डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड, दिल रहेगा स्वस्थ
आइए जानते हैं दिल को हेल्दी और स्वस्थ रखने के लिए आपको किन-किन सुपरफूड्स का सेवन करना चाहिएI
World Heart Day: आज के समय में अधिकांश लोगों की मृत्यु दिल का दौरा पड़ने से हो रही हैI साथ ही लोग बहुत ही कम उम्र में दिल से संबंधित बीमारियों के भी शिकार हो रहे हैंI ऐसे में खुद को स्वस्थ रखने के लिए दिल को हेल्दी रखना बहुत जरूरी हो गया हैI दिल को हेल्दी रखने के लिए स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के साथ-साथ डाइट में सुपरफूड्स शामिल करना भी बहुत जरूरी होता हैI आइए जानते हैं दिल को हेल्दी और स्वस्थ रखने के लिए आपको किन-किन सुपरफूड्स का सेवन करना चाहिएI आपको बता दें कि हर साल 29 सितंबर को वर्ल्ड हार्ट डे मनाया जाता हैI
Also read: जानें सोते समय क्यों अचानक बढ़ने लगती है दिल की धड़कन, कैसे रखें ध्यान
बादाम

दिल को हेल्दी और स्वस्थ रखने के लिए बादाम का सेवन करना काफी फायदेमंद होता हैI बादाम में विटामिन और खनिज मौजूद होता है, जो दिल के स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण होते हैंI अगर आप नियमित रूप से बादाम का सेवन करते हैं तो आपका दिल हमेशा दुरुस्त रहेगा और आपको दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा भी कम होगाI इसलिए रोजाना कम से कम चार भीगे हुए बादाम का सेवन जरूर करना चाहिएI
अखरोट

दिल को हेल्दी रखने के लिए अखरोट का सेवन भी काफी अच्छा माना गया है, क्योंकि अखरोट में ओमेगा-3 एस हेल्दी फैट, मोनो-अनसैचुरेटेड फैट, प्लांट स्टेरोल और फाइबर मौजूद होता है, जो कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने का काम करता है और दिल की धमनियों को सही रखने में अहम भूमिका निभाता हैI
एवोकाडो

दिल के लिए एवोकाडो सबसे अच्छा माना जाता हैI अगर आप एवोकाडो का सेवन करते हैं तो इसका अच्छा असर आपके दिल पर पड़ता हैI एवोकाडो में मोनो-अनसैचुरेटेड फैट मौजूद होता है, जो कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने के साथ-साथ ही दिल से जुड़ी बीमारी के जोखिम को भी कम करने में मदद करता हैI
गाजर

गाजर आसानी से मिलने वाला एक सुपरफूड है, जो ज्यादा महंगा भी नहीं होता है, इसलिए इसका सेवन सभी आसानी से कर सकते हैंI अगर आपका दिल हेल्दी नहीं है और आपको दिल की कोई बीमारी है, तो आप अभी से ही गाजर खाना शुरू कर दें, इससे आपको काफी फायदा मिलेगाI दरअसल गाजर में हाई फाइबर, पोटैशियम और एंटी-ऑक्सिडेंट्स मौजूद होते हैं, जो दिल से जुड़े रोगों को रोकने में मदद करते हैंI
ब्लैक टी

ब्लैक टी के सेवन से दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा काफी हद तक कम हो जाता हैI ब्लैक टी में पॉलीफेनॉल्स होते हैं, जो ऑर्गेनिक केमिकल्स होता हैI साथ ही ब्लैक टी में एंटी-ऑक्सीडेंट के गुण भी विद्यमान होते हैं, जो दिल की सेहत का ध्यान रखते हैंI ब्लैक टी के सेवन से धमनियों में खून का थक्का नहीं जम पाता है, जिससे स्ट्रोक आने का खतरा कम होता हैI ब्लैक टी कोलेस्ट्रोल के लेबल को भी कम करता हैI अगर आप हर रोज सुबह दूध वाली चाय पीते हैं तो अपनी इस आदत को बदलिए और इसकी जगह पर ब्लैक टी को शामिल करिए, ताकि आपका दिल स्वस्थ रहे और आपकी सेहत को भी ब्लैक टी से जुड़े सभी लाभ मिलेI
