Habits for Healthy Life: हर कोई स्वस्थ जीवन के साथ लंबी उम्र की कामना करता है। लेकिन जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है, वैसे-वैसे क्रोमोसोम भी छोटे होने लगते हैं। यानी हमारी कोशिकाओं का मूल सार बदल जाता है, यहीं कारण है कि बढ़ती उम्र में लोग बीमारी के प्रति संवेदनशीलता हो जाते हैं। क्या आप जानते हैं, आप अपने लाइफस्टाइल में बदलाव करके उन एंजाइम्स को बूस्ट कर सकते हैं जो आपको लंबी उम्र देते हैं। इसके साथ ही डायट और एक्सरसाइज इन एंजाइम्स को प्रोटेक्ट कर आपको स्वस्थ जीवन जीने में मदद करते हैं। कई शोधों में भी ये बात सामने आई है कि शारीरिक गतिविधियां, आहार संबंधी आदतें और तनाव में कमी स्वस्थ जीवन के साथ लंबी उम्र बढ़ाने के मूल मंत्र हैं। सामान्य शब्दों में कहे तो, स्वस्थ आदतें आपकी उम्र का बढ़ना धीमा कर सकती हैं।
अगर आप ये सोच रहे हैं कि लंबी उम्र के लिए क्या करें तो बहुत सी जीवन में ऐसी चीजें हैं जिसमें आपको अपना बायोलॉजिकल क्लॉक से स्लो डाउन कर देना चाहिए। फिर चाहे आप 20 की उम्र के हैं या 70 की उम्र के। कई शोध ये बात साबित कर चुके हैं कि स्वस्थ आदतें अपनाने का कोई समय नहीं होता। हालांकि बहुत से लोग मानते हैं कि लंबी उम्र जीन्स से संबंधित होती है। लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दें, जीन्स का लंबी उम्र में बहुत छोटा सा ही रोल होता है। बहरहाल, आइए जानते हैं, हेल्दी लाइफ और लंबी उम्र के सीक्रेट्स के बारे में।
Also read: संतुलित आहार की विशेषता – कविता देवगन
हेल्दी लाइफ और लंबी उम्र के लिए करें ये काम
प्लांट बेस्ड हेल्दी फूड्स का करें सेवन

फलों, सब्जियों, नट्स, बीज, साबुत अनाज और बीन्स जैसे कई तरह के प्लांट बेस्ड खाद्य पदार्थों का सेवन करने से बीमारी का खतरा कम हो सकता है और लंबी उम्र को बढ़ावा मिल सकता है। दरअसल, पौधों से भरपूर खाद्य पदार्थों में पोषक तत्वों और एंटीऑक्सिडेंट्स होते हैं, इनमें पॉलीफेनोल्स, कैरोटीनॉयड, फोलेट और विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है।
कई शोधों में ये बात सामने आई है कि पौधों से भरपूर आहार का सेवन करने से समय से पहले मौत के जोखिम को कम किया जा सकता है। इसके साथ ही कैंसर, मेटाबॉलिक सिंड्रोम, हृदय रोग, डिप्रेशन और मस्तिष्क से जुड़ी समस्याओं के होने के जोखिम को रोका जा सकता है। इसके अलावा ये बात भी सामने आई है कि प्लांट बेस्ड हेल्दी फूड्स के सेवन से समय से पहले मृत्यु का खतरा 12-15% कम हो जाता है।
ड्राई फ्रूट्स का करें सेवन

ड्राई फ्रूट्स पोषण संबंधी पावरहाउस होते हैं। इसमें प्रोटीन, फाइबर, एंटीऑक्सिडेंट और ये लाभदायक प्लांट यौगिकों से भरपूर होता हैं। इसके अलावा, ये कई विटामिन और मिनरल्स का एक बड़ा स्रोत हैं, जैसे कॉपर, मैग्नीशियम, पोटेशियम, फोलेट, नियासिन और विटामिन बी 6 और ई। कई शोधों में ये बात सामने आई है कि ड्राई फ्रूट्स से हृदय रोग, उच्च रक्तचाप, चयापचय सिंड्रोम, पेट की चर्बी, सूजन, मधुमेह और यहां तक कि कुछ प्रकार के कैंसर के स्तर को कम करने में मदद मिल सकती है। इसके अलावा शोधों में ये भी पता चला है कि जो लोग प्रति सप्ताह कम से कम 3 बार ड्राई फ्रूट्स का सेवन करते हैं, उनमें समय से पहले मृत्यु का जोखिम 39 प्रतिशत कम होता है।
हल्दी को डायट में करें शामिल

