Sugar Adulteration Test
fake sugar test at home

Overview:

अब बाजार में चीनी भी नकली आने लगी है। चिंता की बात यह है कि अधिकांश लोगों को इसकी जानकारी नहीं है। और वे निश्चिंत होकर अपने परिवार को यही खतरनाक मिलावटी चीनी खिला रहे हैं।

Sugar Adulteration Test: पनीर, मावा, घी, मसालों के बाद अब मिलावटखोरों की गंदी नजर चीनी पर भी पड़ गई है। जी हां, अब बाजार में चीनी भी नकली आने लगी है। चिंता की बात यह है कि अधिकांश लोगों को इसकी जानकारी नहीं है। और वे निश्चिंत होकर अपने परिवार को यही खतरनाक मिलावटी चीनी खिला रहे हैं। वहीं मीठे में जहर घोलने वाले मिलावटखोर सिर्फ मुनाफा कमाने में लगे हैं।

ऐसे हो रही है चीनी में मिलावट

Sugar Adulteration Test
Bone Char and Sugar

विशेषज्ञों के अनुसार बाजार में धड़ल्ले से मिलावटी और नकली चीनी बिक रही है। क्योंकि लोगों को इसकी जानकारी नहीं है, इसलिए वे इस ओर ध्यान भी नहीं दे रहे हैं। यह निकली चीनी प्लास्टिक से बनाई जा रही है। लेकिन यह प्लास्टिक चीनी लोगों की सेहत के लिए बेहद खतरनाक हो सकती है। इसके जरिए बड़ी संख्या में माइक्रोप्लास्टिक हमारे शरीर में जा रहे हैं। आज लगभग हर घर में चीनी का उपयोग होता है। गर्मी के मौसम में ठंडी ड्रिंक्स बनाने में इनकी खपत और भी बढ़ जाती है। वहीं मीठे व्यंजनों में भी लोग चीनी का भरपूर उपयोग करते हैं। ऐसे में चीनी के उपयोग से पहले असली और नकली चीनी की पहचान करना जरूरी है।

ऐसे पहचानें असली है चीनी

आप घर में जिस चीनी का उपयोग कर रहे हैं वह असली है या नकली, इसका टेस्ट आप आसानी से घर पर ही कर सकते हैं। इसके लिए आप एक कांच का गिलास लें। फिर इसमें एक चम्मच चीनी को घोलें। अगर चीनी आसानी से पूरी तरह घुल जाती है तो चीनी असली है। लेकिन नकली चीनी पूरी तरह से पानी में घुल नहीं पाती। यह गिलास के नीचे बैठने लगती है। वहीं मिलावटी चीनी के कुछ दाने तो पानी में घुल जाएंगे, लेकिन कई दाने पानी के ऊपर तैरने लगते हैं।

स्मेल टेस्ट भी कर सकते हैं आप

असली चीनी की पहचान करने के लिए आप स्मेल टेस्ट भी कर सकते हैं। इसके लिए आप एक गिलास में साफ पानी लेकर उसमें एक चम्मच चीनी को घोल लें। अब इसकी गंध को पहचानने की कोशिश करें। अगर इसमें अमोनिया या यूरिया की गंध आ रही है तो इसका मतलब है कि चीनी नकली है। अगर ये गंध नहीं आती है तो चीनी असली होगी।

एक मिनट में करें पहचान

नकली चीनी की पहचान करने के लिए आप हाइड्रोक्लोरिक एसिड का भी उपयोग कर सकते हैं। इसके लिए कांच के गिलास में एक चम्मच चीनी को घोल लें। अब इसमें कुछ बूंद हाइड्रोक्लोरिक एसिड मिलाएं। अगर चीनी असली है तो कोई रिएक्शन नहीं होगा। लेकिन अगर यह नकली है तो गिलास के ऊपर झाग आ जाएंगे।

सेहत के लिए मीठा जहर है ये

नकली चीनी को आप मीठा प्लास्टिक बोल सकते हैं, जिसमें कई ​केमिकल्स मिले होते हैं। इसमें आर्टिफिशियल स्वीटनर मिलाएं जाते हैं। ऐसे में इन सभी का सेवन जोखिम भरा हो सकता है। हेल्थ एक्सपर्ट कहते हैं कि नकली चीनी का सेवन सेहत के लिए बेहद हानिकारक हो सकता है। इसके सेवन से पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। इतना ही नहीं यह हार्ट पर भी सीधा असर करता है।

मैं अंकिता शर्मा। मुझे मीडिया के तीनों माध्यम प्रिंट, डिजिटल और टीवी का करीब 18 साल का लंबा अनुभव है। मैंने राजस्थान के प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थानों के साथ काम किया है। इसी के साथ मैं कई प्रतियोगी परीक्षाओं की किताबों की एडिटर भी...