Rashmika Mandanna Fitness Routine in Hindi: नेशनल क्रश रश्मिका मंदांना की खूबसूरती और ग्लैमर के तो सभी दीवाने हैं। उनकी टोंड बॉडी हर किसी को कायल कर देती है। साउथ इंडियन एक्ट्रेस ने बॉलीवुड में “मिशन मजनू” में डेब्यू किया और देखते ही देखते अब बॉलीवुड इंडस्ट्री पर भी राज करने लगी हैं। एनिमल मूवी की सक्सेस के बाद अब रश्मिका “पुष्पा-2” में नजर आएंगी। रश्मिका मंदांना अपनी फिटनेस का काफी ख्याल रखती हैं। आप उनके सोशल मीडिया हैंडल पर वर्कआउट से जुड़ी कई वीडियोज और फोटोज देख सकते हैं। वह अक्सर सोशल मीडिया पर अपने जिम की फोटोज पोस्ट करती हैं। पूर्व फुटबॉल प्लेयर करण साहनी रश्मिका के फिटनेस ट्रेनर हैं। उनका कहना है कि रश्मिका कई घंटे जिम में मेहनत करती हैं। खुद को फिट और टोंड रखने के लिए रश्मिका जमकर वर्कआउट करती हैं। फिटनेस फ्रीक रश्मिका मंदाना कई लोगों के लिए इंस्पिरेशन हैं। आज हम जानेंगे इस एक्ट्रेस की फिटनेस रूटीन के बारे में, जिसे फॉलो कर यह लोगों के दिलों पर राज करती हैं।
Also read: अनन्या पांडे की फिटनेस का राज है यह रूटीन, जानें उनका वर्कआउट और डाइट प्लान: Ananya Panday Fitness
रश्मिका मंदाना का वर्कआउट प्लान (rashmika mandanna workout)
रश्मिका मंदांना का कहना है कि स्लिम रहने से कहीं ज्यादा जरूरी उनके लिए फिट और स्वस्थ रहना है। अपनी स्वास्थ्य को वह प्राथमिकता देती हैं। रश्मिका हफ्ते में चार दिन वर्कआउट करती हैं। वर्कआउट में उन्हें स्विमिंग, स्किपिंग, डांसिंग, किकबॉक्सिंग जैसी गतिविधियां करना पसंद है। रश्मिका अपने वर्कआउट की शुरूवात वार्मअप से करती हैं। अपने मांसपेशियों की मजबूती के लिए वह ट्रेनिंग करती हैं। ट्रेनिंग और कार्डियोवैस्कुलर एक्सरसाइज कर वह अपने आपको पूरे तरीके से फिट रखती हैं। हर दिन वह एक्सरसाइज नहीं करती हैं बल्कि हफ्ते के चार दिन जब जिम जाती हैं तो अलग-अलग एक्सरसाइज करती हैं। वह हिप थ्रस्ट, मेडिसिन बॉल स्लैम जैसे चार्ट का पालन करते हैं। यह अभिनेत्री अपने स्ट्रेस को दूर रखने के लिए किकबॉक्सिंग करते हैं।
उनका कहना है कि किक बॉक्सिंग करने से उनके कैलोरीज काफी तेजी से बर्न होती है। किकबॉक्सिंग से उनकी मांसपेशियों की ताकत बढ़ती है और बॉडी बैलेंस सही होता है। अपने शरीर को मजबूत रखने और फ्लैक्सिबिलिटी पर रश्मिका काफी ध्यान देती हैं। रश्मिका स्क्वैट्स करती हैं। इससे उनके पेट और जांघों की चर्बी जमा नहीं हो पाती। यह कमर को भी मजबूती प्रदान करता है।इनका कार्डियो रूटीन काफी डायनेमिक होता है। यह अलग-अलग एक्सरसाइज करना प्रेफर करती हैं। रश्मिका योग में काफी भरोसा रखती हैं। इसके अलावा रश्मिका HIIT (High-intensity interval training) करती हैं, जिसे करने से काफी तेसी कैलोरी बर्न होती है और मेटाबॉलिज्म भी बेहतर रहता है।
मेंटल हेल्थ के लिए करती हैं प्राणायाम और मेडिटेशन
अभिनेत्री अपने मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए नियमित रूप से योग करती हैं। इससे उनके शरीर को लचीलापन मिलता है और वह खुद को संतुलित रख पाती हैं। उनकी योग में वॉरियर पोज डाउनवार्ड डॉग जैसे पोज आसन शामिल हैं। इसके साथ ही वह अपने मेंटल हेल्थ को दुरुस्त रखने के लिए प्राणायाम और मेडिटेशन का सहारी लेती हैं और डीप ब्रिदींग करना भी उन्हें काफी पसंद है।
रश्मिका मंदाना का डाइट प्लान (Rashmika mandanna diet plan)
अपनी टोंड बॉडी को मेंटेन रखने के लिए रश्मिका संतुलित और स्वस्थ आहार योजना फॉलो करती हैं, जिसमें कई पोषक तत्व शामिल हैं। वह अपने आहार को लेकर काफी एक्टिव हैं। रश्मिका अपने दिन की शुरुआत पानी पीकर करती हैं। उसके बाद एप्पल साइडर विनेगर पीती हैं। अपने डाइट में रश्मिका फाइबर, विटामिन, प्रोटीन और मिनरल से भरपूर खाद्य पदार्थ शामिल करती हैं। नाश्ते में रश्मिका ताजे फल, अंडे, साबुत अनाज खाती हैं, जिससे उन्हें अपने सुबह के एक्सरसाइज के लिए आवश्यक पोषक तत्व और ऊर्जा मिलती है। अपने दोपहर के खाने में रश्मिका किनोवा के साथ ग्रिल्ड फिश, ग्रिल्ड चिकन या सलाद खाना पसंद करती हैं।
उनका खाना सब्जियों और हेल्दी नट से भरा होता है। एवोकाडो खाना रश्मिका को काफी पसंद है। डिनर के खाने में रश्मिका ग्रिल्ड फिश, चिकन, शकरकंद, ब्राउन राइस या फिर भुनी हुई सब्जियां खाना पसंद करती हैं। रश्मिका अपने फिटनेस को बनाए रखने के लिए शुगर वाली ड्रिंक से दूर रहती हैं। वह प्रोसेस्ड फूड और स्नेक्स से परहेज करती हैं। वहीं अपने शरीर को हाइड्रेड रखने के लिए खूब पानी पीती हैं। रश्मिका अपने फिट और टोंड बॉडी को बनाए रखने के लिए कड़ी मेहनत और एक्सरसाइज करती हैं। इनके डाइट प्लान और वर्कआउट प्लान से इंस्पायर होकर आप भी फिट हो सकते हैं।
