Egg Freezing Celebs: हाल ही में खबर आई थी कि कुशाल टंडन की एक्स गलफ्रैंड रिद्धिमा पंडित ने अपने एग्स फ्रीज करवाए हैं। वैसे भी रिद्धिमा वो हस्ती हैं जो अपनी एक्टिंग के लिए कम और दूसरी चीजों के लिए ही ज्यादा चर्चा में रहती हैं। मां बनने के लिए 32 साल की उम्र में अपने एग फ्रीज करवाकर वो दोबारा चर्चा का विषय बन गई हैं। हालांकि रिद्धिमा अकेली नहीं हैं जिन्होंने अपने एग फ्रीज करवाए हैं। एक्ट्रेस से पहले बहुत सी हस्तियां अपने एग फ्रीज करवा चुकी हैं, ताकि उनकी शादी भले ही किसी भी उम्र में क्यों न हों लेकिन वह मां बनने का सुख ले पाएं। इस आर्टीकल में हम आपको बताते हैं उन टेलीविजन और बॉलीवुड की हस्तियों के बारे में जिन्होंने अपने एग फ्रीज करवाएं हैं।
Egg Freezing Celebs:एकता कपूर

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम आता है टेलीविजन क्वीन के नाम से मशहूर प्रोड्यूसर एंड डायरेक्टर एकता कपूर का, जिन्होंने 36 साल की उम्र में अपने एग फ्रीज करवाए थे। पिछले साल ही सरोगेसी के जरिए उनका बेटा रवि इस दुनिया में आया है। वे अपने बेटे रवि के साथ सिंगल मदर की जिंदगी बहुत खूबसूरती से एंजॉय कर रही हैं। वे कहती हैं कि अपने बिजी शेड्यूल की वजह से मैंने यह करवाया था। मैं मां बनना चाहती थी लेकिन मुझे नहीं पता था कि जीवन में मुझे शादी करने का समय मिलेगा या नहीं। फिलहाल मैं अपने बेटे के साथ बहुत खुश हूं।
तनीषा मुखर्जी

बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल की बहन तनिषा मुखर्जी ने साल 2021 में बताया था कि उन्होंने 39 साल की उम्र में अपने एग फ्रीज करवा लिए थे। हालांकि वो 33 साल की उम्र में अपने एग फ्रीज करवाना चाहती थीं लेकिन डॉक्टर ने उन्हें मना किया था। हालांकि यह करवाने का साइड इफैक्ट यह हुआ था कि उनका वजन बहुत बढ़ गया था। ऐसा इसलिए क्योंकि उन्हें प्रोजेस्टेरोन हार्मोन दिया गया था। अपनी बॉडी को शेप में लाने के लिए उन्हें बहुत मेहनत करनी पड़ी थी।
मोना सिंह

साल 2005 में ‘जस्सी जैसी कोई नहीं’ सीरियल के साथ चर्चा में आई मोना सिंह ने अपने दोस्त श्याम गोपालन के साथ 38 साल की उम्र में शादी की थी लेकिन उन्होंने इससे चार साल पहले ही अपने एग फ्रीज करवा लिए थे। हालांकि मोना की शादी को अब समय बीत चुका है। उन्होंने 2019 में शादी की थी। लेकिन इस प्रोसेजर के बाद वह टेंशन फ्री लाइफ जीती हैं। कहती हैं दिली सुकून के लिए मैंने यह किया था। अब जब मैं बच्चे के लिए मेंटली तैयार होंगी तो मां बनूंगी। फिलहाल अपने पार्टनर के साथ दुनिया को एक्सप्लोर करना चाहती हूं।
राखी सावंत

ड्रामा क्वीन राखी सावंत भी अपने एग फ्रीज करवा चुकी हैं। राखी जब बिग बॉस में थीं तब उन्होंने यह खुलासा किया था। उन्होंने कहा था कि आने वाले समय में वो मां बनना चाहती है इसलिए उन्होंने अपने एग फ्रीज करवाए हैं। हां, इसी के साथ उन्होंने अपना एक सेंसेशनल बयान भी दिया था। उन्होंने फिल्म विक्की डोनर का जिक्र करते हुए कहा था कि उन्होंने ऐसा इसलिए किया है क्योंकि वह किसी विक्की डोनर के भरोसे नहीं बैठना चाहतीं।
सुकीर्ति कांडपाल

‘दिल मिल गए’ फेम सुकीर्ती कांडपाल टीवी इंडस्ट्री का एक जाना-माना नाम हैं। वो एक्टिंग के साथ सोशल मीडिया पर अपनी बिकनी वाली फोटोज की वजह से चर्चा में रहती हैं। एक इंटरव्यू में उन्होंने भी खुलासा किया था कि आने वाले समय में वो मां बन पाएं इसलिए उन्होंने अपने एग फ्रीज करवाए हैं। हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि मां बनने की प्लानिंग उनकी कब की है।
क्या है एग फ्रीजिंग

एग फ्रीजिंग मां बनने का ऐसा तरीका है जिससे महिलाओं की फर्टिलिटी बनी रहती है। इसमें ओवेरी से मैच्योर एग्स को निकाला जाता है। इन्हें लैब में जीरो टेम्प्रेचर पर फ्रीज करते हैं। जब महिलाओं को इनकी जरुरत होती है इन्हें स्पर्म के साथ मिक्स कर ओवेरी में इंसर्ट किया जाता है। मेडिकल तौर पर एग फ्रीजिंग को क्राइयोप्रिवर्जेशन कहते हैं। फर्टिलिटी एक्सपर्ट के अनुसार इस प्रोसेस को करने की सही उम्र एज 20 से 30 साल है। इस उम्र अगर आप यह करवाते हैं तो ओवरी के कॉम्प्लिकेशंस कम होते हैं। इतना ही नहीं एग्स की क्वालिटी भी अच्छी होती है। वहीं 38 साल की उम्र के बाद एग फ्रीजिंग की सलाह नहीं दी जाती। ऐसा इसलिए क्योंकि एग की क्वालिटी और उसके नंबर कम होने लगते हैं। यह प्रोसेस लंबा है। इसमें महिलाओं को ब्लड टेस्ट, अल्ट्रा साउंड जैसी चीजों से गुजरना होता है। अगर यह प्रोसेस कामयाब होता है तो एक बार में 15 एग्स को फ्रीज किया जाता है।