वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में खाली गमला शुभ है या अशुभ
आज हम आपको बताएंगे कि खाली गमला शुभ है या अशुभ? अगर हम घर में खाली गमला रखते है तो क्या कहीं हम कोई बड़ी गलती तो नहीं कर रहे? खाली गमलों से घर में अशांति तो नहीं बनती? आज इन सभी सवालों का जवाब आपकों आगे मिलेगा।
Empty Pot Shastra: घर को सजाने की चाह सबकी होती है, घर को सजाने के लिए लोग नए नए तरह के तरीके अपनाते है। लेकिन घर में हरियाली रखने के साथ साथ साज सजावट भी बनाएं रखने के लिए गमलों का इस्तेमाल बहुत पुराना और हमेशा बने रहने वाला है। आज हम देखते है कि हर घर में और घर के बगीचों में कई तरह के पेड़ पौधे लगे होते है। लेकिन समय के साथ साथ कुछ पौधें सुख जाते है या ख़राब हो जाते है जिसकी वजह से गमला खाली हो जाता है। कई बार कुछ गमलों को इसलिए भी खाली छोड़ दिया जाता है कि कोई अच्छा पौधा लाकर उसमें लगाया जाएगा। ऐसे में ये खाली गमला शुभ होता है या अशुभ ये बहुत से लोगों में सवाल बना रहता है। आज हम आपको बताएंगे कि खाली गमला शुभ है या अशुभ? अगर हम घर में खाली गमला रखते है तो क्या कहीं हम कोई बड़ी गलती तो नहीं कर रहे? खाली गमलों से घर में अशांति तो नहीं बनती? आज इन सभी सवालों का जवाब आपकों आगे मिलेगा।
Also read : इन गलतियों के कारण लगता है वास्तु दोष और होने लगती है घर में धन की कमी
खाली गमला शुभ या अशुभ?

घर में किसी भी कारण अगर गमला खाली रहता है तो उसे वास्तु शास्त्र के अनुसार शुभ माना गया है यदि वो सही दिशा में रखा जायें। वास्तु के अनुसार अगर आप घर में सही दिशा में खाली गमले रखते है तो इससे आपको कई लाभ मिलते है। बताया जाता है कि अगर आप उत्तर पूर्व दिशा में खाली गमला रखते है तो इससे घर में सकरात्मक उर्जा बनी रहती है और परिवारवालों के रिश्तों में भी प्यार बढ़ता है। धन से जुड़ी हुई कई समस्या दूर होती है।
इसके साथ साथ आप घर में खाली गमले को रखकर राहू के प्रकोप से भी बचते है। राहू के प्रकोप से बचने के लिए आपको दक्षिण की दिशा में खाली गमला रखना होगा। राहू का प्रकोप ऐसा होता है कि वह किसी भी व्यक्ति का जीवन संकट से भर देता है। इसलिए इनके प्रकोप से बचने के लिए भी आप ये उपाएँ कर सकते है।
मिलते है ये लाभ

खाली गमलों को यूँ तो रखना घर में अशुभ होता है लेकिन वास्तु के अनुसार बताएं हुए दिशा में अगर खाली गमलों को रखा जाता है तो उससे घर में सकरात्मक उर्जा फैलती है। परिवार के सदस्यों के उपर आने वाले संकट टाले जा सकते है। यह उपाय व्यक्ति की अकाल मृत्यु से भी रक्षा करता है। परिवारवालों के बीच रिश्ते अच्छे नहीं रहते, हमेशा किसी न किसी कारण लड़ाई झगड़े होते रहते है तो भी ये उपाय लाभकारी है। खाली गमलों के वास्तु लाभ पाने के लिए गमलों में मिटटी का होना बेहाग जरुरी है इसके साथ ही गमलों का साफ़ सुथरा होना भी जरुरी है। जिस तरह से आप गमलों में रोजाना पानी डालकर पौधों की रक्षा करते है उसी तरह से गमलों को भी स्वच्छ रखना जरुरी है इसके साथ ही इसके वास्तु लाभ पाना है तो गमले में किसी भी तरह का कोई घास या पौधा न उगे इसका भी ध्यान रखना बेहद जरुरी है।
