Remedies to Get of Hangover in Holi
Remedies to Get of Hangover in Holi

Remedies to Get of Hangover in Holi: रंगोत्सव पर हमारे देश में रंग खेलने के साथ तरह-तरह के पकवान खाने और भांग या शराब पीने का प्रचलन भी है। कुछ लोग होली का मजा उठाने के लिए भांग, ठंडाई या शराब का सेवन ज्यादा कर लेते हैं। भांग के पकौड़े भी बड़े चाव से खाए जाते हैं। लेकिन इनका नशा या सुरूर ज्यादा होने की वजह से उन्हें नशा भी हो जाता है जिसकी वजह से व्यक्ति के शरीर पर नर्वस सिस्टम कंट्रोल में नहीं रहता। वह अपना सुध-बुध खो देता है और कामकाज में भी दिक्कत होने लगती है। हैंगओवर ज्यादा होने पर व्यक्ति को चक्कर आना, उल्टियां आना, सिर दर्द बना रहता है और कई बार तो अस्पताल में भर्ती करने की नौबत भी आ सकती है। ऐसे में कुछ घरेलू उपायों से आसानी से इस हैंगओवर को उतारा जा सकता है-

पानी

भांग में पाए जाने वाले कैमिकल शरीर को डिहाइड्रेट करते हैं जिससे प्यास ज्यादा लगती है। ऐसे में थोड़े-थोड़े समय मे पानी पीना नशे को नियंत्रित करने में मदद करता है।

नींबू, संतरा या मौसमी जैसे खट्टे फल

भांग का हैंगओवर उतारने के लिए नींबू बहुत कारगर है। नींबू एल्कोहल को बहुत जल्दी सोख लेता है। नींबू को चाटना या बगैर चीनी या नमक डला गुनगुना नींबू पानी पीना फायदेमंद है। मौसमी या संतरे का जूस भी पी सकते हैं।

इमली

इमली का पन्ना बनाकर उसका सेवन करने से भी भंग के नशे में आराम मिलता है।

नारियल पानी

Remedies to Get of Hangover in Holi
Remedies to Get of Hangover in Holi

इम्यूनिटी बूस्ट करने के साथ नारियल पानी हैंगओवर उतारने में भी मददगार है। इसमें मौजूद इलेक्ट्रोलाइट तत्व शरीर को हाइड्रेट रखते हैं और भांग के नशे को बेअसर करते हैं। इसके लिए शराब पीने के कुछ समय बाद आप नारियल पानी पिएं।

Read Also: Bhang Recipes for Holi 2022: “भांग के पकोड़े” से लेकर “भांग मालपुआ” तक मुंह में पानी ला देंगी ये 5 डिशेज़

अदरक

भोजन बनाने में उपयोग किया जाने वाला अदरक भांग का हैंगओवर उतारने में उपयोगी है। अदरक एल्कोहल को डायजेस्ट करने में मदद करता है और इसमें मौजूद औषधीय गुण हैंगओवर से हुई बैचेनी खत्म करने में सहायक हैं। नशे की हालत वाले व्यक्ति को अदरक के छोटे-छोटे टुकड़े खिलाने से नशे में आराम मिलता है।

पुदीना का पानी

हैंगओवर उतारने में यह असरदार और देसी नुस्खा है। इसके लिए एक कप पानी में पुदीना के 3-4 पत्ते डालकर अच्छी तरह उबाल ले। गुनगुना होने पर पानी पीने को दें।

घी या मक्खन

भांग के नशे को उतारने के लिए व्यक्ति को अधिक ऐसे खाद्य पदार्थ खाने को दें जिसमें घी या मक्खन प्रचुर मात्रा में हो। घी शरीर में मौजूद नशीले तत्वों को बाहर निकाल देता है और भांग का नशा उतारने में मदद करता है।

हर्बल टी

गुलाब और चमेली से बनी हर्बल टी नशे को कम करती है। नींबू-शहद और अदरक की चाय पीना फायदेमंद है।

अरहर दाल

हैंगओवर उतारने के लिए अरहर की कच्ची दाल काफी लाभदायक है। इसे पीस कर पानी के साथ खिलाने से नशा कम हो जाता है।

अमरूद या अमरूद के पत्ते

Remedies to Get of Hangover in Holi
Remedies to Get of Hangover in Holi

हैंगओवर की स्थिति में व्यक्ति को पका हुआ अमरूद खिलाना फायदेमंद है। या फिर अमरूद के पत्ते पीस पर निकले रस को थोड़े-से पानी में मिलाकर पीने से नशा उतर जाता है।

नीम की पत्तियां

नीम की कुछ पत्तियो को गुनगुने पानी के साथ पीस लें। पानी को छान कर एक चम्मच शहद मिलाकर पीने को दें।

काली मिर्च और शहद

पिसी काली मिर्च को एक चम्मच शहद के साथ मिलाकर देना फायदेमंद है।

अचार

आम या नींबू का खट्टा अचार खाना भी लाभकारी है।

(डाॅ अंजलि शर्मा, नेचुरोपैथ, दिल्ली)