अभिनेत्री नयनतारा की ये 3 बेस्ट फिल्में ज़रूर देखें: Nayanthara Best Films
NAYANTHARA

Nayanthara Best Films: लेडी सुपरस्टार नयनतारा की फिल्मों का बोलबाला दक्षिण ही नहीं बल्कि उत्तर भारत में भी है। उनकी बॉलीवुड डेब्यू फिल्म ‘जवान’ में भी फैंस ने उन्हें काफी पसंद किया। नयनतारा और शाहरुख़ खान की केमिस्ट्री को उनके फैंस ने सराहा। नयनतारा की फिल्में ही नहीं बल्कि उनके साड़ी लुक्स को भी फैंस बहुत पसंद करते हैं। नयनतारा आज अपना 39 वां जन्मदिन मना रही हैं। इस मौके पर उनकी बेहतरीन फिल्मों के बारे में बात करना तो बनता है। तो चलिए जानते हैं नयनतारा की 3 बेहतरीन फिल्में जिसे उनके हर फैन को ज़रूर देखनी चाहिए।

Also read : जवान फिल्‍म की खूबसूरत एक्‍ट्रेस नयनतारा का ब्‍यूटी रुटीन करें फॉलो, मिलेगा जादुई निखार: Nayanthara Beauty Routine

Nayanthara Best Films
Nayanthara Best Films-Iru Mugan

2016 में रिलीज़ हुई फिल्म ‘इरुमुगन’ एक साइंस फिक्शन एक्शन फिल्म है। फ़िल्म में नयनतारा ने एक रेट्रोग्रेड एमनिष की मरीज का किरदार अदा किया है। नयनतारा ने फिल्म में बेहतरीन अभिनय किया है। नयनतारा एक्शन करती भी नज़र आयीं हैं। फिल्म में अभिनेता के डबल रोल हैं। नयनतारा इस किरदार में काफी अलग नज़र आ रही हैं। ये फिल्म साइंस फिक्शन के लिहाज़ से बेहतर फिल्म मानी गई है। फिल्म का निर्देशन आनंद शंकर ने किया है। फिल्म में नयनतारा , विक्रम , नित्या मेनन और नासेर जैसे दिग्गज कलाकर है।

Kolamavu Kokila
Kolamavu Kokila 

कोलमावु कोकिला एक डार्क कॉमेडी क्राइम फिल्म है। ये फिल्म 2018 में रिलीज़ हुई थी। इसमें नयनतारा ने एक ऐसी लड़की का किरदार निभाया है जो मजबूरी में ड्रग को बेचने का काम करती है। फिर इस काम से बाहर निकलने की कोशिश करती है लेकिन कई बार कामयाबी हासिल नहीं होती। इसमें नयनतारा ने एक मजबूर और हिम्मती लड़की का किरदार निभाया है। नयनतारा के बेहतरीन अभिनय के कारण इस फिल्म को आप देख सकते हैं। फिल्म का निर्देशन नेल्सन दिलीपकुमार कर रहे हैं। नयनतारा , योगी बाबू और रेडिन किंग्सले जैसे दिग्गज कलाकार नज़र आ रहे हैं।

RAJA RANI FILM
RAJA RANI FILM

‘राजा रानी’ एक रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा फिल्म है। फिल्म में नयनतारा ने एक ऐसी लड़की का किरदार निभाया गया है जो अपने बॉयफ्रेंड से प्यार करती है लेकिन उसके बॉयफ्रेंड की मरने की खबर से वो बीमार हो जाती है। इस सबसे आगे बढ़कर वो एक लड़के से शादी करती है लेकिन इस शादी में उसे कोई दिलचस्पी नहीं है। लेकिन फिर वो धीरे धीरे नज़दीक आते हैं। फिल्म का निर्देशन एटली ने किया था। इस फिल्म से एटली ने निर्देशन में डेब्यू किया था। फिल्म में नयनतारा , आर्या और नज़रिया नाज़िम जैसे दिग्गज कलाकार हैं। फ़िल्म 2013 में रिलीज़ हुई थी।

सृष्टि मिश्रा, फीचर राइटर हैं , यूं तो लगभग हर विषय पर लिखती हैं लेकिन बॉलीवुड फीचर लेखन उनका प्रिय विषय है। सृष्टि का जन्म उनके ननिहाल फैज़ाबाद में हुआ, पढ़ाई लिखाई दिल्ली में हुई। हिंदी और बांग्ला कहानी और उपन्यास में ख़ास रुचि रखती...