सिर्फ भारत के लिए ही नहीं, इन देशों के लिए भी बेहद खास है 15 अगस्त का दिन, जानिए कारण: 15 August in Other Country
15 August in Other Country

Overview:

15 अगस्त का यह खास दिन हर भारतवासी के लिए खास होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि 15 अगस्त के दिन सिर्फ भारत ही नहीं कई अन्य देश भी आजादी का जश्न मनाते हैं। दरअसल, इसी तारीख को ये देश भी आजाद हुए थे।

15 August in Other Country: देशभर में स्वतंत्रता दिवस को लेकर तैयारियां की जा रही हैं। 15 अगस्त, 1947 को लाखों देशवासियों के अथक प्रयासों और बलिदान के बाद भारत को अंग्रेजों की सालों की गुलामी से आजादी मिली थी। इस साल देश अपना 78वां स्वतंत्रता दिवस ​मनाने जा रहा है। 15 अगस्त का यह खास दिन हर भारतवासी के लिए खास होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि 15 अगस्त के दिन सिर्फ भारत ही नहीं कई अन्य देश भी आजादी का जश्न मनाते हैं। दरअसल, इसी तारीख को ये देश भी आजाद हुए थे। कौनसे हैं ये देश आइए जानते हैं।

15 August in Other Country-आज अपनी सैन्य ताकत को लेकर दुनियाभर में धाक जमाने वाले दो देश उत्तर कोरिया और दक्षिण कोरिया भी हर साल 15 अगस्त को ही आजादी का जश्न मनाते हैं।
North Korea and South Korea also celebrate independence every year on 15 August.

आज अपनी सैन्य ताकत को लेकर दुनियाभर में धाक जमाने वाले दो देश उत्तर कोरिया और दक्षिण कोरिया भी हर साल 15 अगस्त को ही आजादी का जश्न मनाते हैं। इस दिन को इन दोनों ही देशों में नेशनल लिबरेशन डे यानी राष्ट्रीय मुक्ति दिवस के तौर पर धूमधाम से मनाया जाता है। दरअसल, वर्ल्ड वार सेकंड के बाद करीब 35 साल तक कोरिया पर जापान का कब्जा रहा। साल 1945 में कोरिया आजाद हुआ। इसके तीन साल बाद 15 अगस्त को कोरिया में गणराज्य की स्थापना की गई। इसलिए इस दिन को नेशनल लिबरेशन डे के रूप में मनाया जाता है। हालांकि इसी समय कोरिया दो भागे में विभाजित होकर उत्तर कोरिया और दक्षिण कोरिया बना। आज ये दोनों ही शक्तिशाली देश 15 अगस्त के दिन को धूमधाम से मनाते हैं।  

अफ्रीका महाद्वीप के बीच में बसा रिपब्लिक ऑफ कॉन्गो भी भारत की तरह ही एक लोकतांत्रिक देश है। करीब 80 सालों तक कॉन्गो पर फ्रांस का कब्जा रहा। साल 1880 में फ्रांस ने इस देश को अपना गुलाम बनाया। लंबे संघर्षों के बाद 15 अगस्त 1960 में फ्रांस ने कॉन्गो को आजाद किया। आपको बता दें कि क्षेत्रफल की दृष्टि से कॉन्गो अफ्रीका महाद्वीप का तीसरा सबसे बड़ा देश है, साल 2022 में इस देश की आबादी करीब 10 करोड़ थी।

भारत की तरह ही बहरीन भी लंबे समय तक ब्रिटिश राज के अधीन रहा। करीब 110 सालों तक अंग्रेजों के अधीन रहने के बाद यह देश लंबे प्रयासों के बाद 15 अगस्त 1971 को स्वतंत्र हुआ। हालांकि बहरीन में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस नहीं मनाता है। यहां दिवंगत शासक ईसा बिन सलमान अल खलीफा के राजशाही अपनाने के दिन यानी 16 दिसंबर को स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है। फिर भी 15 अगस्त को इस देश में एक महत्वपूर्ण तारीख माना जाता है।  

पश्चिमी यूरोप में स्थित एक छोटा सा खूबसूरत लैंडलॉक देश है लिकटेंस्टीन। यह देश भी भारत की ही तरह 15 अगस्त को नेशनल डे सेलिब्रेट करता है। हरी-भरी पहाड़ियों और घास के मैदानों से घिरा लिकटेंस्टीन दुनिया का छठा सबसे छोटा देश है। लिकटेंस्टीन साल 1866 में जर्मन शासन से स्वतंत्र हुआ था। हालांकि इस देश ने 15 अगस्त, 1940 से ही राष्ट्रीय दिवस मनाने की शुरुआत की। इस दिन यहां सार्वजनिक अवकाश रहता है। 

मैं अंकिता शर्मा। मुझे मीडिया के तीनों माध्यम प्रिंट, डिजिटल और टीवी का करीब 18 साल का लंबा अनुभव है। मैंने राजस्थान के प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थानों के साथ काम किया है। इसी के साथ मैं कई प्रतियोगी परीक्षाओं की किताबों की एडिटर भी...