पहली बार मराठी फिल्म 'वीर मुरारबाजी' में नजर आएंगी तनिषा: Veer Murarbaji Movie Cast
Veer Murarbaji Movie Cast

Veer Murarbaji Movie Cast: तनीषा मुखर्जी भले ही बॉलीवुड में बहुत ज्यादा कुछ नहीं कर पाईं लेकिन उनके फैंस के लिए एक अच्छी खबर है कि अपना अभिनय मराठी फिल्म में दिखाती नजर आएंगी। इन्हें ऐतिहासिक महाकाव्य ‘वीर मुरारबाजी’ में अच्छी भूमिका मिली है। इस फिल्म का निर्देशन अजय अरेकर कर रहे हैं। तनिषा के अलावा इसमें अंकित मोहन, प्राजक्ता गायकवाड़, संतोष जुवेकर, सुदेश बेरी, दीपिका चिखलिया और हरीश दुधाड़े जैसे कलाकार भी हैं। इस फिल्म की बात करें तो यह तनीषा की पहली मराठी पहली फिल्म है। इस फिल्म की कहानी वीर मुरारबाजी देशपांडे के इर्द-गिर्द घूमती है जो शक्तिशाली होने के साथ वफादार भी थे। वो मराठा शासन काल शिवाजी की सेना में सेनापति थे। इन्होंने 17 वीं शताब्दी में पुरंदर किले की 700 मराठा सेना के साथ रक्षा की थी। इन्होंने मुगल सेनापति दलेर खान पर हमला करने के लिए सेना की कमान संभाली थी।

निर्देशक ने भी की तारीफ

तनिषा के काम को लेकर निर्देशक अजय अरेकर ने तारीफ की है। कहने लगे तनिषा का रोल फिल्म में क्या है यह फिल्हाल दर्शकों के लिए एक सरप्राइज है। लेकिन मैं कह सकता हूं इस फिल्म के लिए तनिषा ने अपना बेहतरीन काम दिया है। मराठी भाषा पर उनकी अच्छी पकड़ है। हम उम्मीद करते हैं कि तनिषा के फैंस को निराशा हाथ नहीं लगेगी।

निजी जीवन के ज़्यादा चर्चे

साल 2003 में मूवी ‘श्श्श से एक्टिंग में डेब्यू करने वाली तनिषा का करिअर कोई बहुत खास नहीं चला। उनकी फिल्मों का आना और जाना बहुत ज्यादा सुर्खियां नहीं बटोर पाया। वो अपने काम के लिए कम और अपने निजी जीवन की घटनाओं की वजह से ज्यादा चर्चा में रहीं। चाहे वो एग फ्रीज करवाने की बात हो या बिग बॉस में अरमान कोहली के साथ उनके अफेयर की। उन्हें साल 2021 में कोड नेम अब्दुल में देखा गया था। अब देखना यह है कि रीजनल सिनेमा में तनिषा क्या कमाल दिखा पाती हैं?

यह भी देखे-पावर कपल अंकिता लोखंडे और विक्की जैन की ट्विनिंग में नजर आती हैं कैमिस्ट्री: Ankita and Vicky Jain