एल्ट्रोक्सिन 100 एमसीजी टैबलेट: उपयोग, फायदे, नुकसान, कीमत और विकल्प
Eltroxin 100 MCG Tablet

Eltroxin 100 MCG Tablet: एल्ट्रोक्सिन 100 mcg टैबलेट एक कारगर दवा है जिसका उपयोग अंडरेक्टिव थायरॉयड ग्लैंड (हाइपोथायरायडिज्म) के इलाज के लिए किया जाता है। यह उस हार्मोन को रिप्लेस करता है जो आपकी थायरॉयड ग्लैंड द्वारा पर्याप्त मात्रा में उत्पन्न नहीं हो रहा है और आपके शरीर की ऊर्जा और मेटाबोलिस्म को बनाए रखने में मदद करता है। इससे पहले कि आप एल्ट्रोक्सिन 100 mcg टैबलेट लेना शुरू करें, आपका डॉक्टर आपका ब्लड टेस्ट करेगा जिससे वह ये निर्धारित करेगा की आपको दवाई की किस खुराक की आवश्यकता है।

एक बार जब आप दवा लेना शुरू कर देंगे, तो आपका प्रोग्रेस देखने के लिए भी नियमित रूप से आपका ब्लड टेस्ट होगा जिसे देखकर आपकी दवाई की डोज़ कम या ज़्यादा की जाएगी। अधिकतम लाभ पाने के लिए आपको यह दवा नियमित रूप से लेनी चाहिए। आपके लक्षणों में सुधार होने में कई सप्ताह लग सकते हैं। यदि आप इसे लेना बंद कर देते हैं, तो आपके लक्षण दोबारा आने की संभावना है।

इस दवा के सबसे आम साइड इफ़ेक्ट्स आपकी आवश्यकता से अधिक खुराक लेने के कारण होते हैं। कॉमन साइड इफ़ेक्ट्स में घबराहट (अनियमित दिल की धड़कन), उल्टी, चिंता, दस्त, वजन घटना, कंपकंपी, भूख में वृद्धि और बेचैनी शामिल हैं। एक बार जब आप सही खुराक ले लेंगे तो ज़्यादातर साइड इफ़ेक्ट्स गायब हो जाएंगे। यदि आपको बहुत अधिक तापमान, तेज या अनियमित हृदय गति, लो ब्लड प्रेशर, आंख या त्वचा में पीलापन, भ्रम या दौरे पड़ें तो तुरंत अपने डॉक्टर से परामर्श लें। आइए इस दवा के विषय में विस्तार से जानते हैं,

Read more : डायटोर टैबलेट: उपयोग, फायदे , नुकसान , कीमत और विकल्प

एल्ट्रोक्सिन 100 एमसीजी टैबलेट की रासायनिक संरचना : Eltroxin 100 MCG Tablet Composition in Hindi

एल्ट्रोक्सिन 100 mcg टैबलेट में थायरोक्सिन सोडियम होता है। यह शरीर में तब थायराइड हार्मोन की जगह लेता है जब शरीर स्वाभाविक रूप से अपनी आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए पर्याप्त थायराइड हार्मोन (थायरोक्सिन) का उत्पादन करने में असमर्थ होता है।

एल्ट्रोक्सिन 100 एमसीजी टैबलेट के उपयोग : Eltroxin 100 MCG Tablet Uses in Hindi

Eltroxin 100 MCG Tablet

हाइपोथायरायडिज्म का उपचार

एल्ट्रोक्सिन 100mcg टैबलेट थायरोक्सिन का मैन-मेड या आर्टिफिशियल प्रकार है। थायरोक्सिन एक हार्मोन है जो प्राकृतिक रूप से आपके शरीर में उत्पन्न होता है। जब आपका शरीर पर्याप्त थायरोक्सिन का उत्पादन नहीं करता है, तो आपको हाइपोथायरायडिज्म हो जाता है, जिसके कारण आपको अनेक दिक्क़तों का सामना करना पड़ सकता है। यह दवा आपके हार्मोन के लेवल को सही मात्रा तक बढ़ाती है और आपको इस परेशानी से छुटकारा दिलाने में मदद करती है। अधिकांश लोगों को यह दवा आजीवन लेनी पड़ती है और इसे अपने डॉक्टर की सलाह के बिना बंद नहीं किया जाना चाहिए। इस दवा को ठीक से काम करने में कुछ समय लग सकता है।

