Green Grapes Benefits
Green Grapes Benefits

Overview:

खट्टे मीठे रस से भरे ये हरे मोती गुणों से लबालब होते हैं। हालांकि अधिकांश लोग इसके गुणों से अनजान होते हैं। गर्मियों के मौसम में अंगूर भरपूर आते हैं। इनके गुण जानकर आप इन्हें अपने आहार में शामिल करने को मजबूत हो जाएंगे।

Green Grapes Benefits: अक्सर कहा जाता है कि जो लोग आलसी होते हैं वो अंगूर खाना पसंद करते हैं। लेकिन असलियत ये है कि समझदार लोग अंगूर खाते हैं। जी हां, खट्टे मीठे रस से भरे ये हरे मोती गुणों से लबालब होते हैं। हालांकि अधिकांश लोग इसके गुणों से अनजान होते हैं। गर्मियों के मौसम में अंगूर भरपूर आते हैं। इनके गुण जानकर आप इन्हें अपने आहार में शामिल करने को मजबूत हो जाएंगे।

गुणों से भरे हैं अंगूर

Green Grapes Benefits
grapes face pack

अंगूर में कई विटामिन, खनिज और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। विटामिन ए, सी, डी, ई, के और बी विटामिन के साथ ही अंगूर में कॉपर और मैंगनीज भी होता है। इनमें रेस्वेराट्रोल नामक एंटीऑक्सीडेंट होता है, जो कोशिकाओं को नुकसान से बचाता है। यह फल फाइबर से भरपूर होता है।

जानें अंगूर खाने के फायदे

अपने आहार में नियमित रूप से अंगूर शामिल करना बहुत फायदेमंद रहता है। इससे आपको ढेर सारे स्वास्थ्य लाभ होते हैं।

1. बनाएं वेट लॉस का साथी

अंगूर वजन कम करने में मददगार हो सकता है। दरअसल, इसमें कैलोरी बहुत कम होती है। 150 ग्राम हरे अंगूर में करीब 104 कैलोरी होती हैं। वहीं हाई फाइबर के कारण इन्हें खाने से आपका पेट बहुत जल्दी भर जाता है। ऐसे में अगर आपको मीठे खाने की क्रेविंग होती है तो अंगूर आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है। इनसे पाचन तंत्र भी सुधरता है।

2. कंट्रोल रहता है ब्लड प्रेशर

अंगूर ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मददगार है। करीब 150 ग्राम अंगूर में पोटेशियम के लिए डेली वैल्यू का करीब 6% हिस्सा होता है। पोटेशियम धमनियों और नसों को फैलाने में मदद करता है। यह सोडियम को बाहर निकालने और धमनियों व नसों को सिकुड़ने से भी बचाता है। जिससे ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है। 32 अध्ययनों की समीक्षा के बाद शोधकर्ताओं ने माना कि प्रतिदिन करीब 4.7 ग्राम पोटेशियम का सेवन करना चाहिए।

3. नहीं बढ़ाता ब्लड शुगर

डायबिटीज से पीड़ित लोगों के लिए अंगूर एक शानदार विकल्प है। 150 ग्राम हरे अंगूर में करीब 23 ग्राम चीनी होती है। लेकिन यह ब्लड शुगर लेवल को एकदम से नहीं बढ़ाती है। अंगूर का ग्लाइसेमिक इंडेक्स 49 से 59 के बीच होता है। ऐसे में अगर आपका मीठा खाने का मन है तो आप अंगूर खा सकते हैं। अंगूर में रेस्वेराट्रोल नामक कंपाउंड होता है जो शरीर की इंसुलिन उपयोग करने की क्षमता को बढ़ाता है।

4. आंखों के लिए फायदेमंद

बहुत कम लोग जानते हैं कि अंगूर खाना आंखों के लिए सेहतमंद रहता है। कई शोध बताते हैं कि अंगूर खाने से रेटिना हेल्दी रहता है। अंगूर में पाया जाने वाला रेस्वेराट्रोल आंखों की रेटिना कोशिकाओं को पराबैंगनी किरणों से बचाता है। इससे मोतियाबिंद, ग्लूकोमा का खतरा कम होता है। ये डायबिटीज से आंखों को होने वाले नुकसान से बचाता है। इसमें जेक्सैंथिन और ल्यूटिन जैसे पावरफुल एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। इनसे आंखें हेल्दी रहती हैं।

5. हेल्दी रहती हैं हड्डियां

हरे अंगूर मैंगनीज, पोटेशियम और विटामिन बी, सी और के से भरपूर होते हैं। ये हड्डियों को हेल्दी बनाते हैं। इससे ऑस्टियोपोरोसिस रोकने में मदद मिलती है। विभिन्न अध्ययन बताते हैं कि रेस्वेराट्रोल हड्डियों के घनत्व में सुधार करने में मदद करता है। खासतौर पर महिलाओं को मेनोपॉज के दौरान अंगूर जरूर खाने चाहिए। इससे हर्मोनल बदलाव के कारण हड्डियों के कमजोर होने की आशंका कम होती है।

मैं अंकिता शर्मा। मुझे मीडिया के तीनों माध्यम प्रिंट, डिजिटल और टीवी का करीब 18 साल का लंबा अनुभव है। मैंने राजस्थान के प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थानों के साथ काम किया है। इसी के साथ मैं कई प्रतियोगी परीक्षाओं की किताबों की एडिटर भी...