व्रत में भी दिनभर बनी रहेगी एनर्जी, कमजोरी होगी दूर, ये टिप्स आएंगी आपके काम: Fast Health Tips
Intermittent Fasting

Overview:

कई बार लोगों को व्रत रखने के कारण कमजोरी महसूस होने लगती है। अगर व्रत रखने के दौरान आप भी कमजोरी महसूस करते हैं तो कुछ टिप्स को फॉलो करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।

Fast Health Tips: सावन का पवित्र महीना चल रहा है और इस दौरान कई लोग भगवान शिव की भक्ति के लिए व्रत रखते हैं। हालांकि उमस के इस लंबे दौर में व्रत रखना किसी तपस्या से काम नहीं है। कई बार लोगों को व्रत रखने के कारण कमजोरी महसूस होने लगती है। अगर व्रत रखने के दौरान आप भी कमजोरी महसूस करते हैं तो कुछ टिप्स को फॉलो करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।

 Fast Health Tips-व्रत के दौरान नियमित रूप से पानी पिएं।
Drink water regularly during the fast.

सावन के महीने में अक्सर तापमान काफी ज्यादा रहता है। उमस के लंबे दौर के कारण डिहाइड्रेशन की परेशानी हो सकती है। ऐसे में खुद को हाइड्रेट रखना बहुत जरूरी है। इसलिए व्रत के दौरान नियमित रूप से पानी पिएं। हर थोड़ी देर में आप नॉर्मल टेंपरेचर का पानी पिएं। इसी के साथ हर्बल टी, बिना चीनी का जूस, नेचुरल जूस, नींबू पानी आदि का सेवन करें। ऐसा करने से आपको दिनभर एनर्जी मिलेगी। 

व्रत में नारियल पानी का सेवन करना एक अच्छा विकल्प है।
Consuming coconut water during fasting is a good option.

व्रत में नारियल पानी का सेवन करना एक अच्छा विकल्प है। नारियल पानी में ढेर सारे इलेक्ट्रोलाइट्स होते हैं, जिसके कारण आप में दिनभर एनर्जी बनी रहेगी। कई बार व्रत रखने से चक्कर आने लगते हैं या कमजोरी महसूस होने लगती है। इस समस्या से नारियल पानी आपको बचा सकता है। 

व्रत में हमेशा हाई प्रोटीन फूड का सेवन करना चाहिए। दरअसल, इस दौरान शरीर में ऊर्जा का स्तर कम होने लगता है। ऐसे में प्रोटीन से आपको भरपूर ऊर्जा मिलेगी। इसलिए आप दही का सेवन करें। साथ ही पनीर, बादाम, ड्राई फ्रूट्स, सीड्स आदि का सेवन भी आपके लिए अच्छा रहेगा। ये सभी प्रोटीन के साथ ही हेल्दी फैट के भी अच्छे स्त्रोत हैं। 

व्रत में आप फलों का सेवन आसानी से कर सकते हैं। मानसून सीजन में कई फल आते हैं। ये सभी फल एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं। इनसे शरीर को सभी पोषक तत्व मिलते हैं। इसलिए आप अनार, सेब, जामुन, केला, नाशपाती, आम आदि का सेवन जरूर करें। इन सभी से आपको भरपूर विटामिन और मिनरल्स भी मिलते हैं। 

भारत में व्रत का खाना आमतौर पर काफी ऑयली होता है, जैसे-कुट्टू की पूड़ी, राजगिरी की पकौड़ी, कुट्टू की पकौड़ियां, सिंघाड़े का हलवा, गाजर का हलवा, आलू का हलवा आदि। लेकिन इन सभी में बहुत ज्यादा घी और तेल होता है। क्योंकि इनके सेवन से आपको अपच, बेचैनी जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए उनकी जगह आपको कम ऑयली फूड का चयन करना चाहिए।  

व्रत में बहुत ज्यादा मीठा या नमक खाने से बचना चाहिए। क्योंकि इनसे आपको डिहाइड्रेशन हो सकता है। आमतौर पर व्रत में सेंधा नमक खाया जाता है। यह साधारण नमक से हेल्दी माना जाता है, लेकिन इसका सेवन भी सीमित मात्रा में ही करना चाहिए। वहीं मीठे में चीनी की जगह आपको हमेशा नेचुरल स्वीटनर का सेवन करना चाहिए। चीनी की जगह शहद, गुड़ और स्लीविया लीव का सेवन करना चाहिए। 

मैं अंकिता शर्मा। मुझे मीडिया के तीनों माध्यम प्रिंट, डिजिटल और टीवी का करीब 18 साल का लंबा अनुभव है। मैंने राजस्थान के प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थानों के साथ काम किया है। इसी के साथ मैं कई प्रतियोगी परीक्षाओं की किताबों की एडिटर भी...