शरीर में ये 5 बदलाव लंग्स कैंसर का हो सकते हैं इशारा, नज़रअंदाज करने की न करें भूल: Lungs Cancer Symptoms
Lungs Cancer Symptoms

शरीर में ये 5 बदलाव लंग्स कैंसर की ओर करता है इशारा, इग्नोर करने की न करें भूल

Lungs Cancer Symptoms : लंग्स कैंसर होने की स्थिति में शरीर में कई तरह के संकेत नजर आते हैं। आइए जानते हैं इन संकेतों के बारे में विस्तार से-

Lungs Cancer Symptoms: फेफड़े का कैंसर, वह कैंसर है जो फेफड़ों के टिश्यूज में बनता है। आमतौर पर उन कोशिकाओं में जो वायुमार्ग को लाइन करती हैं। यह पुरुषों और महिलाओं दोनों को हो सकता है। लंग्स कैंसर होने के कई कारण हो सकते हैं, जिसमें मुख्य कारण सिगरेट का काफी अधिक मात्रा में सेवन करना होता है। अगर आप काफी अधिक धूम्रपान का सेवन करते हैं, तो इसे छोड़ दें। लंग्स कैंसर होने पर कई तरह के संकेत नजर आते हैं। इन संकेतों पर ध्यान देकर आप अपनी स्थिति में सुधार कर सकते हैं।

कभी-कभी फेफड़े के कैंसर के कोई लक्षण या संकेत नजर नहीं आते हैं। किसी अन्य स्थितियों की वजह से छाती में किए गए एक्स-रे होने पर इसका पता चलता है। हालांकि, कुछ सामान्य संकेत पर अगर आप ध्यान देते हैं, तो स्थिति गंभीर होने से पहले आप लंग्स कैंसर का पता लगा सकते हैं। आइए जानते हैं लंग्स कैंसर की वजह से शरीर में दिखने वाले संकेत क्या हैं?

Also read: ‘हरी सिकनेस’ है रिश्ते के लिए नुकसानदायक, ऐसे निपटें

Lungs Cancer Symptoms
chest pain

लंग्स कैंसर की स्थिति में मरीजों को छाती में काफी दर्द और बेचैनी जैसा महसूस होता है। कई लोग इस तरह के संकेतों को सामान्य समझने की भूल कर देती हैं, जिसकी वजह से स्थिति काफी गंभीर हो सकती है। ऐसे में अगर आपको छाती में दर्द या बेचैनी जैसा महसूस हो रहा है, तो तुरंत अपने हेल्थ एक्सपर्ट की जांच कराएं।

Cough
Cough

बिना वजह खांसी होना या फिर ऐसी खांसी होना, जो दवा लेने के बाद भी ठीक न हो, तो यह स्थिति लंग्स कैंसर की हो सकती है। इसे लंबे समय तक इग्रोर न करें। यह काफी गंभीर हो सकता है। लंग्स कैंसर से पीड़ित मरीज अक्सर खांसी के लक्षणों को लंबे समय तक इग्रोर करते हैं, जिसकी वजग से स्थिति काफी गंभीर होने लगती है।

Breathing Difficulty
Breathing Difficulty

सांस लेने में होने वाली तकलीफ भी कई बार लंग्स कैंसर की ओर इशारा करता है। अगर आप ऐसे संकेतों को इग्नोर कर रहे हैं, तो आपकी स्थिति गंभीर हो सकती है। ऐसे में तुरंत अपनी जांच कराएं, ताकि आप खुद को समय पर बचा सकें।

सांस लेने में घरघराहट या फिर सांस लेने में काफी ज्यादा आवाज आना भी लंग्स कैंसर की ओर इशारा करता है। इस तरह के लक्षणों को इग्नोर न करें और तुरंत अपनी जांच कराएं। ताकि आपका समय पर इलाज हो सके।

बलगम के साथ खून आना या फिर थूकने के समय छाती से खून निकलना भी लंग्स कैंसर होने की ओर इशारा करता है। यह काफी ज्यादा गंभीर लक्षण हो सकता है। इसे इग्नोर करने से बचें।
इसके अलावा स्वर बैठना, भूख न लगना और विना वजह तेजी से वजन कम होना भी लंग्स कैंसर की ओर इशारा करता है। इस तरह के लक्षण दिखने पर तुरंत डॉक्टर के पास भागें।

निक्की मिश्रा पिछले 8 सालों से हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों पर लिख रही हैं। उन्होंने ग्वालियर के जीवाजी यूनिवर्सिटी से इकनॉमिक्स में एमए और भारतीय विद्या भवन से जर्नलिज़्म की पढ़ाई की है। लिखना उनके लिए सिर्फ एक प्रोफेशन...