Read more : डायटोर टैबलेट: उपयोग और फायदे मिफेजेस्‍ट किट: उपयोग और फायदे

एल्ट्रोक्सिन 100 एमसीजी टैबलेट के साइड इफेक्ट एवं नुकसान : Eltroxin Tablet Side Effects in Hindi

  • एल्ट्रोक्सिन के कोई गंभीर साइड इफ़ेक्ट्स नहीं होते, कुछ सामान्य दुष्प्रभाव इस प्रकार हैं,
  • दिल की अनियमित धड़कन
  • मांसपेशियों में ऐंठन
  • सिरदर्द
  • घबराहट
  • चिड़चिड़ापन
  • नींद न आना
  • मांसपेशियों में कमजोरी
  • भूख बढ़ना
  • वजन घटना
  • दस्त
  • गर्मी न सहन कर पाना
  • मासिक धर्म की अनियमितता
  • त्वचा पर लाल चकत्ते पड़ना

Read More: मेप्रेट टैबलेट: नुकसान। मेलाकेयर क्रीम: नुकसान

एल्ट्रोक्सिन 100 एमसीजी टैबलेट का इस्तेमाल कैसे करें : How to Take Eltroxin Tablet in Hindi

How to Take Eltroxin Tablet in Hindi

इस दवा को डॉक्टर द्वारा बताई गई खुराक और अवधि में लें। इसे पूरा निगल लें, इसे चबाएं, कुचलें या तोड़ें नहीं। एल्ट्रोक्सिन 100mcg टैबलेट को खाली पेट ही लेना है।

एल्ट्रोक्सिन 100 एमसीजी टैबलेट किस प्रकार काम करती है?

एल्ट्रोक्सिन 100 mcg टैबलेट थायरॉइड ग्लैंड द्वारा उत्पादित हार्मोन का आर्टिफिशियल संस्करण है। यह उन थायराइड हार्मोनों की जगह काम करता है, जिनका उत्पादन आपका थायरॉयड ग्लैंड पर्याप्त मात्रा में नहीं कर पाता है, और हाइपोथायरायडिज्म (थकान, वजन बढ़ना और अवसाद आदि) के लक्षणों से राहत देती है।

एल्ट्रोक्सिन 100 एमसीजी टैबलेट की कीमत : Electroxin Tablet Price

एल्ट्रोक्सिन 100 mcg की 100 टैबलेट की एक शीशी लगभग 150 से 180 रुपये की बाजार में मेडिकल स्टोर्स पर आसानी से उपलब्ध होती है।

Read More : मेलाकेयर क्रीम: कीमत बीटाडीन: कीमत

कुछ ध्यान रखने योग्य बातें :

