सोडियम लेवल का बढ़ना ही नहीं बल्कि कम होना भी हो सकता है हेल्थ के लिए हानिकारक, ऐसे रखें इस लेवल को सही
सोडियम एक इलेक्ट्रोलाइट को कहा जाता है जो हमारे सेल्स में और उसके आसपास पानी की मात्रा को नियंत्रित करने में मदद करता है। खून में सोडियम की कमी कई समस्याओं का कारण बन सकती है।
Low sodium level: हमारे खून में सोडियम का लेवल बढ़ना हानिकारक होता है। लेकिन, सोडियम के लेवल का कम होना भी हमारे लिए नुकसानदायक हो सकता है। इस समस्या को हाइपोनेट्रेमिया भी कहा जाता है। सोडियम एक इलेक्ट्रोलाइट है और यह हमारे सेल्स में और उसके आसपास पानी की मात्रा को नियंत्रित करने में मदद करता है। लो सोडियम लेवल के कई कारण हो सकते है, जिनमें अंडरलायिंग कंडिशंस भी शामिल हैं। इसके ट्रीटमेंट में अंडरलायिंग कंडिशंस से राहत पाना, दवाईयां आदि शामिल हैं। आइए जानें इनके बारे में विस्तार से।
Also read: क्या मोनोसोडियम ग्लूटामेट आपके लिए हानिकारक होता है
सोडियम लेवल के कम होने के लक्षण
सोडियम लेवल के कम होने के कारण न्यूरोलॉजिक लक्षण नजर आ सकते हैं। इनमें कंफ्यूजन और दौरे आने से लेकर कोमा तक शामिल है। इस समस्या के लक्षणों की गंभीरता इस बात पर निर्भर करती है कि रोगी के ब्लडस्ट्रीम में कितना सोडियम कम है और यह कितनी तेजी से कम हो रहा है। अधिक मामलों में सोडियम लेवल धीरे-धीरे कम होता है, जिसके कारण शरीर में माइल्ड लक्षण नजर आ सकते हैं। लेकिन, कुछ मामलों में यह लक्षण गंभीर भी हो सकते हैं। खून में सोडियम लेवल के कम होने के लक्षण इस प्रकार हैं:
- मसल क्रैम्प्स
- जी मिचलाना और उल्टी आना
- एनर्जी का कम होना
- सिरदर्द
- मेंटल स्टेटस में बदलाव
लो सोडियम लेवल कई अंगों के लिए हानिकारक हो सकता है खासतौर पर ब्रेन के लिए।

लो सोडियम लेवल के कारण
खून में लो सोडियम लेवल का कारण शरीर में बहुत अधिक पानी या तरल पदार्थ हो सकते हैं। इस वॉटरिंग डाउन इफेक्ट के कारण सोडियम की मात्रा कम हो सकती है। लो ब्लड सोडियम शरीर से सोडियम के निकलने या शरीर से सोडियम और तरल पदार्थ दोनों के निकलने के कारण भी हो सकता है। यह समस्या किसी बीमारी या दवाई के परिणामस्वरूप हो सकती है। कुछ परेशानियां किडनी से जुडी भी हो सकती हैं। इस समस्या के कुछ कारण इस प्रकार हैं:
- किडनी फेलियर
- कंजेस्टिव हार्ट फेलियर
- डाययूरेटिक्स
- एंटीडेप्रेसेंट्स और पेन मेडिकेशन
- गंभीर उल्टी आना और डायरिया
- अत्यधिक प्यास लगना

सोडियम लेवल को सही रखने के तरीके
लो सोडियम लेवल को मैनेज करने के लिए इन चीजों का खास ध्यान रखना बेहद जरूरी है:

- इससे जुड़ी कंडिशंस का उपचार– लो सोडियम लेवल का कारण बनने वाली कंडिशंस का सही उपचार जरूरी है। अगर आपको कोई ऐसी समस्या है, जो लो सोडियम लेवल का कारण बन सकती हैं तो तुरंत उसके ट्रीटमेंट के बारे में डॉक्टर से बात करें।
- हाई इंटेंसिटी एक्टिविटीज के दौरान ध्यान रखें– एथलीट्स को पर्याप्त मात्रा में फ्लूइड लेना चाहिए क्योंकि वो बहुत अधिक पसीना लूज कर सकते हैं।
- सही मात्रा में पानी पीएं– पानी पीना हेल्थ के लिए बहुत जरूरी है। इसलिए पर्याप्त मात्रा में पानी पीएं। लेकिन, पानी को बहुत अधिक भी नहीं पीना चाहिए। अधिक पानी पीने और अधिक मूत्र त्याग से शरीर में सोडियम की मात्रा कम हो सकती है।
- पौष्टिक आहार- इसके साथ ही शरीर में सोडियम की मात्रा को सही बनाए रखने के लिए सही डाइट लें। आपके आहार में प्रोटीन की मात्रा सही होनी चाहिए। बहुत अधिक बियर या एल्कोहॉल के किसी भी प्रकार को लेने से भी बचें।
