नाखूनों पर दिखने वाली सफेद धारियां इन बीमारियों की ओर करती हैं इशारा, समय रहते हो जाएं सतर्क
Reason behind White mark in nails : नाखूनों पर सफेद रंग की धारियां नजर आने के पीछे कई वजह हो सकती हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में-
White Mark in Nails : आंखों और स्किन की तरह नाखून भी हमारे सेहत का राज खोलते हैं। इसलिए अगर आपको अपने नाखूनों पर किसी तरह का बदलाव नजर आए, तो इसे नजरअंदाज बिल्कुल भी न करें। अगर आप इसे लंबे समय तक नजरअंदाज करते हैं, तो यह आपके लिए घातक हो सकता है। दरअसल, हम में से कई लोग अपने नाखूनों पर ध्यान नहीं देते हैं, लेकिन नाखूनों का रंग आपकी सेहत का राज खोलता है। इन रंगों में नाखूनों पर सफेद रंग की धारियां शामिल हैं। नाखूनों पर सफेद रंग की धारियों से समझ जाएं कि आपको कई तरह की समस्या होने की संभावना है। आइए जानते हैं इस बारे में विस्तार से-
Also Read: शादी में दिखना चाहती हैं पिक्चर परफेक्ट, तो 7 दिन करें ये वेट लॉस ब्रेकफास्ट
एलर्जिक रिएक्शन

नाखूनों पर सफेद रंग की धारियां होने का कारण एलर्जी रिएक्शन हो सकता है। मुख्य रूप से इस तरह के लक्षण नेल पॉलिश के रिएक्शन की वजह से होता है। इसके अलावा ग्लॉस, पॉलिश रिमूनर, हार्डनर इत्यादि के कारण नाखूनों पर सफेद रंग की धारियां नजर आती हैं। इतना ही नहीं, कभी-कभार आर्टिफिशियल नेल्स के कारण भी नाखूनों पर सफेद धब्बे नजर आते हैं।
फंगल इंफेक्शन का खतरा

नाखूनों पर सफेद निशान फंगल इंफेक्शन की ओर इशारा कर सकते हैं। इस स्थिति में नाखूनों पर सफेद धारियां नजर आती हैं। इसके अलावा नाखूनों पर छोटी-छोटी बिंदु आकार भी उभरता नजर आता है। अगर इन्फेक्शन की परेशानी काफी ज्यादा बढ़ जाए, तो इसकी वजह से नेल्स काफी मोटे और रुखे नजर आते हैं। ऐसी स्थिति में आपको एक्सपर्ट की मदद लेनी चाहिए।
नाखून में चोट लगना
नाखूनों पर सफेद रंग की धारियां नजर आने के पीछे कई बार नाखूनों पर चोट लगने की ओर इशारा करता है। इस तरह के लक्षण 2 से 3 सप्ताह बाद कम होने लग जाते हैं। हालांकि, अगर लंबे समय तक ऐसे लक्षण दिखे तो डॉक्टर की मदद लें।

पोषक तत्वों की कमी
शरीर में विटामिन्स और मिनरल्स की कमी के कारण नाखूनों पर सफेद धब्बे नजर आते हैं। मुख्य रूप से जिंक और कैल्शियम जैसे पोषक तत्वों की कमी के कारण नाखूनों पर सफेद रंग के धब्बे नजर आते हैं। ऐसी स्थिति में आपको अपने खानपान पर सही से ध्यान देने की जरूरत होती है।

नाखूनों का रंग सफेद या फिर नाखूनों पर सफेद रंग की धारियां नजर आने के पीछे कई वजह हो सकती हैं। ऐसे में आपको इस तरह के लक्षणों को लंबे समय तक नजरअंदाज करने से बचना चाहिए।
