Summary :हेल्दी दिवाली: स्मार्ट ईटिंग और फिटनेस टिप्स"
दिवाली मतलब खुशियां, मिठाइयां और ढेर सारा खाना है, बस थोड़ी स्मार्ट प्लानिंग और माइंडफुल ईटिंग से आप त्योहार का मजा भी ले सकते हैं और फिटनेस भी बनाए रख सकते हैं।
Fitness during Festival: दिवाली खुशियां त्यौहार का मतलब है, स्वाभाविक सी बात है कि सेलिब्रेशन टाइम है। ऐसे में खाने पीने में कुछ ऊपर नीचे हो ही जाता है। लेकिन आज की बदलती लाइफ स्टाइल में बहुत से लोग अपने वेट के प्रति कंसर्न रहते हैं। अगर आप भी उन्हीं लोगों में से एक हैं जो अपनी फिटनेस के प्रति सजग हैं लेकिन खाने पीना आपके लिए भी एक सेलिब्रेशन का हिस्सा है। तो बिना किसी चिंता के त्यौहारों के सीजन में स्मार्टली वेट को मैनेज कर सकते हैं। आप जीभर के खाइए खिलाइए मामला त्योहार का है। यहां हम आपको कुछ ऐसे टिप्स दे रहे हैं जिससे आप अपना वेट आसानी से मैनेज कर सकते हैं।
स्मार्ट प्ले
अक्सर जब आप लंच या डिनर करते हैं तो आपके पास बहुत से ऑप्शन होते हैं। लेकिन जब आप स्नैक्स लेते हैं तो आपको थोड़ा एलर्ट रहना होगा। स्नेक्स में आप नट्स ले सकते हैं, आप फ्रूट्स खा सकते हैं या वेजिटेबल स्टिक्स को भी अपने लिए चुन सकते हैं। इसके अलावा फ्रूट जूस, कोल्ड ड्रिंक को अवॉयड करें। आप ग्रीन टी, ब्लैक कॉफी और पानी लें। अगर किसी तरह के हेल्दी ड्रिंक का विकल्प मौजूद है तो आप उसे ले सकते हैं।
फिजिकली एक्टिव

हम सभी को पता है कि फिटनेस के लिए फिजिकल एक्टिविटीज कितनी जरूरी हैं। अगर आप सेहतमंद बने रहना चाहते हैं तो फेसटिवल सीजन में भी अपने फिटनेस रूटीन को स्किप ना करें। आप योगा करें। या कम से कम 30 मिनट मॉर्निंग वॉक जरूर करें। इसके अलावा अगर फेस्टिवल के दौरान आपकी सोसाइटी में कोई गेम्स हो रहे हैं तो उसमें पार्टिसिपेट करिए। इससे आपका मन भी फ्रेश रहेगा और आपकी बॉडी भी एक्टिव बनी रहेगी।
हेल्दी मील प्लान
सभी के घर में फेस्टिवल के मौके पर पकवान तो बनते ही हैं। इन पकवानों को आप अपने अनुसार हेल्दी कर सकते हैं। जैसे आप बहुत सी चीजों में एयर फ्रायर का ऑप्शन चुन सकते हैं। अगर एयर फ्रायर आपके पास नहीं है तो आप तलने की जगह उस चीज को सेंक कर तैयार कर सकते हैं या फिर शैलो फ्राई भी कर सकते हैं। आप पापड़ी बनाने में मैदे की जगह गेहूं या दूसरे किसी और अनाज का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
माइंडफुल ईटिंग
खाना हम सभी लोग पूरे मन से खाते हैं। लेकिन मन के साथ साथ आप अपना माइंड भी यूज करें। सबसे बड़ी बात आप जो भी खा रहे हैं उसे धीरे-धीरे खाई चबाकर खाइए। इससे आपने खाने को भी एंजॉय करेंगे और आप उसे आसानी से डाइजेस्ट भी कर पाएंगे। इसके अलावा आप जब भी खाना खा रहे हों डिस्ट्रेक्शंस को अवॉइड करें। जैसे कि कभी भी फोन पर बात करते समय आप ना खाएं। आपको पता ही नहीं चलेगा आप क्या खा रहे हैं और कितना खा रहे हैं। तीसरी बात बहुत अपने पोर्शंस का ध्यान रखें छोटी प्लेट में खाएं। कम मात्रा में कभी भी कोई चीज इतनी नुकसान करती नहीं है।
पार्टी में जाने से पहले

आप अगर कहीं पार्टी में जा रहे हैं तो प्लेट भर के फ्रूट्स और सलाद खाकर जाएं। इससे शरीर में पोषण बना रहेगा। इसके अलावा आप जब भी पार्टी में जाएंगे तो जाहिर है आपका पेट भरा हुआ होगा तो आप काम ही खाएंगे। खाने के बाद अगर मीठा खाना है तो आप इंडियन स्नैक्स् को चुनें। उसे कम मात्रा में लें। बहुत चॉकलेटी चीजों को अवॉयड करें। पेस्ट्री और केक ना ही खाएं तो ही बेहतर है।
गलतियों से बचें
आप इस बात का ध्यान रखें की आप आपको मील स्किप नहीं करना है। अपने दिन की शुरुआत एक हेल्थी स्मूदी के साथ करें। इसके अलावा आप अपने मील्स में फाइबर इनटेक का ध्यान रखें। पत्ते वाली सब्जियां अपने खाने में लेना ना भूलें। फल भी खाएं।