Important Things to Know
  • एल्ट्रोक्सिन 100mcg टैबलेट खाली पेट ली जानी चाहिए इस दवा को लेने के आधे घंटे पहले और 1 घंटे बाद तक कोई भोजन, दूध या चाय नहीं पीना चाहिए।
  • पूर्ण प्रभाव प्राप्त करने में 6 से 8 सप्ताह लग सकते हैं।
  • अधिकांश लोगों के लिए, एल्ट्रोक्सिन 100mcg टैबलेट आजीवन दवा हो सकती है। अपने डॉक्टर से चर्चा किए बिना इसे बंद न करें।
  • अगर आपको दस्त, घबराहट, चिड़चिड़ापन, नींद में परेशानी, हाथ कांपना या सीने में दर्द है तो अपने डॉक्टर को सूचित करें। आपका डॉक्टर आपकी खुराक को कम कर सकता है।
  • कोई भी एंटासिड, कैल्शियम या आयरन सप्लीमेंट और मल्टीविटामिन लेने से पहले कम से कम 4 घंटे का अंतर रखें, क्योंकि ये दवा के प्रभाव में हस्तक्षेप कर सकते हैं।
  • अपने हार्मोन के स्तर की नियमित जांच करवाएं और यदि आप अपने शरीर के वजन में महत्वपूर्ण बदलाव देखते हैं तो अपने डॉक्टर को सूचित करें। खुराक को समायोजित करने की आवश्यकता हो सकती है।
  • एल्ट्रोक्सिन 100mcg टैबलेट का ब्रांड बदलने से पहले अपने डॉक्टर को सूचित करें क्योंकि सभी ब्रांडों का प्रभाव समान नहीं हो सकता है।

एल्ट्रोक्सिन 100 एमसीजी टैबलेट का विकल्प : Electroxin Tablet Substitute in Hindi

एल्ट्रोक्सिन 100 mcg टैबलेट के कुछ आसानी से मिलने वाले विकल्प इस प्रकार हैं,

  • लीफोर्ड हेल्थकेयर लिमिटेड द्वारा – यरोएक्टिव 100 टैबलेट
  • हौज़ फार्मा प्राइवेट लिमिटेड द्वारा – थायरोसॉफ्ट 100mcg टैबलेट
  • मर्क लिमिटेड द्वारा – यूथाइरोक्स 100 टैबलेट
  • ओज़्रक लाइफसाइंसेज द्वारा – थायोज़रैक 100mcg टैबलेट
  • ल्यूपिन लिमिटेड द्वारा – थाइरुप 100 टैबलेट
  • एरिस लाइफसाइंसेज लिमिटेड द्वारा – थायरोफिट 100 टैबलेट
  • मैकलियोड्स फार्मास्यूटिकल्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा – थायरॉक्स 100 टैबलेट
  • MB2 मेडिकेयर द्वारा – नेक 100mcg टैबलेट
  • ग्लोमैट फार्मास्यूटिकल्स द्वारा – थायलोमैट 100mcg टैबलेट

दवा के पत्ते पर बनी लाल लाइन का असली मतलब जानिए—डिज़ाइन नहीं, चेतावनी का निशान है

Red Line Medicine Meaning: हम अक्सर दवाइयां लेते हैं, लेकिन कभी-कभी उनके पत्ते (strip) पर बनी लाल रंग की लाइन पर गौर नहीं करते।…

डोलो को ‘चॉकलेट’ की तरह खाना क्यों ठीक नहीं: DOLO Trending

DOLO Trending: हाल ही में अमेरिका के एक डॉक्टर और स्टैंडअप कॉमेडियन डॉ. पलानीअप्पन मणिक्कम का एक ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। उन्होंने…

नेफ्रोसेव्ह टैबलेट (Nefrosave Tablet in Hindi): उपयोग, फायदे, नुकसान, कीमत और विकल्प

Nefrosave Tablet: नेफ्रोसेव्ह टैबलेट का उपयोग किडनी से जुड़ी बीमारियों के उपचार के लिए किया जाता है। इसे डॉक्टर द्वारा निर्देशित और निर्धारित खुराक और…

रेलेंट टैबलेट (Relent Tablet in Hindi): उपयोग, फायदे, नुकसान, कीमत और विकल्प

Relent Tablet in Hindi :  रेलेंट टैबलेट का सेवन करने से एलर्जी के लक्षणों में सुधार किया जा सकता है। आइए जानते हैं इसका उपयोग,…

सुहाग्रा 100 टैबलेट (Suhagra 100 Tablet in Hindi): उपयोग, फायदे, नुकसान, कीमत और विकल्प

