World Health Day 2024: हर साल 7 अप्रैल को वर्ल्ड हेल्थ डे मनाया जाता है। इस दिन का उद्देश्य लोगों में सेहत को स्वस्थ रखने के प्रति जागरूकता फैलाना है। अक्सर लोग इतने व्यस्त रहने लगे हैं की अपने लिए उन्हें समय ही नहीं मिलता और इसी वजह से समय से पहले ही चीजें भूलने लगते हैं। उम्र बढ़ने के साथ साथ भी लोगों को भूलने की समस्या होने लगती है। ऐसी स्थिति में आप को अपने खान पान और लाइफस्टाइल का ध्यान रखना चाहिए। कुछ चीजें ऐसी होती हैं जिन्हें खाने से आपका दिमाग और अधिक शार्प होता है और आप चीजों को नहीं भूल पाते है। आइए जानते हैं ऐसी चीजों के बारे में।
Also read: क्या है ब्लू माइंड और पाएं जानकारी इसे एक्टिवेट करने के तरीकों के बारे में: Blue mind
हल्दी :

हल्दी का प्रयोग सब्जी में किया जाता है और यह भारतीय घरों में रोजाना प्रयोग होने वाले मसालों में से एक है। इसका सेवन करना आपके दिमाग के लिए काफी लाभदायक रहता है। इसमें एंटी ऑक्सीडेंट और एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण होते हैं जो आपका ब्लड सर्कुलेशन सुधारने में मदद करते हैं। इससे याददाश्त तेज होने में मदद मिलती है।
डार्क चॉकलेट :

डार्क चॉकलेट का सेवन करना भी दिमाग के लिए बेहद लाभदायक होता है। इसमें कोकोआ होता है जो दिमाग की मेमोरी और याददाश्त दोनों को मजबूत करने में मदद करता है।
अखरोट :

अखरोट में अल्फा लिनोलेनिक एसिड होता है और पॉली फेनोलिक कंपाउंड होते हैं। इसका सेवन करने से ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस कम होती है। इसमें ओमेगा 3 फैटी एसिड और पॉली फेनोल भी होते हैं जो आपके दिमाग और सेहत के लिए लाभदायक होते हैं।
ब्रोकली :

ब्रोकली में एंटी ऑक्सीडेंट होते हैं। यह आपके दिमाग के स्वास्थ्य को सुधारने में मदद करती है। इसमें विटामिन ई, ओमेगा 3 फैटी एसिड और आयरन और कॉपर जैसे तत्व भी पाए जाते हैं जो दिमाग की याद रखने की क्षमता को कमजोर करते हैं।
