लगातार टेनिस खेलने से हो सकती है टेनिस एल्बो की समस्या, जानें, लक्षण और कारण: Repetitive Injury Tennis Elbow
Repetitive Injury Tennis Elbow

Repetitive Injury Tennis Elbow: कुछ लोग अपनी एक्टिविटी को सालों तक करते रहते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कुछ मामलों में एक ही तरह की एक्टिविटी करने से शरीर की बनावट में बदलाव या दर्द की स्थिति हो जाती है। ठीक ऐसा ही होता है टेनिस एल्बो से, जैसा कि आप नाम से ही समझ पा रहे हैं टेनिस एल्बो, टेनिस जैसे खेल खेलने से होने वाली समस्या है। यह समस्या उन लोगों को होती है जो लंबे समय तक ऐसी एक्टिविटी करते हैं जिसमें सबसे ज्यादा हाथ खासतौर पर कोहनी का इस्तेमाल होता है। चलिए जानते हैं, आखिर क्यों होती है टेनिस एल्बो की समस्या और क्या है इसके लक्षण।

Also read: बार-बार पैरों में आती है सूजन, इन घरेलू चीजों से होंगी परेशानी दूर: Swollen Feet Home Remedy

क्या है टेनिस एल्बो

टेनिस एल्बो या लेटरल एपिकॉन्डिलाइटिस कोहनी के जोड़ की दर्दनाक सूजन है, जो बार-बार कोहनी पर तनाव या कोहनी के अधिक उपयोग के कारण होती है। ये दर्द कोहनी के बाहरी हिस्से पर होता है, लेकिन ये कोहनी के चारों तरफ कहीं भी हो सकता है। इस स्थिति में जब आप अपनी बांह को सीधा करेंगे या पूरी तरह फैलाएंगे तो आपको दर्द महसूस हो सकता है।

टेनिस एल्बो के कारण

टेंडन, मांसपेशी का वह हिस्सा होता है जो हड्डी से जुड़ा होता है। फोरआर्म टेंडन, फोरआर्म की मांसपेशियों को कोहनी की बाहरी हड्डी से जोड़ते हैं। टेनिस एल्बो अक्सर तब होता है जब फोरआर्म की एक खास मांसपेशी – एक्सटेंसर कार्पी रेडियलिस ब्रेविस (ईसीआरबी) मांसपेशी डैमेज हो जाती है। ईसीआरबी कलाई को ऊपर उठाने या बांह फैलाने में मदद करता है। बार-बार कोहनी पर तनाव या कोहनी के अधिक उपयोग के कारण ईसीआरबी मांसपेशी कमजोर हो जाती है, जिससे मांसपेशी के टेंडन में उस बिंदु पर बहुत छोटे-छोटे टिश्यू आ जाते हैं जहां यह कोहनी के बाहरी हिस्से से जुड़ता है। इन टिश्यूज से सूजन और दर्द होता है।

टेनिस एल्बो में आमतौर पर ऐसी एक्टिविटी शामिल होती है जिसमें कलाई को बार-बार घुमाना शामिल हो। जैसे –

  • टेनिस और अन्य बैडमिंटन खेल
  • स्वीमिंग
  • गोल्फ
  • चाबी घुमाना
  • अक्सर स्क्रूड्राइवर, हथौड़ा या कंप्यूटर का इस्तेमाल करना

टेनिस एल्बो के लक्षण

Symptoms
Symptoms of Injury Tennis Elbow

यदि आपको टेनिस एल्बो है तो आपको कुछ लक्षणों का अनुभव हो सकता हैं –

  • कोहनी में दर्द जो पहले हल्का होता है लेकिन धीरे-धीरे बढ़ जाता है।
  • कोहनी के बाहरी हिस्से से लेकर बांह और कलाई तक दर्द फैलना।
  • कमजोर पकड़ होना।
  • हाथ मिलाने या किसी वस्तु को दबाने पर दर्द बढ़ जाना।
  • कुछ उठाने, औजार इस्तेमाल करने या जार खोलने पर दर्द होना।

टेनिस एल्बो के बारे में डॉक्टर क्या कहते हैं

खराड़ी, पुणे स्थित, फिटवेल फिजियोथेरेपी क्लीनिक के संस्थापक और वन हेल्थ मल्टीस्पेशलिटी क्लीनिक के वरिष्ठ फिजियोथेरेपी और पेल्विक फ्लोर रिहैब विशेषज्ञ डॉ. ऋचा पुरोहित का कहना है कि टेनिस एल्बो एक दर्दनाक स्थिति होती है। ये समस्या अधिकतर कोहनी, कलाई और हाथ के बार-बार एक ही तरह के मूवमेंट करने के कारण होती है। फिजियोथेरेपी के जरिए टेनिस एल्बो से प्रभावित हिस्सों को ठीक किया जा सकता है। साथ ही मांसपेशियों को मजबूत बनाते हुए भविष्य में लगने वाली चोटों या ऐसी समस्याओं से बचाया जा सकता है। सही नॉलेज से टेनिस एल्बो जैसी स्थिति को होने से रोका जा सकता है। साथ ही टेनिस एल्बो जैसी समस्या का जितना जल्दी हो सके इलाज करवाना चाहिए। यदि इसका इलाज जल्द ना किया जाए तो टेनिस एल्बो एक दीर्घकालिक बीमारी बन सकती है और महीनों या सालों तक तकलीफदेह हो सकती है।