Suhagra 100 Tablet in Hindi : सुहाग्रा पुरुषों की परेशानियों को दूर करने वाली दवा है, जिसका प्रयोग रेक्टाइल डिसफंक्शन का इलाज करने में होता है।

सेलीन 500 एमजी टैबलेट (Celin 500 MG Tablet): उपयोग, फायदे, नुकसान, कीमत और विकल्प

Celin 500 MG Tablet:विटामिन सी शरीर के लिए बहुत ही ज्यादा जरूरी होता हैI इससे हमारे शरीर को सही तरीके से काम करने में मदद…

डेफलॉन 500 एमजी टैबलेट(Daflon 500 Tablet in Hindi): उपयोग, फायदे, नुकसान, कीमत और विकल्प

Daflon 500 Tablet: डेफलॉन 500 एमजी टैबलेट का उपयोग बवासीर के उपचार के लिए किया जाता है। इसके अलावा इसका इस्तेमाल गुर्दे के नसों में…

अस्वीकरण

इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैंI गृहलक्ष्मी इनकी पुष्टि नहीं करताI इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करेंI

FAQ | क्या आप जानते हैं

यदि गलती से आवश्यक खुराक से अधिक ले ली जाए तो क्या करना चाहिए?

इस दवा के ओवरडोज से घबराहट, स्ट्रेस, दिल की तेज़ धड़कन, हाथ कांपना, अत्यधिक पसीना आना, वजन कम होना और नींद की समस्या हो सकती है। ओवरडोज़ के मामले में आपको तुरंत अपने डॉक्टर से परामर्श लेना चाहिए।

मुझे एल्ट्रोक्सिन 100 mcg टैबलेट कितने समय तक लेनी होगी?

जब तक आपके डॉक्टर ने सलाह दी है तब तक आपको एल्ट्रोक्सिन 100 mcg टैबलेट लेनी चाहिए। आमतौर पर, यह लंबी अवधि के लिए निर्धारित है और आपको इसे आजीवन लेना पड़ सकता है। दवा लेना बंद न करें, क्योंकि आपके थायराइड हार्मोन के लो स्तर के लक्षण दोबारा सामने आ सकते हैं।

एल्ट्रोक्सिन 100 mcg टैबलेट को कैसे लेना चाहिए?

एल्ट्रोक्सिन 100mcg टैबलेट ठीक अपने डॉक्टर के निर्देशानुसार लें। एल्ट्रोक्सिन 100mcg टैबलेट को मौखिक रूप से नाश्ते से पहले या दिन के पहले भोजन के रूप में यानी कि खाली पेट लिया जाना चाहिए। इसे खूब सारे पानी के साथ पूरा निगल लेना चाहिए।

एल्ट्रोक्सिन 100 mcg टैबलेट का उपयोग किस लिए किया जाता है?

एल्ट्रोक्सिन 100 mcg टैबलेट एक कारगर दवा है जिसका उपयोग अंडरेक्टिव थायरॉयड ग्लैंड (हाइपोथायरायडिज्म) के इलाज के लिए किया जाता है। यह उस हार्मोन को रिप्लेस करता है जो आपकी थायरॉयड ग्लैंड द्वारा पर्याप्त मात्रा में उत्पन्न नहीं हो रहा है।

एल्ट्रोक्सिन 100 mcg टैबलेट के दुष्प्रभाव क्या हैं?

एल्ट्रोक्सिन के कोई गंभीर साइड इफ़ेक्ट्स तो नहीं होते, लेकिन इसके कारण होने वाले कुछ सामान्य दुष्प्रभाव दिल की अनियमित धड़कन, मांसपेशियों में ऐंठन, सिरदर्द, घबराहट, चिड़चिड़ापन, नींद न आना, मांसपेशियों में कमजोरी आदि हैं।

क्या एल्ट्रोक्सिन 100 mcg टेबलेट को प्रेगनेंसी या गर्भावस्था के दौरान लिया जा सकता है?

