49 की उम्र में भी जबरदस्त फिट हैं शिल्पा शेट्टी, फॉलो करें उनका फिटनेस और डाइट प्लान: Shilpa Shetty Diet Plan
Shilpa Shetty Diet Plan

Fitness secret of shilpa shetty(Shilpa Shetty Diet Plan): शिल्पा शेट्टी बॉलीवुड की ऐसी एक्ट्रेस हैं, जो बढ़ती उम्र के साथ और जवान होती जा रही हैं। बॉलीवुड इंडस्ट्री में गिनी चुनी अभिनेत्रियां ऐसी हैं, जिन्होंने बढ़ती उम्र के साथ अपने फिटनेस को बरकरार रखा है। शिल्पा शेट्टी 48 की उम्र पार कर चुकी हैं। उनका फेवरेट स्लोगन है “योगा से ही होगा’। अपने शरीर को फिट रखने के लिए शिल्पा शेट्टी योगा को सबसे ज्यादा योगदान देती हैं। इनकी पतली कमर के तो सभी दीवाने हैं। अपने फैंस को को मोटिवेट करने के लिए शिल्पा सोशल मीडिया पर अक्सर योगासन करते हुए फोटो शेयर करती रहती हैं। वह जिम जाकर भी वर्कआउट करती हैं। शिल्पा शेट्टी की पतली कमर और टोंड फिगर से हमें पता चलता है कि वह अपने फिटनेस को लेकर कितनी अलर्ट हैं और कितनी मेहनत करती हैं। हम सभी अपना फिगर मेंटेन करना चाहते हैं और आज हम जानेंगे शिल्पा शेट्टी का फिटनेस रूटीन और डाइट प्लान, जिससे हम खुद को फिट रख पाएं।

Also read:मोनिका बेदी के फिटनेस सेंस ने फैंस को किया हैरान: Celebrity Fitness Tips

अपनी फिटनेस को बनाकर रखने के लिए शिल्पा शेट्टी कड़ी मेहनत करती हैं। शिल्पा शेट्टी रोज सुबह योग करती हैं, जिसकी वीडियो वह अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करती रहती हैं। अपने दिमाग को शांत रखने के लिए और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करने के लिए शिल्पा शेट्टी योगा करना पसंद करती हैं। बॉलीवुड में शिल्पा शेट्टी अभी तक की सबसे फ्लैक्सिबल एक्ट्रेस हैं। अपनी फ्लैक्सिबिलिटी के लिए वह योग करती हैं। शिल्पा शेट्टी ने बताया कि उन्होंने योग तब स्टार्ट किया था जब उन्हें सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस हुआ था। खुद को ठीक करने के लिए उन्होंने योग करना शुरू किया और काफी आकर्षित हुई। उन्होंने अष्टांग योग का अभ्यास शुरू किया, जिससे उनको योग में काफी इंटरेस्ट आने लगा। शिल्पा शेट्टी सभी प्रकार के योगाभ्यास करती हैं। योग से उनके शरीर को मजबूती मिलती है और बॉडी टोन होती है। आंतरिक और बाहरी दोनों फायदों के लिए योग बेहद जरूरी है।

वर्कआउट में शिल्पा शेट्टी एरोबिक डांस करना पसंद करती हैं। एरोबिक डांसएक कार्डियो एक्सरसाइज है। इससे आप बॉडी को वार्म अप भी कर सकती हैं। वेट लॉस जर्नी में वर्कआउट से पहले आप अरबी डांस कर बॉडी के मसल्स को वार्म अप कर सकती हैं। वह कैमल पोल वैरिएशन यानी गत्यात्मक एक पाद उष्ट्रासन करती हैं। यह उनकी ऑब्लिक मसल्स को स्ट्रेट करने में मदद करता है। शिल्पा शेट्टी शरीर के निचले हिस्से को फिट रखने के लिए कार्डियो डे ड्रिल वर्कआउट करती हैं। इससे उनका ग्लूट्स और हैमस्ट्रिंग्स परफेक्ट शेप में आता है। कोर लेग्स की मसल्स के लिए शिल्पा शेट्टी स्टेप वर्कआउट करती हैं। यह बेस्ट कार्डियो एक्सरसाइज है। शिल्पा शेट्टी बैली डांसिंग भी करती हैं। इससे उनके पेल्विक एरिया के मसल्स और लोअर बैक केमसल्स की एक्सरसाइज होती है। बर्ड डॉग एक्सरसाइज करने से शिल्पा शेट्टी की कमर, शोल्डर, ग्लूट्स और आर्म को मजबूती मिलती है। साथ ही साथ यह शरीर को बैलेंस रखने में मदद करता है। शिल्पा रिवर्स फ्लेक्स लंजेस करती हैं, जिससे उनके लेग्स को मजबूती मिलती है।

शिल्पा शेट्टी कहती हैं कि अक्सर लोग उनसे उनके डाइट और वर्कआउट के बारे में जानना चाहते हैं। शिल्पा अपने फिटनेस का श्रेय हेल्थी लाइफस्टाइल और योग को देती हैं। वह काफी हेल्दी और बैलेंस डाइट खाती है। वह कहती हैं कि वह डाइटिंग में बिल्कुल भी भरोसा नहीं रखती। कार्बोहाइड्रेट और प्रोटीन युक्त खाना उन्हें पसंद है। वह ब्राउन राइस, ब्राउन शुगर, ब्राउन ब्रेड और ब्राउन पास्ता खाना पसंद करती हैं। अपने मेटाबॉलिज्म को एक्टिव रखने के लिए वह दिन में कई बार थोड़े-थोड़े अमाउंट में भोजन करती हैं। उनके आहार में बहुत सारी सब्जियां, फल, साबुत तनाज, हेल्दी फैट और लीन प्रोटीन शामिल है। वह जंक फूड और शराब से परहेज करती हैं। अपनी बॉडी को हाइड्रेटेड रखने के लिए शिल्पा खूब पानी पीती हैं। वह कहती हैं कि पानी पीने से उनकी बॉडी डिटॉक्सिफाई हो जाती है।

नाश्ते में शिल्पा शेट्टी दलिया और चाय लेती हैं। उसके बाद वह योग करती हैं। योग के बाद खजूर और किशमिश खाती हैं। कभी-कभी वह प्रोटीन शेक भी पीती हैं। वहीं लंच में वह दाल, सब्जी और घी लगी हुई रोटी खाती हैंं। अपने वर्कआउट सेशन के दौरान शिल्पा प्रोटीन शेक पीती हैं। वह चाय ना पीकर ग्रीन टी पीती है और सुगरी ड्रिंक से परहेज करती हैं। शिल्पा शेट्टी कभी भी रात 8:00 बजे के बाद खाना नहीं खाती हैं। हफ्ते के 6 दिन वह हेल्दी खाना खाती हैं और एक दिन उनका चीट डे होता है, जब सब कुछ अपनी पसंद का खाती हैं। शिल्पा शेट्टी स्वस्थ आहार खाने में विश्वास करती हैं। शिल्पा शेट्टी की दो किताबें ‘द ग्रेट इंडियन डाइट’ और ‘द डोमेस्टिक दीवाट स्वस्थ आहार पर ही शामिल है।

प्रतिमा 'गृहलक्ष्मी’ टीम में लेखक के रूप में अपनी सेवाएं दे रही हैं। डिजिटल मीडिया में 10 सालों से अधिक का अनुभव है, जिसने 2013 में काशी विद्यापीठ, वाराणसी से MJMC (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की। बीते वर्षों...