वेट लॉस जर्नी में आधी रात में भूख लगने पर 2 स्नैक्स से भरे पेट: Healthy Recipes for Mid Night Cravings
Healthy Recipes for Mid Night Cravings

वेट लॉस जर्नी में आधी रात में भूख लगने पर 2 स्नैक्स से भरे पेट: Healthy Recipes for Mid Night Cravings

आधा रात में भूख लगने पर आप इन हेल्दी स्नैक्स रेसिपीज को ट्राई कर सकते है।

Healthy Recipes for Mid Night Cravings: बढ़ते वजन को लेकर आज कल हर दूसरा व्यक्ति परेशान है। ऐसे में लोग तरह- तरह की डाइट को फॉलो करके वजन को घटाने की कोशिश में लगे हुए है। वजन कम करने के दैरान अक्सर लोग सुबह का नाश्ता हैवी और रात का खाना हल्का खाते है। हल्का भोजन करने की वजह से आधी रात को भूख लग जाती है। ऐसे में लोग प्रोसेस्ड या जंक फूड का खाकर पेट भर लेते है। ऐसा करने से वजन घटता नही और ज्यादा बढ़ जाता है। इसलिए आज हम आपके लिए कुछ ऐसी स्नैक्स की हेल्दी रेसिपीज लेकर आए है, जिसे आप आधा रात में भूख लगने पर खा सकते है। चलिए फिर आपकी वेट लॉस जर्नी को इन हेल्दी स्नैक्स रेसिपीज मजेदार बनाते है।

Also read: वजन घटाने के लिए ब्राउन राइस की इन 3 रेसिपीज को आप भी जरूर करें ट्राई: Brown Rice Weight Loss Recipes

Healthy Recipes for Mid Night Cravings
Avocado Toast

सामग्री

  • 2 पका हुआ एवोकाडो
  • 1/2 टी स्पून नींबू का रस
  • 1 चम्मच चिली फलेक्स
  • 2 स्लाइस रोटी या मल्टीग्रेन ब्रेड
  • नमक स्वादानुसार
  • 2 चम्मच जैतून का तेल

बनाने का तरीका

  • एवोकाडो टोस्ट बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में 2 पके हुए एवोकाडो को छिलकर चम्मच की मदद से मैश कर लें।
  • फिर इसमें चिली फलेक्स, नमक, जैतून का तेल और नींबू का रस डालकर मिला लें।
  • अब गैस पर एक नॉन स्टिक पैन में तेल गर्म कर लें। फिर इस पर रोटी के स्लाइस डालकर सेंक लें।
  • फिर इस पर एवोकाडो का मिश्रण डालकर रोटी के स्लाइस को रोल करके सेंक लें।
  • तैयार है एवोकाडो टोस्ट। आप एवोकाडो के मिश्रण को पहले से भी तैयार करके रख सकते है।
Khaman Dhokla
Khaman Dhokla

सामग्री

  • 1 कप बेसन
  • आधा कप खट्टा दही
  • 1 चम्मच हल्दी पाउडर
  • 1 चम्मच नमक
  • 2 कप पानी
  • 4 चम्मच चीनी
  • 1 चम्मच ईएनओ फ्रूट साल्ट
  • 1 बड़ा चम्मच तेल
  • 1 चम्मच सरसों के बीज
  • 10-12 करी पत्ते
  • 3-4 कटी हरी मिर्च

बनाने का तरीका

  • खमण ढोकला बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में बेसन, खट्टी दही को डालकर अच्छे से मिला लें।
  • अब अगर बैटर ज्यादा मोटा लग रहा हो, तो आप इसमें जरूरत के हिसाब से पानी डालकर मिला लें।
  • इसके बाद इसमें तेल, नमक, हल्दी पाउडर और चीनी डालकर अच्छे से मिला लें।
  • अब बैटर में ईनो डालें, फिर इस पर थोड़ा सा पानी डालकर बैटर को अच्छे से फेंट लें।
  • इसके बाद गैस पर एक कढ़ाई में पानी गर्म कर लें। अब एक ट्रे में तेल लगाकर इस बैटर को डाल दें। फिर कढ़ाई को ढककर 20 मिनट के लिए स्टीम कर लें।
  • 20 मिनट के बाद ट्रे को ठंडा होने दें। ठंडा होने के बाद प्लेट में ढोकला को प्लेट में निकाल लें।
  • फिर चाकू की मदद से चौकोर शेप में काट लें। अब गैस पर एक पैन में तेल डालकर गर्म कर लें।
  • इसके बाद इसमें सरसों का बीज, करी पत्ता और बारीक कटी हुई हरी मिर्च डालकर भून लें।
  • फिर इसमें 2 कप पानी, 3 चम्मच चीनी और 2 चम्मच नींबू का रस डालकर 2 मिनट के पका लें।
  • अब इस तड़के को ढोकले के ऊपर डालकर चटनी के साथ सर्व करें। आप ढोकले का बैटर पहले से तैयार करके रख सकते है। इससे ढोकला बनाने में ज्यादा समय नही लगेगा।