।
इन दिशा में जलाएं मोमबत्ती

अगर आपके बच्चे का पढ़ाई में मन नहीं लग रहा है तो वास्तु के अनुसार बच्चे के कमरे के उत्तर पूर्व और पूर्व दिशा के कोने में मोमबत्ती जलाएं। ऐसा करने से बच्चों का ध्यान पढ़ाई की ओर आकर्षित होता है और बौधिक क्षमता बढ़ने लगती है।
कमरे में रखें मोरपंख
वास्तु के अनुसार जिन बच्चों का पढ़ाई में मन न लग रहा हो उन बच्चों के कमरे में मोरपंख को रखना चाहिए। ऐसा करने से बच्चों में पढ़ाई के पार्टी एकग्रता बढ़ती है और पढ़ाई में मन लगने लगता है।
