चाय के साथ इस तरह की चीज़ें खाना स्वास्थ्य पर पड़ सकता है भारी: Health Alert
Health Alert

Health Alert: भारतीय लोगों की सुबह दूध वाली चाय के बिना हो ही नहीं सकती। ये सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली ड्रिंक है। चाय को लेकर लोगों में अलग ही दीवानगी है। लोग चाय के साथ विभिन्न तरह के स्नैक्स जैसे-समोसा, परांठे, नमकीन, बिस्किट और पकोड़े आदि खाना पसंद करते हैं। लेकिन इन स्नैक्स को खाने से पहले आपको पता होना चाहिए कि जो चीज़े आप चाय के साथ खा रहे हैं वो आपके स्वास्थ्य के लिए कितना अच्छा है और कितना नहीं। इस आर्टिकल में हम आपको चाय के साथ खाये जाने वाले कुछ स्नैक्स के बारे में बता रहे हैं जो आपके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हैं।

Also read: चाय पीने के शौकीन हैं, तो ज़रूर जानें दूध की चाय पीने के फायदे व नुकसान: Milk Tea Benefits and Effects

दही से बने स्नैक्स

चाय एक गर्म ड्रिंक होता है, वहीं दही की तासीर ठंडी होती है। ऐसे में अगर आप चाय के साथ दही से बने स्नैक्स का सेवन करते हैं तो आपको सर्द और गर्म की समस्या हो सकती है। इसके अलावा पाचन सम्बन्धी परेशानियां आपको घेर सकती हैं। इसलिए चाय के साथ दही से बने स्नैक्स, जैसे-दही भल्ले, परांठे के साथ दही, कर्ड सैंडविच आदि का सेवन नहीं करना चाहिए।

डीप फ्राई स्नैक्स

Deep fried snacks
Deep fried snacks

बारिश होते ही लोगों को गरमा-गर्म चाय के साथ पकोड़े और समोसे खाने का मन करता है। लेकिन चाय के साथ इन डीप फ्राई स्नैक्स को खाना आपके स्वास्थ्य के लिए सही नहीं है। चाय के साथ डीप फ्राई स्नैक्स का सेवन करने से पाचन सम्बन्धी विभिन्न समस्याएं होने लगती हैं।

साइट्रस फूड्स

जिन चीज़ों में विटामिन सी की मात्रा पाई जाती है उन्हें चाय के साथ नहीं खाना चाहिए। कई लोग होते हैं जो फ्रूट खाते ही चाय पीने लग जाते हैं जो स्वास्थ्य के लिए सही नहीं है। दरअसल, दूध से बनी चाय में टैनिन होता है जो साइट्रस फूड्स के साथ रिएक्ट कर पेट खराब कर सकता है।

आयरन युक्त फूड्स

Iron-Rich Foods
Iron-Rich Foods

चाय के साथ वो खाद्य का सेवन न करे जिसमे आयरन पाया जाता है। चाय में ऑक्सलेट होता है जो आयरन युक्त फूड से आयरन सोखने से रोकता है। इसलिए चाय के साथ उन चीज़ों को न खायें जिसमे आयरन होता है।

हल्दी

वैसे तो हल्दी में कई एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं जो शरीर के लिहाज़ से बेहद लाभदायक हैं। लेकिन चाय के साथ हल्दी युक्त स्नैक्स खाने से पाचन सम्बन्धी समस्याएं हो सकती हैं। कई ऐसे स्नैक्स हैं जिसमें हल्दी का इस्तेमाल किया जाता हैं, जैसे- नमकीन, मठरी आदि।

वर्तमान में गृहलक्ष्मी पत्रिका में सब एडिटर और एंकर पत्रकारिता में 7 वर्ष का अनुभव. करियर की शुरुआत पंजाब केसरी दैनिक अखबार में इंटर्न के तौर पर की. पंजाब केसरी की न्यूज़ वेबसाइट में बतौर न्यूज़ राइटर 5 सालों तक काम किया. किताबों की शौक़ीन...