ganesh mantras

Overview:

श्री गणेश के मंत्रों में इतनी शक्ति है कि इनके जाप से आप आसानी से उनका आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं। उनके मंत्रों का जाप करने से आपके सभी बिगड़े काम सुधरने लगेंगे।

Ganesh Mantras-भगवान गणेश को हिंदू धर्म में प्रथम पूज्य का स्थान प्राप्त है। कोई भी शुभ काम उन्हीं के आशीर्वाद से ही आरंभ होता है। वो विघ्नहर्ता हैं, अपने भक्तों के सभी विघ्न हरने वाले हैं। उनकी सारी बाधाएं दूर करते हैं। वो रिद्धि-सिद्धि के दाता हैं। जब वो प्रसन्न होते हैं तो धन-संपत्ति की कोई कमी नहीं होती। एकदंत गणेश बुद्धि और ज्ञान भी देते हैं। ऐसे में अगर आप भी जीवन में वैभव, ज्ञान, शक्ति, सुख, समृद्धि और धन पाना चाहते हैं तो भगवान गणेश को प्रसन्न रखना बहुत जरूरी है। श्री गणेश के मंत्रों में इतनी शक्ति है कि इनके जाप से आप आसानी से उनका आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं। उनके मंत्रों का जाप करने से आपके सभी बिगड़े काम सुधरने लगेंगे।

भगवान गणेश के इस आसान मंत्र में बहुत शक्ति है। इस मंत्र के नियमित जाप से आपकी सभी परेशानियां दूर होंगी। बिगड़े काम अपने आप बनने लगेंगे। आपको हर काम में सफलता मिलेगी। इस मंत्र से आपका अपने काम में फोकस बढ़ता है। यह छोटा सा मंत्र असल में इतना प्रभावी है कि यह आपको अंदर से मजबूत बना देता है। यह मंत्र स्टूडेंट्स के लिए भी महत्वपूर्ण है। इससे उन्हें परीक्षा में सफलता मिलेगी।

किसी भी काम को शुरू करने से पहले अगर आप यह मंत्र जाप करेंगे तो आपके काम को कोई रोक नहीं सकेगा। यह मंत्र बहुत ही प्रभावी है। यह मंत्र खासतौर पर अपने कार्य सिद्ध करने के लिए किया जाता है।

भगवान गणेश बल, बुद्धि और ज्ञान के देवता हैं। उनका आशीर्वाद जिसपर होता है उनका काम आगे से आगे होता चला जाता है। भगवान गणेश का यह मंत्र आपको सफलता की ऊंचाइयों पर ले जाएगा।  

इसे भगवान गणेश का मूल मंत्र कहा जाता है। इसके जाप से आपको प्रथम पूज्य गणेश का सीधा आशीर्वाद मिलता है। जो भक्त इस मंत्र का जाप करते हैं उन्हें कभी धन की कमी नहीं होती है। यह आपको जीवन में उपलब्धियां दिलाता है। यह मंत्र आप में नई ऊर्जा भर देगा।    

भगवान गणेश रिद्धि सिद्धि के दाता हैं। उनका जो भक्त उनके इस मंत्र का जाप करता है, उसके जीवन में कभी धन की कमी नहीं आती है। यह मंत्र भगवान गणेश के साथ ही कुबेर का भी आवाहन है। नियमित रूप से इस मंत्र का जाप करने से आपको कभी धन से संबंधित समस्याएं नहीं आएंगी।