वजह जान कभी नहीं खाएंगे बासी दाल, हो सकता है आंतों को नुकसान: Side Effects of Leftover Dal
Stale Lentils Credit: Istock

Side Effects of Stale Lentils: स्‍वस्‍थ्‍य शरीर के लिए फल, प्रोटीन, फैट, सब्जियां और फलियां व अनाज बेहद जरूरी होते हैं। जिसमें दालें भी अहम भूमिका निभाती हैं। शाकाहारी लोगों के लिए दाल कार्ब्‍स और प्रोटीन का बेहतरीन सोर्स मानी जाती हैं। कई लोग अपनी डेली डाइट में मुख्‍य रूप से दालों को शामिल करते हैं। सामान्‍यतौर पर दाल हमारे शरीर के लिए फायदेमंद होती है लेकिन यदि आप बासी दाल का सेवन करते हैं तब ये नुकसानदायक भी हो सकती है। अधिकांश घरों में सुबह की दाल बच जाती है तो उसे फ्रिज में दूसरे दिन के लिए रख दिया जाता है। लेकिन क्‍या आप जानते हैं बची और बासी दाल का सेवन पेट से जुड़ी कई समस्‍याओं को जन्‍म दे सकता है। बासी दाल कैसे हमारे शरीर को प्रभावित कर सकती है चलिए जानते हैं इसके बारे में।

Also read: नवरात्रि के व्रत में कितनी बार करना चाहिए फलाहार, क्या है नियम?: Norms Of Falahaar During Navratri Fasting

पेट दर्द का कारण

दाल से हो सकता है नुकसान
cause of stomach ache

दाल में भरपूर मात्रा में माइक्रोन्‍यूट्रिएंट्स और जिंक पाया जाता है। ये पोषक तत्‍व जब अधि‍क देर तक फ्रिज में रखे रहते हैं तो अपनी ताकत खोने लगते हैं। पुरानी बासी दाल का सेवन करने से इन पोषक तत्‍वों में से बैक्‍टीरिया रिलीज होने लगते हैं जिस वजह से पेट दर्द की समस्‍या हो सकती है। कई लोगों को बासी दाल खाने से लूज मोशन भी हो सकते हैं। 

पेट में सूजन और गैस

ये सच है कि दाल शरीर के लिए बेहद जरूरी होती हैं लेकिन ये भी सच है कि इसके सेवन से पेट में सूजन और गैस की समस्‍या भी हो सकती है। खासकर पुरानी दाल पेट की समस्‍याओं को बढ़ावा दे सकती है। दाल में मौजूद ऑलिगोसेकेराइड जैसे मॉलिक्‍यूल्‍स को हमारा शरीर पचा नहीं सकता इसलिए ये बड़ी आंत में जाकर जम जाते हैं जो गैस बनाते हैं और पेट की सूजन का कारण बनते हैं।

जलन और एसिडिटी

आपने कई बार नोटिस किया होगा कि बासी खाना खाने से छाती में जलन और खट्टी डकारें आने लगती हैं। इसका मुख्‍य कारण है गैस। बासी खाना जब अधिक देर तक रखा रहता है तो उसमें से गैस रिलीज होने लगती है। जब आप ये खाना खाते हैं तो गैस शरीर में घूमने लगती है और छाती में जाकर फंस जाती है। इसलिए डॉक्‍टर बासी खाना न खाने की सलाह देते हैं।

कब्‍ज की समस्‍या

दाल से हो सकता है नुकसान
constipation problem

दाल में पर्याप्‍त मात्रा में फाइबर होता है जो कब्‍ज में फायदेमंद होता है। लेकिन पुरानी बासी दाल का सेवन करने से पेट में गैस अधिक बनती है जो कब्‍ज का कारण बन सकती है। कई लोगों को पुरानी दाल खाने से लूज मोशन भी हो जाते हैं।

Also read: इस हरे जूस से एसिडिटी का करें खात्मा, पीते ही दिखेगा असर: Amla Juice for Acidity

कैसे करें दाल का सेवन

– दाल का सेवन करना बेहद जरूरी है। लेकिन बासी दाल का सेवन करने से बचें।

– दाल को बनाने के बाद 12 घंटे में कंज्‍यूम कर लेना चाहिए। वरना इसमें बैक्‍टीरिया पनप सकते हैं।

– दाल को बनाने से पहले कुछ देर के लिए भिगो देना चाहिए, इससे इसमें मौजूद रसायन बाहर निकल जाते हैं।

– दाल को खाने से पहले हींग का तड़का जरूर लगाएं। इससे पेट में गैस नहीं बनती।

– यदि आप पुरानी दाल का सेवन कर रहे हैं तो दाल को खाने से पहले कुछ देर के लिए फ्रिज से बाहर निकाल दें।

– फ्रिज में रखी दाल में बैक्‍टीरिया पनप सकते हैं इसलिए दाल को बिना गर्म करे न खाएं।