Clopitab 75 Tablet: क्लोपीटैब 75 टैबलेट में एंटी प्लेटलेट ड्रग होता है l यह ड्रग ब्लड थिनर के रूप में काम करता है जो आपकी ब्लड आर्टिरीज में हानिकारक ब्लड क्लॉट्स को बनने से रोकने में मदद करता है जिससे हार्ट अटैक या स्ट्रोक आने की संभावना कम हो जाती है Iदिल के दौरे का मतलब है कि आपका ब्लड फ्लो में हार्ट तक नहीं पहुंच पा रहा है क्योंकि आपकी आर्टिरीज में ब्लॉकेज है l कोरोनरी आर्टिरीज में कोलेस्ट्रॉल, वसा और अन्य पदार्थों के कारण ब्लॉकेज आ जाती है l क्लोपीटैब 75 टैबलेट का उपयोग आपकी नसों में रक्त के प्रवाह को आसान बनाता है l
क्लोपीटैब 75 टैबलेट की रासायनिक संरचना – Clopitab 75 Tablet composition in Hindi
क्लोपिडोग्रेल – 75 मि. ग्रा. (Clopidogrel – 75 mg )
यह टैबलेट ल्यूपिन लिमिटेड द्वारा निर्मित है l
क्लोपीटैब 75 टैबलेट के उपयोग – Clopitab 75 Tablet uses in Hindi
क्लोपीटैब टैबलेट का उपयोग हार्ट अटैक, स्ट्रोक, ब्लड क्लॉटिंग डिसऑर्डर, संकुचित ब्लड वैसेल्स के कारण रक्त के प्रवाह में रूकावट (Peripheral Vascular Disease ) और हार्ट से रिलेटेड चेस्ट पेन (Angina Pain ) के लिए किया जाता है l
Read more: एस्थेलीन 2 MG टैबलेट का उपयोग | क्रोसिन एडवांस टैबलेट का उपयोग
क्लोपीटैब 75 टैबलेट के फायदे – Clopitab 75 Tablet benefits in Hindi
क्लोपीटैब टैबलेट ब्लड वेसल्स में हार्मफुल ब्लड क्लॉट्स को बनने से रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है l इस तरह यह हृदय रोगियों और ऐसे मरीज जिन्होंने हार्ट सर्जरी करवाकर हाल ही में स्टेंट डलवाया है में हार्ट अटैक, स्ट्रोक, एनजाइना पेन ( हार्ट से सम्बंधित सीने में दर्द ), पेरीफरल आरटेरियल डिजीज ( संकुचित ब्लड वैसेल्स के कारण ब्लॉक्ड ब्लड फ्लो यानि कि रक्त के प्रवाह में रुकावट ) के खतरे को कम करता है l
Read more: जेरोडोल पी टैबलेट के फायदे | हिमालय कॉन्फिडो टैबलेट के फायदे
क्लोपीटैब 75 टैबलेट के साइड इफेक्ट्स – Clopitab 75 Tablet side effects in Hindi
क्लोपीटैब 75 टैबलेट का उपयोग करने पर निम्नलिखित दुष्प्रभाव देखे गए हैं
सीने में जलन, अपच, पेट दर्द, मसूड़े से खून आना, नाक से खून आना, हेवी पीरियड्स, दस्त, अपच, सिर दर्द, चक्कर आना, चेस्ट पेन आदि का अनुभव हो सकता है I ऐसे केसेस में अपने डॉक्टर से संपर्क करें l
सामान्य तौर यह साइड इफेक्ट्स लंबे समय तक नहीं रहते हैं l ज्यादा परेशानी होने पर डॉक्टर से अवश्य संपर्क करें l
Read more: एस्थेलीन 2 MG टैबलेट साइड इफेक्ट्स | क्रोसिन एडवांस टैबलेट साइड इफेक्ट्स
क्लोपीटैब 75 टैबलेट को इस्तेमाल कैसे करें – How to take Clopitab 75 tablet in Hindi
