ये 8 ऑयल फ्री स्नैक्स हैं आपके लिए बेस्ट
ये 8 ऑयल फ्री स्नैक्स हैं आपके लिए बेस्ट

Overview:

कुछ हेल्दी स्नैक्स खाकर भी अपना वेट मेंटेन रख सकते हैं। बस आपको सही का चुनाव करना है। ऑयल फ्री स्नैक्स आपके लिए अच्छा विकल्प हो सकते हैं।

Oil Free Snacks: वेट लॉस जर्नी में सबसे मुश्किल काम है अपने स्वाद पर कंट्रोल करना। शाम की क्रेविंग के लिए स्नैक्स खाने की बात हो या फिर लेट नाइट मन्चिंग की, थोड़े से स्नैक्स खाने के बाद हर किसी को गिल्ट फील होने लगती है। ऐसे में कुछ ऑयल फ्री स्नैक्स आपके लिए अच्छा विकल्प हो सकते हैं। ये स्नैक्स टेस्टी भी होते हैं और लो कैलोरी भी।

100 ग्राम खांडवी में 120 से 150 कैलोरी होती हैं।
100 grams of Khandvi contains 120 to 150 calories.

खांडवी एक टेस्टी गुजराती स्नैक है। यह खट्टा, मीठा स्नैक्स, हरी मिर्च के तड़के के साथ चटपटा भी लगता है। बेसन और दही से बने इस टेस्टी स्नैक से आपका पेट जल्दी ही भर जाता है। 100 ग्राम खांडवी में 120 से 150 कैलोरी होती हैं। इसे आप गिल्ट फ्री होकर खा सकते हैं।

ढोकला भी एक गुजराती स्नैक है, जो दो तरीके से बनाया जाता है। आप इसे बेसन और सूजी दोनों के साथ इंस्टेंट बना सकते हैं। यह स्नैक कई फ्लेवर से भरपूर होता है, जो आपके पेट को बहुत ही जल्दी भर देता है। 100 ग्राम ढोकले में करीब 160 कैलोरी होती हैं।

पॉपकॉर्न आखिर किसे पसंद नहीं होते। मूवी हो या गपशप ये एक टेस्टी स्नैक है, जो हर किसी की फेवरेट लिस्ट में आता है। आप बस 5 मिनट में आसानी से घर में ही पॉपकॉर्न बना सकते हैं। अपनी पसंद के फ्लेवर भी इन्हें दे सकते हैं। 100 ग्राम पॉपकॉर्न में 300 से 350 कैलोरी होती हैं।

वेजिटेबल उपमा एक बेहतरीन और टेस्टी स्नैक है। इससे आपको भरपूर पोषण मिलता है और पेट भी फिल होता है। आप इसे ढेर सारी सब्जियों के साथ बनाएं, इससे इसकी पौष्टिकता बढ़ती है। ये नाम मात्र के घी या तेल में बनाया जा सकता है। 100 ग्राम उपमा में करीब 209 कैलोरी होती हैं।

रवा वेजिटेबल इडली एक शानदार इवनिंग स्नैक है। इसमें ढेर सारी वेजिटेबल और मसाले डाल सकते हैं। भाप में पकने के कारण इसमें बहुत ही कम कैलोरी होती है। 30 ग्राम वजन वाली इडली में 58 कैलोरी होती हैं। आप इसे धनिया, पुदीना या नारियल की चटनी के साथ खा सकते हैं।

मॉर्निंग ब्रेकफास्ट से लेकर इवनिंग स्नैक्स और मिड नाइट क्रेविंग तक सभी के लिए बेस्ट है स्प्राउट चाट। ये बहुत ही हेल्दी ऑप्शन है, जिससे आपको भरपूर पोषण मिलता है। आप इसमें प्याज, टमाटर, खीरा, हरी मिर्च जैसी सब्जियां भी डालें। 100 ग्राम स्प्राउट में मात्र 30 से 40 कैलोरी होती है। आप टेंशन फ्री होकर इसे खा सकते हैं।  

इवनिंग में फ्रूट चाट खाना एक अच्छा विकल्प है। आप इसे अपने मन से चटपटा बना सकते हैं। इसमें कई तरह के फलों को शामिल करने से आपको सभी का पोषण मिलता है। 100 ग्राम फ्रूट चाट में मात्र 50 कैलोरी होती है।

अगर आप कोई ऐसा स्नैक बनाना चाहते हैं, जो झटपट बन जाए तो वेजिटेबल अप्पे भी अच्छा विकल्प है। सूजी से बनने वाले अप्पे में दही और कई सारी वेजिटेबल डालें। इसे आप अप्पे स्टैंड में पकाएं। यह ऑयल फ्री स्नैक आप कभी भी खा सकते हैं। 

मैं अंकिता शर्मा। मुझे मीडिया के तीनों माध्यम प्रिंट, डिजिटल और टीवी का करीब 18 साल का लंबा अनुभव है। मैंने राजस्थान के प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थानों के साथ काम किया है। इसी के साथ मैं कई प्रतियोगी परीक्षाओं की किताबों की एडिटर भी...