गर्मियों में लंबे बालों को इन 5 आसान तरीकों से करें स्टाइल: Summer Hairstyle
Summer Hairstyle

Summer Hairstyle: क्या आपका भी गर्मियों में हेयर स्टाइलिंग से मतलब होता है जूड़ा या हाई पोनीटेल। अब गर्मियों में इस उबाऊ हेयर स्टाइल से चिपक जाएंगी, तो कहां से आएगा आप में ग्लैम लुक। अरे! छोड़िए इन उबाऊ हेयर स्टाइल्स को सीखिए लंबे बालों से 5 आसान तरीकों से आईकैची हेयर स्टाइल बनाना।

आपको लंबे व खुले बाल अच्छे लगते हैं, लेकिन ऐसा हमेशा नहीं किया जा सकता। आखिर मौसम भी देखना पड़ता है। घर में तो रोज-रोज क्लचर से जूड़ा या हाई पोनीटेल चलता है। ऐसा बाहर तो नहीं कर सकतीं और हेयर स्टाइलिंग के आए दिन ब्यूटी पार्लर जाने का मतलब है बजट गड़बड़ाना। अब आप बताएं रोज-रोज एक-सा हेयर स्टाइल कैरी करेंगी, तो कहां से आएगा आपमें फील गुड फैक्टर। जब आप फील गुड नहीं करेंगी, तो नेगेटिविटी आपके पास ही आएगी। आप इतना करें कि इस मौसम में बालों को सेहतमंद बनाएं। इसके तरीके हम बताते रहते हैं। अन्यथा सर्च इंजन में इसके बारे में बहुत मदद मिलेगी। ऐसा करने से आप आसानी से लंबे बालों के आई कैची हेयर स्टाइल्स बना पाएंगी। बता दें कि गर्मियों के मौसम बाल की लंबाई छोटी हो या बड़ी, चिपचिपे, रूखे-सूखे व चमक हीन हो जाते हैं।

Also read: Festive Hairstyle: 5 बेस्ट हेयर स्टाइल्स फॉर फेस्टिवल

इसे बनाने के लिए हेयर ब्रश से बालों को एकसार कर लें। इस हेयर स्टाइल में पाटग नहीं करनी है। सबसे पहले क्राउन वाले एरिया से कुछ बालों को लें। उनकी बैक कोम्ब करें, ताकि आगे की तरफ से बालों में वॉल्यूम आए। आगे की तरफ से पफ बना लें। इसे बॉबी पिन से लॉक करें। अब दोनों साइड से कानों के ऊपर से फ्रेंच प्लेच करें। चार-पांच लेयर आने के बाद दोनों छोर से चुटिया को बालों की लंबाई तक करती जाएं। इन्हें काले रबर बैंड से बंद करें। नीचे के बालों की काले रबर बैंड से पोनीटेल बनाएं और दोनों गुत्थों को क्रिस क्रॉस करके पोनीटेल पर लपटें और अंत में बॉबी पिन से गुत्तों को पोनीटेल के नीचे की तरफ सहेज दें।

Summer Hairstyle
Tulip Bread

ट्यूलिप ब्रेड बनाने में आसान है और देखने में शानदार लगती है। इसे बनाने के लिए सबसे पहले बालों को हेयर ब्रश से ब्रश करें, ताकि बालों में कोई उलझन नहीं रहे। अब सिर के मध्य भाग से थोड़ी-सी नीचे बालों की हाई राइज पोनीटेल बनाएं। इसे ब्लैक रबर बैंड से टाई करें। पोनीटेल के सेंटर से बालों आधी उंगली जितना गैप देकर रबर बैंड से टाई कर दें। एक तरह से पहली पोनीटेल के बीच में एक और पोनीटेल बनानी है। इसी क्रम को बालों की लंबाई तक करते जाएं। यहां ब्लैक रबर बैंड का ही प्रयोग करें। इस ब्रेड की लुक ट्यूलिप की तरह आती है।

open hair with love
open hair with love

यह हेयर स्टाइल आप पर बहुत जंचेगा। कारण खुले बाल और बालों में लव साइन। अरे! उन्हें पसंद आया तो आपको भी आएगा ही। बाकि आपके चेहरे की चमक सब कुछ कह देगी। इसे बनाने के लिए बालों को हेयर ब्रश से ब्रश करें। ऐसा करने से आपके बालों में हेयर स्टाइल ठीक से बनेगा। बिना पाॄटग निकालें कानों की तरफ से बालों को रबर बैंड से ढीला बांध लें। अब एक साइड से कानों की तरफ से बालों की लेयर उठाएं। एक लेयर को बाएं और दाएं लेयर में डालें। दोनों साइड से नॉट बन जाएगी। अब दोनों लेयर को नीचे की तरफ से दो इंच का गैप दे कर काले रबर बैंड से सिक्योर करें। नीचे के बालों को खुला रहने दें।

side french plate
side french plate

सबसे पहले हेयर ब्रश से बालों को एकसार कर लें। बाईं तरफ बालों को रखें। बिना पाॄटग किए किनारे की तरफ से फ्रेंच प्लेट बनाना शुरू करें। गर्दन के आखिरी सिरे तक फ्रेंच प्लेट बनाएं। इसके बाद सिंपल ब्रेड बनाएं और मनचाहे रंग के रबर बैंड से चोटी को सिक्योर कर दें।

Front French Plate and Crown Bun
Front French Plate and Crown Bun

यह हेयर स्टाइल बनाना सबसे आसान है। इसे आप किसी भी मौके पर खुद कर सकती हैं। यह हर आउटफिट के साथ जंचता है। इसे बनाने के लिए सबसे पहले बालों में कंघी करें। अब दोनों साइड से टेल कॉम्ब से पाॄटग करें। बीच वाले बालों से फ्रेंच प्लेट बनाएं। इसमें 5-6 प्लेट बनाएं। अब इसके बाद ब्लैक रबर बैंड से स्क्यिोर करें। इसे खुला रखें या बन बनाएं। जूड़ा बना रहे हैं, तो इसे बॉबी पिन से सिक्योर जरूर करें।

सभी हेयर स्टाइल्स निखरकर तभी आएंगे जब आपके बाल शैम्पू से धुलें हों, हेयर ब्रश से ब्रश किए हों, मुलायम हो और हेयर ट्रिम किए हों।