कंसीव करने में हो रही है परेशानी, आज ही करें ये 6 चीजें खाना बंद: Pregnancy Tips
Pregnancy Tips

कंसीव करने में हो रही है परेशानी, आज ही करें ये 6 चीजें खाना बंद: Must Avoid These Foods While Trying To Conceive

अगर इन दिनों शादीशुदा कपल्स बेबी कंसीव करने के लिए डॉक्टर से ट्रीटमेंट ले रहे है, तो ट्रीटमेंट के दौरान खाने की कुछ चीजों को अवॉइड करें।

Pregnancy Tips: बिजी लाइफस्टाइल और खराब खान- पान की कारण से शादीशुदा कपल्स बेबी कंसीव ना कर पाने की वजह से बहुत परेशान रहते है। डॉक्टर कंसीव ना कर पाने को इंफर्टीलिटी की समस्या से जोड़ते है। इस समस्या से निजात पाने के लिए कई कपल्स तरह-तरह के ट्रीटमेंट भी लेते है। लेकिन ट्रीटमेंट से ही इस समस्या से निजात नही पाया जा सकता है, बल्कि आपको अपने खान -पान पर भी ध्यान देना बहुत जरूरी होता है। कुछ ऐसी चीजें होती है, जिनका सेवन करने से बचना चाहिए। इसलिए आज हम आपको कुछ फूड्स के बारे में बताने वाले है, जिनका आपको सेवन नही करना चाहिए, तो चलिए जानते है।

Also read: ये 4 योगासन गर्भाशय को करते है मजबूत, हेल्दी प्रेग्नेंसी में करते है मदद

Pregnancy Tips
Caffeine

ज्यादा कैफीन युक्त पेय का सेवन करने से महिलाओं को कंसीव करने में समस्या पैदा हो सकती है। इसका नियमित सेवन करने से गर्भपात होने की संभावना बढ़ जाती है। साथ ही होने बच्चे में विकलांगता को जन्म दे सकता है।

 Sesame seeds
Sesame seeds

तिल का तासीर गर्म होती है। इसलिए शुरूआती दिनों में इसका सेवन करने से मना किया जाता है। तिल का सेवन करने से गर्भपात होने का डर बना रहता है। तिल गर्भाशय के मांशपेशियों को उत्तेजित करता है, जिसके कारण अंडा गर्भाशय में नही रूकता है। इसलिए इसका सेवन करने से बचना चाहिए।

Tamarind
Tamarind

अक्सर आपने देखा होगा गर्भवती महिलाओं को इमली खाना पसंद होता है। हालांकि गर्भवस्था से पहले या फिर गर्भवस्था के दौरान इमली नही खाना चाहिए। ज्यादा मात्रा में इमली का सेवन करने से इमली मौजूद विटामिन सी का लेवल महिला के शरीर में प्रोजेस्टेरोन के उत्पादन को कम करता है, जिसकी वजह से समय से पहले शिशु का जन्म, गर्भपात जैसी समस्याएं होती है। इसलिए गर्भावस्था के दौरान इमली का सेवन ना करें।

Green Papaya
Green Papaya

अगर कंसीव करने की कोशिश कर रहे है, तो कच्चा या फिर हरा पपीते का सेवन ना करें। इसका सेवन करने से गर्भाशय की दीवारों को सिकोड़ता है और पैपेन नामक रसायनिक पदार्थ को रिलीज करता है, जिसकी वजह से गर्भपात हो जाता है। इसलिए हरे पपीते के सेवन से बचे।

Pineapple
Pineapple

अनानास का सेवन करने से गर्भाशय में संकुचन पैदा होती है, जिस वजह से गर्भपात हो सकता है। अनानास में ब्रोमेलैन नामक एंजाइम होता है, जो गर्भाशय के मांसपेशियों को सिकोड़ता है। जिसकी वजह से गर्भपात का डर बना रहते है। इसलिए अनानस का सेवन ना करें।

Dates
Dates

खजूर में विटामिन्स और पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाया जाता है। लेकिन इसकी तासीर गर्म होती है। इसलिए इसका सेवन करने से शरीर में गर्मी बढ़ती है, जिस वजह से महिलाओं को कंसीव करने में बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसलिए कंसीव करने से पहले या गर्भवस्था के दौरान खजूर का सेवन नही करना चाहिए।