आपका डॉक्टर आपकी मेडिकल कंडीशन के हिसाब से दवा की डोस और ड्यूरेशन तय करता है l डॉक्टर के कहे बगैर अपनी मर्जी से यह दवा लेना बंद ना करें I ऐसा करने से हार्ट अटैक, स्ट्रोक, और कार्डियोवैस्कुलर डेथ का खतरा बढ़ सकता है l अगर आपको किडनी, हार्ट, या लिवर से जुड़ी कोई समस्या है तो अपने डॉक्टर को अवश्य बताएं l स्तनपान या गर्भवती महिलाओं को भी क्लोपीटॉप टैबलेट का सेवन सावधानी के साथ डॉक्टर की सलाह अनुसार करना चाहिए l
यह टैबलेट ऐसे पेशेंट्स को नही दी जानी चाहिए जिन्हे ब्लीडिंग डिसऑर्डर ( हीमोफिलिया ), एक्टिव पैथोलॉजिकल ब्लीडिंग जैसे कि पेप्टिक अल्सर , ब्रेन में ब्लीडिंग ( Intracranial Haemorrhage ) आदि जैसी समस्या हैं l जब आप क्लोपीटैब टैबलेट का उपयोग कर रहे हैं तो पेन रिलीविंग टैबलेट्स जैसे कि इबुप्रोफेन या एस्पिरिन (Ibuprofen , Aspirin ) का सेवन करने से बचें क्योंकि यह दवाइयां आपके पेट में अल्सर और गैस्ट्रिक ब्लीडिंग की संभावना को बढ़ा सकती हैं l
क्लोपीटैब 75 टैबलेट की कीमत – Clopitab 75 Tablet price In Hindi
क्लोपीटॉप टैबलेट की कीमत लगभग 100 ₹ है व इसकी एक स्ट्रिप में 15 टैबलेट हैं l
क्लोपीटैब 75 टैबलेट के विकल्प – Clopitab 75 Tablet substitute in Hindi
क्लोपैक्ट 75 मि. ग्रा. टैबलेट (Clopact 75 mg Tablet )
इप्का लैबोरेटरीज प्राइवेट लिमिटेड ( Ipca Laboratories Pvt Ltd )
क्लोपिफ्लो 75 मि. ग्रा. टैबलेट (Clopiflo 75 mg Tablet )
कैडिला फार्मास्यूटिकल्स लिमिटेड (Cadila Pharmaceuticals Ltd )
क्लोपिजॉय 75 मि. ग्रा. टैबलेट (Clopijoy 75 mg Tablet)
टोरेंट फार्मास्युटिकल्स लिमिटेड (Torrent Pharmaceuticals Ltd )
डेप्लैट 75 मि. ग्रा. टैबलेट (Deplatt 75 mg Tablet )
टोरेंट फार्मास्युटिकल्स लिमिटेड (Torrent Pharmaceuticals Ltd )
स्ट्रोमिक्स 75 मि. ग्रा. टैबलेट (Stromix 75 mg Tablet )
एबोट हेल्थकेयर प्राइवेट लिमिटेड (Abbott Healthcare Pvt. Ltd )
दवा के पत्ते पर बनी लाल लाइन का असली मतलब जानिए—डिज़ाइन नहीं, चेतावनी का निशान है
Red Line Medicine Meaning: हम अक्सर दवाइयां लेते हैं, लेकिन कभी-कभी उनके पत्ते (strip) पर बनी लाल रंग की लाइन पर गौर नहीं करते।…
डोलो को ‘चॉकलेट’ की तरह खाना क्यों ठीक नहीं: DOLO Trending
DOLO Trending: हाल ही में अमेरिका के एक डॉक्टर और स्टैंडअप कॉमेडियन डॉ. पलानीअप्पन मणिक्कम का एक ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। उन्होंने…
इपटोइन 100 टैबलेट(Eptoin 100 Tablet in Hindi) उपयोग, फायदे, नुकसान, कीमत और विकल्प
Eptoin 100 Tabletin Hindi: इपटोइन 100 टैबलेट का इस्तेमाल मिर्गी के दौरे के इलाज और रोकथाम के लिए किया जाता है l यह मस्तिष्क…