जब भी एजिंग को रोकने की बात आती है तो हल्दी एक बेहतरीन विकल्प है। ऐसा इसलिए है क्योंकि हल्दी में करक्यूमिन नामक एक शक्तिशाली बायोएक्टिव यौगिक होता है। अपने एंटीऑक्सीडेंट और सूजन-रोधी गुणों के कारण, करक्यूमिन मस्तिष्क, हृदय और फेफड़ों के काम को सुचारू रुप से चलाने में मदद करता है, साथ ही कैंसर और उम्र से संबंधित बीमारियों से बचाता है। शोधों में भी ये बात सामने आ चुकी है कि करक्यूमिन हृदय रोगों, मधुमेह, सूजन संबंधी बीमारियों, न्यूरोडीजेनेरेटिव विकारों और अन्य स्थितियों को रोकने में मदद कर सकता है। ऐसे में अपनी डाइट में हल्दी को खासतौर पर शामिल करें।
हेल्दी लाइफ और लंबी उम्र के लिए ना करें ये काम
ना करें ओवरइटिंग

कैलोरी इंटेक और लंबी उम्र के बीच गहरा संबंध हैं। हाल ही में हुए शोधों से पता चलता है कि सामान्य कैलोरी सेवन में 10-50% की कमी से अधिकतम जीवनकाल बढ़ सकता है। शोध में ये बात सामने आई है कि कम कैलोरी सेवन से ना सिर्फ जीवन प्रत्याशा बढ़ती है बल्कि बीमारी की कम संभावना भी रहती है। इसके अलावा, कैलोरी इंटेक सीमित होने से अत्यधिक वजन और पेट की चर्बी को कम करने में मदद मिलती है, ये दोनों ही छोटी उम्र से जुड़े हैं। हालांकि अभी इस पर और रिसर्च होना बाकी है।
धूम्रपान को करें नजरअंदाज

यदि आपको धूम्रपान की लत है तो इसको तुरंत छोड़ देना चाहिए। दरअसल, धूम्रपान छोड़ने से आपका जीवन लंबा हो सकता है। एक ब्रिटिश शोध से पता चलता है कि धूम्रपान आपके जीवन का एक दशक छीन सकता है। धूम्रपान छोड़ने के तुरंत बाद रक्तचाप और रक्त संचरण में सुधार होता है, और उसके बाद हर साल कैंसर होने का खतरा कम हो जाता है। साथ ही आप युवा भी दिखने लगते हैं। ध्यान रखें कि धूम्रपान मुक्त रहने से आपके परिवार के सदस्यों को भी लाभ होगा क्योंकि वे इस खतरनाक धूम्रपान के संपर्क में नहीं आएंगे।
तनाव से दूर रहें

क्रोध की तरह, तनाव भी आपके शरीर पर नकारात्मक प्रभाव डालता है और उम्र बढ़ने में तेजी ला सकता है। तनाव को कम करके आप ना सिर्फ लंबी उम्र की तरफ बढ़ते हैं बल्कि सेहतमंद रहते हुए जीवन की गुणवत्ता में सुधार कर सकते हैं। डायरी लिखना, मेडिटेशन करना और नींद पूरी करने से आप तनाव से दूर रह सकते हैं।
अन्य उपाय
हेल्दी लाइफ और लंबी उम्र के लिए आप कुछ अन्य उपाय भी अपना सकते हैं। जैसे –
- प्रोसेस्ड फूड का सेवन करने से बचें।
- शराब को करें नजरअंदाज।
- सकारात्मक सोच रखें।
- पर्याप्त मात्रा में नींद लें।
- वजन नियंत्रित रखें।
- व्यायाम को दिनचर्या में शामिल करें।
- सामाजिक मेल-जोल बढ़ाएं।
- अपनी खुशी को प्राथमिकता दें।
- हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाएं।
प्लांट बेस्ड फूड, धूम्रपान छोड़ना, तनाव कम करना, व्यायाम करना और पर्याप्त नींद लेने जैसी कई स्वस्थ आदतें आपको समय से पहले ना सिर्फ बुढ़ापे से बचा सकती हैं बल्कि आपकी एजिंग को स्लो कर सकती हैं। साथ ही कॉफी या चाय पीना, खुशी ढूंढना और शराब का सेवन सीमित करना भी आपके दीर्घकालिक स्वास्थ्य को लाभ पहुंचाता है। कुल मिलाकर, ये आदतें आपके स्वास्थ्य को बढ़ावा दे सकती हैं और आपको लंबे जीवन की राह पर ले जा सकती हैं।
