Uric Acid
Uric Acid Home Remedies Credit: Istock

Remedy for Uric Acid: गलत खानपान और बेढंगी लाइफस्‍टाइल कई शारीरिक समस्‍याओं को बढ़ावा दे रही है। ऐसी ही एक समस्‍या है जिसकी वजह से जोड़ों में दर्द, सूजन और उठने-बैठने जैसी दिक्‍कतों का सामना करना पड़ता है। वह है शरीर में बढ़ता यूरिक एसिड। यूरिक एसिड की समस्‍या बेहद सामान्‍य हो गई है लेकिन इससे होने वाला दर्द कई बार असहनीय हो सकता है। यूरिक एसिड शरीर में मौजूद एक केमिकल है जो प्‍यूरीन केमिकल के टूटने से बनता है। सामान्‍यतौर पर किडनी इसे यूरिन के माध्‍यम से बाहर निकाल देती है लेकिन जब किडनी फंक्शन में किसी प्रकार की बाधा उत्‍पन्‍न होती है तो ये क्रिस्‍टल के रूप में जोड़ों और नसों के आसपास जमा होने लगती है। शरीर में यूरिक एसिड का अधिक बनना अर्थराइटिस और किडनी स्‍टोन को बढ़ावा दे सकता है। यूरिक एसिड को कम करने के लिए कई तरह की दवाईयां मार्केट में उपलब्‍ध हैं लेकिन दादी मां का ये नुस्‍खा जादूई रूप से काम कर सकता है। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में।

लहसुन है फादयेमंद

यूरिक एसिड को कम करने के घरेलू उपाय
garlic is beneficial

पहले के जमाने में एसिड या गैस के लिए किसी दवाई पर निर्भर नहीं रहा जाता था बल्कि दादी मां के घरेलू नुस्‍खे इन समस्‍याओं से निजात दिलाने का काम करती थीं। जिन लोगों के शरीर में बार-बार यूरिक एसिड बढ़ जाता है उन्‍हें लहसुन का सेवन मुख्‍य रूप से करना चाहिए। इसमें मौजूद एंटी-ऑक्‍सीडेंट ऑक्‍सीडेटिव तनाव को कम करके एसिड को कंट्रोल करने में मदद करते हैं। साथ ही इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो जोड़ों के दर्द और सूजन को कम कर सकते हैं। नियमित रूप से लहसुन की दो कलियों को गुनगुने पानी के साथ सेवन करने से अर्थराइटिस और गठिया होने की संभावना को भी कम किया जा सकता है। 

Also Read: Arthritis: अर्थराइटिस के दर्द में आराम दिलाते हैं ये फूड्स

एप्‍पल साइडर विनेगर का प्रयोग

शरीर में बढ़े हुए यूरिक एसिड को कंट्रोल करने में एप्‍पल साइडर विनेगर लाभदायक साबित हो सकता है। एप्‍पल साइडर विनेगर एक नेचुरल क्‍लींजर और डिटॉक्सिफायर के रूप में काम करता है। इसमें भरपूर मात्रा में मैलिक एसिड होता है जो शरीर में मौजूद यूरिक एसिड को तोड़ने और यूरिन के माध्‍यम से बाहर निकालने में मदद करता है। यूरिक एसिड को कम करने के लिए एक गिलास पानी में एक चम्‍मच एप्‍पल साइडर मिलाएं और खाना खाने से पहले इसका सेवन करें। कुछ ही दिनों में आप फर्क महसूस करने लगेंगे।

Also Read: ब्लड प्रेशर के मरीजों को कितनी देर करनी चाहिए वॉक?: Walking for BP Patients

एसिड को कम करेगा नींबू

यूरिक एसिड को कम करने के घरेलू उपाय
Lemon will reduce acid

पुराने जमाने में लोग हर चीज में नींबू डालकर खाते थे जिस वजह से उनके शरीर में यूरि‍क एसिड आसानी से नहीं बनता था। लेकिन खानपान में लापरवाही के चलते अब ये समस्‍या आम हो गई है। दादी मां के अनुसार यदि दिन की शुरुआत नींबू पानी से की जाए तो यूरिक एसिड को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है। नींबू में भरपूर मात्रा में विटामिन-सी और साइट्रिक एसिड होता है जो एसिड फॉर्मेशन को कम कर सकता है। यूरिक एसिड की समस्‍या से निजात पाने के लिए एक गिलास गुनगुने पानी में आधा नींबू निचोड़कर पिएं। ध्‍यान रखें इसका सेवन आपको खाली पेट करना है। कुछ ही दिनों में आप महसूस करेंगे कि आपके मांसपेशियों का दर्द और सूजन कम हो रही है।