नेफ्रोसेव्ह टैबलेट (Nefrosave Tablet in Hindi): उपयोग, फायदे, नुकसान, कीमत और विकल्प
Nefrosave Tablet: नेफ्रोसेव्ह टैबलेट का उपयोग किडनी से जुड़ी बीमारियों के उपचार के लिए किया जाता है। इसे डॉक्टर द्वारा निर्देशित और निर्धारित खुराक और…
रेलेंट टैबलेट (Relent Tablet in Hindi): उपयोग, फायदे, नुकसान, कीमत और विकल्प
Relent Tablet in Hindi : रेलेंट टैबलेट का सेवन करने से एलर्जी के लक्षणों में सुधार किया जा सकता है। आइए जानते हैं इसका उपयोग,…
लूझ सिरप (Looz Syrup in Hindi): उपयोग, फायदे, नुकसान, कीमत और विकल्प
Looz Syrup: बहुत से लोगों की यह समस्या होती है कि उनका पेट सही से साफ नहीं होता है, जिसकी वजह से उन्हें बेचैनी महसूस…
सुहाग्रा 100 टैबलेट (Suhagra 100 Tablet in Hindi): उपयोग, फायदे, नुकसान, कीमत और विकल्प
Suhagra 100 Tablet in Hindi : सुहाग्रा पुरुषों की परेशानियों को दूर करने वाली दवा है, जिसका प्रयोग रेक्टाइल डिसफंक्शन का इलाज करने में होता है।
सेलीन 500 एमजी टैबलेट (Celin 500 MG Tablet): उपयोग, फायदे, नुकसान, कीमत और विकल्प
Celin 500 MG Tablet:विटामिन सी शरीर के लिए बहुत ही ज्यादा जरूरी होता हैI इससे हमारे शरीर को सही तरीके से काम करने में मदद…
डेफलॉन 500 एमजी टैबलेट(Daflon 500 Tablet in Hindi): उपयोग, फायदे, नुकसान, कीमत और विकल्प
Daflon 500 Tablet: डेफलॉन 500 एमजी टैबलेट का उपयोग बवासीर के उपचार के लिए किया जाता है। इसके अलावा इसका इस्तेमाल गुर्दे के नसों में…
अस्वीकरण
इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैंI गृहलक्ष्मी इनकी पुष्टि नहीं करताI इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करेंI
FAQ | क्या आप जानते हैं
क्या गर्भवती स्तनपान कराने वाली महिलाएं Clopitab 75 Tablet का सेवन कर सकती हैं?
क्या स्तनपान कराने वाली महिलाएं क्लोपीटैब टैबलेट का सेवन कर सकती हैं?
क्या गाड़ी चलाते समय या अन्य ऐसा गंभीर और जिम्मेदार काम करते समय क्लोपीटैब टैबलेट का सेवन किया जा सकता है?
क्या क्लोपीटैब टैबलेट का प्रभाव खाने पीने की आदतों पर पड़ सकता है?
क्या क्लोपीटैब टैबलेट के सेवन से किसी तरह का दुष्प्रभाव होता है?
क्या क्लोपीटैब 75 टैबलेट के कारण खून पतला हो जाता है?
एक व्यक्ति को कितने लंबे समय तक खून पतला करने की दवाइयां लेनी चाहिए ?
अगर किसी पेशेंट को सर्जरी करानी है तो क्या उसे क्लोपीटैब टैबलेट का सेवन बंद करना होगा ?
क्लोपीटैब 75 टैबलेट कैसे काम करती है?
क्या क्लोपीटैब 75 टैबलेट बच्चों के लिए सुरक्षित है?
क्लोपीटैब टैबलेट का किडनी पर क्या प्रभाव होता है?
