Tanisha Fitness Plan: एक्टर काजोल की बहन तनिषा मुखर्जी अपनी पहचान को पाने के लिए नए सिरे से झलक दिखला जा में इस समय जी तोड़ मेहनत कर रही हैं। हालांकि पिछला हफ्ता तनिषा के लिए बहुत अच्छा नहीं था लेकिन अगर उनकी ओवर ऑल परफॉर्मेंस की बात करें तो ऐसा लगता है मानो वो नए सिरे से यहां खुद को तलाशने आई हैं। वो मेहतन कर रही हैं तो इसका रेस्पॉन्स भी उन्हें मिल रहा है। कोरियोग्राफर फराह खान उनके एफर्ट को काफी एप्रिशिएट कर रही हैं। इतना ही नहीं शो में उनके डांस के हुनर के साथ-साथ फिटनेस भी एक अलग ही लेवल पर नजर आ रही है। इस आर्टीकल में हम जानते हैं कि क्या है तनिषा का फिटनेस और डाइट प्लान।
Also Read: पहली बार मराठी फिल्म ‘वीर मुरारबाजी’ में नजर आएंगी तनिषा: Veer Murarbaji Movie Cast
फिटनेस के लिए
सभी जानते हैं कि तनिषा अपनी बहन की तरह सक्सेस हासिल नहीं कर पाई। ऐसे में अब वो अपनी मेंटल हेल्थ का भी ध्यान रख रही हैं इसके लिए वो योग कर रही हैं। इससे उनका स्ट्रेस काफी कम हुआ है। एक्स्ट्रा कैलोरीज को बर्न करने के लिए वह कार्डियोवस्कुलर एक्सरसाइज को प्राथमकिता देती हैं। अपनी मसल स्ट्रेंथ को बढ़ाने के लिए और बॉडी को टोंड रखने के लिए उन्होंने पिलेट्स को शामिल किया है। इससे उनकी बॉडी मजबूत होकर फ्लैक्सेबल हुई है। यह फ्लैक्सिबलिटी उनके डासं मूव में उनके फैंस को नजर आ रही है। इसके अलावा अपनी फिटनेस को और भी बेहतर करने के लिए वो स्कैट्स जैसी फंक्शनल एक्सरसाइज भी करती हैं।
प्रोटीन रिच डाइट लेती हैं तनिषा
तनिषा अपने खान-पान को लेकर बहुत पर्टिकुलर हो चुकी हैं। वह प्रोटीन रिच डाइज लेना पसंद करती हैं। इसमें दालें, चिकन, मछली और अंडे शामिल हैं। इसके अलावा वो मानती हैे कि फिटनेस रुटीन प्रॉपर हाइड्रेशन के बिना अधूरा है। आप अगर पानी सही से पीते हैं तो आपका डाइजेशन अच्छा रहता है। वहीं बॉडी के टॉक्सिन भी निकलते रहते हैं। ऐसे में पानी वो सही मात्रा में और समय-समय पर पीती रहती हैं।
