6 महीने के बाद बच्चों को देना शुरू कर दें ये चीजें, पाचन भी रहेगा दुरुस्त: Solid Food After 6 Month
Solid Food After 6 Month

6 महीने के बाद बच्चों को देना शुरू कर दें ये चीजें, पाचन भी रहेगा दुरुस्त

Solid Food After 6 Month : 6 माह के बाद बच्चों के सॉलिड आहार को लेकर अगर आप कंफ्यूज हैं, तो परेशान न हों। आप उन्हें कुछ हेल्दी आहार दे सकते हैं। आइए जानते हैं इसकी लिस्ट-

Solid Food After 6 Month: 6 माह के बाद अधिकतर बच्चोंं को सॉलिड फूड देना शुरू कर देना चाहिए। लेकिन कई माता-पिता अपने बच्चों को सॉलिड फूड खिलाने को लेकर परेशान रहते हैं कि आखिर उन्हें कब और क्या खिलाएं? अगर आप भी अपने बच्चों को सॉलिड फूड खिलाने को लेकर कंफ्यूज हैं, तो परेशान न हों। आप उन्हें कुछ हेल्दी और टेस्टी आहार दे सकते हैं, जिससे उनका पाचन भी ठीक रह सकता है। आइए जानते हैं 6 महीने के बाद बच्चों को किस तरह का आहार देना शुरू कर देना चाहिए?

Also read : गर्मियों में लंबे बालों को इन 5 आसान तरीकों से करें स्टाइल

6 माह के बाद आप अपने बच्चों को मूंगदाल की खिचड़ी देना स्टार्ट कर सकते हैं। कोशिश करें कि इसे बिल्कुल ही सिंपल तरीके से बनाएं। खिचड़ी बनाने के बाद इसमें थोड़ा सा घी मिक्स कर दें। इससे बच्चे को संपूर्ण पोषक तत्व मिल सकता है। साथ ही बच्चों का पाचन भी दुरुस्त होगा।

अगर आप अपने 6 माह के बच्चे को सॉलिड फूड देना शुरू कर रहे हैं, तो उन्हें सेब की प्यूरी दे सकते हैं। सेब की प्यूरी आपके नन्हे बच्चे के लिए काफी हेल्दी हो सकती है। इसमें कई तरह के विटामिन्स और मिनरल्स होते हैं, जो बच्चों को पोषण प्रदान कर सकते हैं। इसके लिए सेब को छीलकर इसे हल्का सा उबाल लें। इसके बाद इसे मैश करके बच्चे को खिलाएं।

छोटे बच्चे को आप दलिया भी दे सकते हैं। दलिया बच्चे के पाचन के लिए काफी अच्छा होता है। दलिया में हल्का सा दूध मिक्स करके इसे उबालकर और फिर थोड़ा सा मैश करके बच्चे को दें। आप चाहें तो दलिया को हल्का सा ग्राइंड भी कर सकते हैं। यह बच्चे के स्वास्थ्य के लिए काफी हेल्दी साबित हो सकता है।

बच्चे के शरीर में आयरन की कमी को दूर करने के लिए आप उन्हें पालक की प्यूरी दे सकते हैं। इसके लिए पालक को स्टीम कर लें। अब इसे अच्छे से मैश करके इसमें थोड़ा सा नमक मिक्स करके बच्चे के 1 से 2 चम्मच खिलाएं। इससे बच्चे का टेस्ट भी डेबलप होगा। साथ ही वे आगे चलकर खाने पीने में आनाकानी नहीं करेंगे।

बच्चों के स्वास्थ्य के लिए दाल का पानी काफी अच्छा विकल्प हो सकता है। इससे शरीर में पोषक तत्वों की कमी को दूर किया जा सकता है। मूंग या फिर मसूर की दाल को उबालकर आप बच्चे को दे सकते हैं। यह बच्चे के विकास और हड्डियों के लिए भी फायदेमंद है।

6 बच्चों के स्वास्थ्य को बेहतर करने के लिए आप उन्हें इस तरह के आहार को दे सकते हैं। हालांकि, किसी भी आहार को देने से पहले शिशु के हेल्थ एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

निक्की मिश्रा पिछले 8 सालों से हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों पर लिख रही हैं। उन्होंने ग्वालियर के जीवाजी यूनिवर्सिटी से इकनॉमिक्स में एमए और भारतीय विद्या भवन से जर्नलिज़्म की पढ़ाई की है। लिखना उनके लिए सिर्फ एक प्रोफेशन...