Nayanthara Fitness Secrets: नयनतारा भारतीय फ़िल्म उद्योग में काफी समय से जुड़ी हुई है। साउथ फिल्म इंडस्ट्री में नयनतारा ने अपनी बहुत बड़ी पहचान बनाई है। बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी उन्होंने अपना पैर जमाया और “जवान’ फिल्म में शाहरुख के अपोजिट नजर आईं। उनके परफेक्ट फिगर देखकर हर कोई बस उन्हें देखता ही रह गया। यह सक्सेसफुल एक्ट्रेस कभी एक मॉडल और टीवी एंकर के रूप में काम करती थीं। जवान मूवी में सभी ने नयनतारा का फिटनेस तो देख ही लिया लेकिन 39 साल की उम्र में नयनतारा ने अपना फैन बेस अचानक से ही बहुत बड़ा कर लिया है। उनकी एक्टिंग स्किल्स और काम के लिए कमिटमेंट में उन्हें सभी का रोल मॉडल बना दिया है। वह अपने काम के साथ-साथ अपनी फिटनेस पर भी काफी फोकस करती हैं। नयनतारा काफी सुंदर और फिट है। उनको देखते ही फैंस की धड़कनें बढ़ जाती हैं। खुद को बेस्ट शेप में रखने के लिए ये हिरोइन स्ट्रिक्ट डाइट और एक्सरसाइज फॉलो करती हैं।आईए जानते हैं नयनतारा के टोंड बॉडी और फिटनेस का राज।
नयनतारा का वर्कआउट रूटीन (Nayanthara fitness workout routine)
नयनतारा योग करना पसंद करती हैं। योगा करने से उन्हें शांत रहने और मानसिक संतुलन बनाए रखने में काफी मदद मिलती है। साथ ही इससे उनके फ्लैक्सिबिलिटी अच्छी होती है और शरीर का संतुलन बेहतर होता है। नयनतारा अपने योग रूटीन में त्रिकोणासन और सूर्य नमस्कार जैसे कई आसान करती हैं। नयनतारा के वर्कआउट एक्सरसाइज में कार्डियो स्ट्रेंथ ट्रेनिंग और योग तीनों ही शामिल है। सुबह उठने के बाद वह जॉगिंग करती हैं। कभी-कभी वह फास्ट वॉक भी करती हैं। इससे उनकी काफी कैलोरीज बर्न होती है और मेटाबॉलिज्म में सुधार होता है। उसके बाद वह जिम जाती हैं, जहां अलग-अलग बॉडी पार्ट बेस्ड एक्सरसाइज करती हैं। शरीर के अलग-अलग हिस्से को सुडौल और मजबूत बनाने के लिए वह फोकस्ड ट्रेनिंग करती हैं। वह प्रतिदिन एक घंटे जिम में कड़ी मेहनत करती हैं। नयनतारा के जिम रूटीन में पुश अप्स, स्क्वाट्स, लंजेस, क्रंचेज और कई अन्य व्यायाम शामिल है।इससे उनकी स्ट्रेंथ ट्रेनिंग होती है। जिम में मेहनत करने से उनकी धैर्य और सहनशक्ति बढ़ती है।
नयनतारा का डाइट प्लान (Nayanthara diet plan)
अपने वेट को मेंटेन करने के लिए नयनतारा प्रेस डाइट फॉलो करने पर विश्वास नहीं रखती हैं। वह हेल्दी फूड्स खाना पसंद करती हैं। उनकी डाइट में फ्रूट्स वेजिटेबल्स एंड और मीट शामिल होते हैं। नयनतारा को नारियल पानी पीना काफी पसंद है। इससे उनकी बेटी भी बरकरार रहती है। सुबह-सुबह वह नारियल की स्मूदी पीती हैं। नारियल बहुत ही न्यूट्रिशस फ्रूट है और साथ ही इसमें बहुत कम कैलोरीज पाई जाती है। नारियल पानी पीने से हेल्थ अच्छी होती है और वेट भी कंट्रोल में रहता है। सफेद चीनी से नयनतारा बड़ी दूर ही रहती हैं। उनके अनुसार मोटापे और कई बीमारियों की जड़ चीनी ही है। इसलइए एक्ट्रेस अपने फिटनेस को मेंटेन करने के लिए वह चीनी से काफी दूरी बनाती है। अपने बॉडी को हाइड्रेट रखने के लिए वह पर्याप्त मात्रा में पानी पीती हैं। नारियल पानी से बॉडी डिहाइड्रेट नहीं होती है औ हाइड्रेशन के कारण उनके शरीर और फेस पर हमेशा चमक बनी रहती है। नयनतारा जंक फूड से परहेज करती हैं। सुबह के नाश्ते में वह स्प्राउट्स और अंडे खाती हैं। लंच में ब्राउन ब्रेड और रसम खाना नयनतारा को बेहद पसंद है। प्रोटीन के सेवन के लिए वह रेड चिकन या फिश खाना पसंद करती हैं। अपने डिनर में अभिनेत्री थोड़ा सा चावल या एक चपाती और सामान्य दाल एवं सब्जी खाती हैं। साथ ही वह दही का भी सेवन करती हैं।
नयनतारा अपनी नींद के साथ कभी भी समझौता नहीं करती हैं। वह अपने शरीर को रेस्ट देने के लिए हमेशा भरपूर नींद लेती हैं। पूरे दिन का स्ट्रेस दूर करने के लिए नींद काफी जरूरी है वरना तबीयत खराब हो सकती है। नयनतारा को साउथ इंडस्ट्री की लेडी सुपरस्टार के नाम से जाना जाता है। अपने प्रभावशाली फिल्म के अभिनय से उन्होंने कई यादगार रोल किया, जिन्हें उनके फैंस कभी भी नहीं भूल पाएंगे उन्होंने। अपनी मेहनत में शायद ही कोई कमी छोड़ी होगी।नयनतारा एक फिटनेस फ्रीक है। यानी नियमित रूप से एक्सरसाइज करने के लिए भी वह प्रसिद्ध हैं। 39 साल की नयनतारा के दो बच्चे भी हैं लेकिन अपने फिटनेस की वजह से वह किसी भी अनमैरिड एक्ट्रेस को कांटे की टक्कर देती हैं।
