थाई के फैट को कम करने के लिए करें ये 4 एक्सरसाइज़: Exercise for Slim Thighs
Exercise for Slim Thighs

थाई के फैट को कम करने के लिए करें ये 4 एक्सरसाइज़: Exercise for Slim Thighs

आज हम आपके लिए कुछ एक्सरसाइज लेकर आए है, जिससे आप थाई पर जमी हुई चर्बी को कम कर सकते है।

Exercise for Slim Thighs: आजकल महिलाएं पार्टी या गेट टुगेदर में जाने के लिए स्लिम फिट या शॉर्ट ड्रेस पहनना पसंद करती है। लेकिन पेट और थाई पर जमा अतिरिक्त फैट को देखकर बहुत ज्यादा दिमाग खराब हो जाता है। खराब लाइफस्टाइल, डाइट में बदलाव और घंटों बैठे रहने की वजह से थाई पर फैट जमने लगता है। अब ऐसे में आप अपनी रूटीन में कुछ एक्सरसाइज़ को शामिल करके इस समस्या को हल कर सकते है। साथ ही एक्सरसाइज करने से थाई की मांसपेशियों को मजबूती मिलती है। इसके अलावा इससे  बॉडी शेपिंग और टोनिंग में काफी मदद मिलती है। अगर आप भी थाई पर जमी हुई चर्बी से परेशान है, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नही है। आज हम आपके लिए कुछ एक्सरसाइज लेकर आए है, जिससे आप थाई पर जमी हुई चर्बी को कम कर सकते है।

Also read: मोटापा घटाने के लिए एक्सरसाइज करने से पहले करें वॉर्म-अप

  • इस एक्सरसाइज को करने के लिए सबसे पहले योगा मैट पर पीठ के बल सीधा लेट जाएं।
  • अब बाजुओं को जमीन पर टिका लें। फिर दाएं पैर को घुटने से मोड़कर ऊपर की ओर ले जाएं और फिर नीचे ले आएं।
  • इसके बाद दाएं पैर को नीचे रखें और बाएं पैर को घुटने से मोड़कर ऊपर तक ले जाएं। फिर बाएं पैर को धीरे- धीरे नीचे ले आएं।
  • ऐसे ही दोनों पैरों से बार- बार अभ्यास करते रहे। 3 से 4 सेट में इस एक्सरसाइज को दोहराएं।
  • इस एक्सरसाइज को करते समय सांस पर नियंत्रण बनाकर रखना बहुत जरूरी होता है।
Exercise for Slim Thighs
Side Lunges
  • साइड लंजेस करने के लिए सबसे पहले मैट पर सीधे खड़े हो जाएं। फिर दोनों पैरों के बीच दूरी बनाकर खड़े हो।
  • अब दाएं पैर को घुटनों से मोड़कर बाएं पैर को बाहर की ओर ले जाएं। इस दौरान हाथों को आगे रखें और उंगलियों को आपस मिला लें।
  • इसके बाद बाएं बाएं पैर को घुटनों से मोड़कर दाएं पैर को बाहर की ओर ले जाएं।
  • इस एक्सरसाइज को 10 से 15 बार अभ्यास जरूर करें।
  • इस एक्सरसाइज को करने के लिए सबसे पहले मैट पर सीधे खड़े हो जाएं।
  • अब जितना हो सके दोनों पैरों को फैला लें। इसके बाद दोनों हाथों को खोलकर सीधा फैलाएं।
  • इसके बाद दोनों पैरों को घुटनों से मोड़ लें। अब हाथों को सामने लाकर झुकाएं और फिर हाथों को आपस में जोड़ लें।
  • इस एक्सरसाइज को करने के दौरान आपको काफ मसल्स दबाव महसूस होगा।
  • धीरे- धीरे करके सामान्य अवस्था में लौट आएं। इस एक्सरसाइज को बार पहली बार में 2 से 3 बार दोहराएं।
  • इस एक्सरसाइज को नियमित रूप से करने पर थाई की जिद्दी चर्बी कम होती है और टांगों के मसल्स भी मजबूत होते है।
Burpees
Burpees
  • बर्पीज करने के लिए सबसे पहले घुटनों के बल बैठ जाएं और हाथों को जमीन पर टिकाएं।
  • अब जंप करते हुए पुशअप की स्थिति में आए और उंगलियों को जमीन पर टिका कर रखें।
  • इसके बाद जंप करते हुए सीधे खड़े हो जाएं। इस दौरान हाथों को जितना हो सके खोल लें। फिर दोनों हाथों को आपस में मिलाएं।
  • इस एक्सरसाइज का 15- 20 बार तक अभ्यास जरूर करें। इसे करने से थाई की जिद्दी चर्बी तो कम होती ही है। साथ ही शरीर में एनर्जी लेवल भी बढ़ता है।