जी हाँ, प्रेगनेंसी के दौरान केवल आपातकालीन स्थिति में ही इस दवा को लिया जा सकता है परन्तु डॉक्टर की सलाह के बिना ऐसा करना माँ और बच्चे दोनों के लिए हानिकारक साबित हो सकता है।

मधुमेह रोगी होने के कारण मुझे एल्ट्रोक्सिन 100mcg टैबलेट लेते समय क्या जानना चाहिए?

एल्ट्रोक्सिन 100mcg टैबलेट ब्लड शुगर लेवल को बढ़ा सकता है और अन्य मधुमेह विरोधी दवाओं के काम को प्रभावित कर सकता है जो आप ले रहे होंगे। इसलिए, अपने डॉक्टर से परामर्श लें जो सही डोज़ निर्धारित करने में आपकी मदद करेगा।

थायरोक्सिन क्या करता है? यह महत्वपूर्ण क्यों है?

थायरोक्सिन हार्मोन कंट्रोल करता है कि आपका शरीर कितनी ऊर्जा का उपयोग करता है। यह आपके शरीर के वजन, मांसपेशियों की ताकत, शरीर के तापमान और यहां तक कि आपके मूड को भी नियंत्रित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसके साथ ही यह आपके पाचन, हृदय की मांसपेशियों, मस्तिष्क के विकास और हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए भी महत्वपूर्ण है।

क्या एल्ट्रोक्सिन 100mcg टैबलेट गर्भनिरोधक को प्रभावित करता है?

ओरल गर्भ निरोधक दवाइयाँ जिनमें एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन दोनों होते हैं, आपके शरीर में एल्ट्रोक्सिन 100mcg टैबलेट की मात्रा कम कर सकती हैं और इसलिए एल्ट्रोक्सिन 100mcg टैबलेट की खुराक बढ़ानी पड़ सकती है।

मुझे कैसे पता चलेगा कि मुझे हाइपोथायरायडिज्म है?

यदि आपको अचानक वजन बढ़ना, थकान, ठंड के प्रति संवेदनशीलता में वृद्धि, ड्राई स्किन, कब्ज, सूजा हुआ चेहरा, मांसपेशियों में कमजोरी, चिंता या आवाज में कर्कशता जैसे लक्षण दिखाई देते हैं तो आगे के उपचार के लिए आपको एंडोक्राइनोलॉजिस्ट से परामर्श लेना चाहिए।

क्या मैं एल्ट्रोक्सिन 100 एमसीजी टैबलेट को भोजन के साथ ले सकता हूँ?

नहीं, एल्ट्रोक्सिन 100 एमसीजी टैबलेट को भोजन के साथ नहीं लेना चाहिए। कृपया इसे सुबह नाश्ते से कम से कम आधा घंटा पहले खाली पेट लें।
नहीं, एल्ट्रोक्सिन 100 एमसीजी टैबलेट को भोजन के साथ नहीं लेना चाहिए। कृपया इसे सुबह नाश्ते से कम से कम आधा घंटा पहले खाली पेट लें।

मुझे कैसे पता चलेगा कि एल्ट्रोक्सिन 100 एमसीजी टैबलेट काम कर रही है?

आपको हर महीने थायरॉयड प्रोफ़ाइल टेस्ट कराने की आवश्यकता है जिसमें टी3, टी4 और टीएसएच जैसे पैरामीटर शामिल हों। आपके डॉक्टर द्वारा बताई गई एल्ट्रोक्सिन 100 एमसीजी टैबलेट के नियमित सेवन के बाद आप अपने टीएसएच स्तर में कमी देखेंगे।

मैं रेनुका गोस्वामी, विगत पांच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। डिजिटल पत्रकारिता में एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और हेल्थ पर लेखन का अनुभव और रुचि है, वर्तमान में गृहलक्ष्मी टीम का हिस्सा हूं। पत्रकारिता में स्नातक...