Weight Loss
Sleep Weight Loss Credit: Istock

Overview: सोने से पहले कर लें ये छोटा सा काम, रातों-रात घटेगा वजन: Sleep Weight Loss

वजन कम करने के लिए आप दिनभर एक रिजीम फॉलो करते हैं लेकिन रात में सोने से पहले आप क्‍या करते हैं।

Sleep Weight Loss: वजन घटाने के लिए अपनी दिनचर्या और रहने के तरीके में कई तरह के बदलाव करने पड़ते हैं। पोषक तत्‍वों का सेवन करना, फिजिकल एक्टिविटी, मेडिटेशन और बेहतर नींद आपकी वेट लॉस जर्नी का अहम हिस्‍सा बन जाते हैं। वजन कम करने के लिए आप दिनभर एक रिजीम फॉलो करते हैं जिसमें स्ट्रिक्‍ट डाइट और फिजिकल एक्टिविटी शामिल होती है लेकिन रात में सोने से पहले आप क्‍या करते हैं। अधिकांश लोग डिनर करने के बाद सीधे सोने चले जाते हैं जिससे दिनभर की गई मेहनत पर पानी फिर जाता है। यदि आप भी तेजी से वजन घटाना चाहते हैं तो सोने से पहले ये काम जरूर करें। चलिए जानते हैं इसके बारे में।

सोने का समय निश्चित करें

सोते समय ऐसे करें घटाएं वजन
Set a bedtime

मोटापा कम करने में जिस प्रकार डाइट और एक्‍सरसाइज महत्‍वपूर्ण होती है उसी प्रकार नींद भी मेटाबॉलिज्‍म और हार्मोन्‍स को संतुलित करने में अहम भूमिका निभाती है। खराब नींद भूख लगने वाले हार्मोन को प्रभावित करती है जिससे भूख और वजन दोनों बढ़ जाते हैं। इसलिए रात में सोने का समय और सुबह उठने का समय निश्चित होना चाहिए। इससे बॉडी क्‍लॉक को नियंत्रित करने में मदद मिल सकती है।

मेडिटेशन करें

तनाव को कम करने के लिए जरूरी है कि आप सोने से पहले लगभग 10 मिनट मेडिटेशन करें। तनाव से पेट के चारों ओर तेजी से फैट बढ़ता है। ये फैट काफी जिद्दी होता है जो आसानी से कम नहीं होता। मेडिटेशन करने से न केवल तनाव और एंग्‍जाइटी को कम करने में मदद मिलती है बल्कि नींद की गुणवत्‍ता में भी सुधार होता है। मेडिटेशन के अलावा प्राणायाम करने से भी वजन कम किया जा सकता है।

बेड टाइम योगा

मांसपेशियों के तनाव को कम करने के लिए अपने डेली रुटीन में बेड टाइम योगा को भी शामिल किया जा सकता है। इसमें चाइल्‍ड पोज, फॉरवर्ड बैंड और लैग रेज पोज काफी मददगार साबित हो सकते हैं। इन स्थितियों का सोने से पहले अभ्‍यास करने से शरीर का फैट रातभर जलता रहता है। जिससे पेट के आसपास की चर्बी आसानी से कम हो सकती है। इसके अलावा आप स्‍ट्रेचिंग और कपल योगा भी कर सकते हैं।

स्‍क्रीन टाइम कम करें

reduce screen time
reduce screen time

सोने से पहले स्‍क्रीन से निकलने वाली ब्‍लू लाइट के संपर्क में आने से मेलाटोनिन उत्‍पादन बाधित होता है जिससे आपकी नींद डिस्‍टर्ब हो सकती है। साथ ही नींद की गुणवत्‍ता भी खराब हो सकती है। इसलिए सोने से लगभग 30 मिनट पहले टीवी और मोबाइल को बंद कर देना चाहिए। आप चाहे तो सोने से पहले किताब पढ़ सकते हैं या म्‍यूजिक सुन सकते हैं।

पिएं हर्बल टी

सोने से पहले यदि आप हर्बल टी का सेवन करते हैं तो उससे नींद की गुणवत्‍ता में सुधार किया जा सकता है। कैमोमाइल या पिपरमिंट टी पाचन को बढ़ावा देती है, जिससे वजन कम करने में मदद मिल सकती है। इसके अलावा नींबू और दालचीनी की चाय शरीर को डिटॉक्सिफाई करने, ब्‍लड शुगर लेवल को स्थिर करने और मेटाबॉलिज्‍म को बढ़ाने में मदद करती है। सोने से पहले आप अजवाइन और सौंफ का पानी भी पी सकते हैं इससे सोते समय भी फैट बर्न प्रोसेस तेज हो सकती है।