पानी की कमी होने पर बच्चा हो सकता है परेशान, इन फलों से करें इसकी पूर्ति
Best Diet for Kids : बच्चों के शरीर में पानी की कमी को दूर करने के लिए आप उन्हें कुछ हेल्दी फल खिला सकते हैं। आइए जानते हैं इन फलों के बारे में-
Best Diet for Kids: बच्चों के बेहतर शारीरिक और मानसिक विकास के लिए अच्छा डाइट होना बहुत ही जरूरी है। मुख्य रूप से आप उन्हें इस तरह का आहार दें, जिससे उनके शरीर में समग्र पोषक तत्वों की कमी को दूर किया जा सकें। कुछ बच्चे खाने के साथ-साथ पानी पीने से भी आनाकानी करते हैं, ऐसे में बच्चों के शरीर में पानी की कमी होने लगती है। अगर आप भी अपने बच्चों के शरीर में पानी की कमी के कारण परेशान हैं, तो इसकी कमी को फलों से दूर करें। जी हां, फलों के सेवन से बच्चों के शरीर में पानी की कमी को दूर किया जा सकता है। आइए जानते हैं पानी की कमी को पूरा करने वाले फल कौन से हैं?
Also read : सोने से पहले इन चाय को पीने से स्किन की परेशानियों की हो जाएगी छुट्टी
बच्चों को खिलाएं संतरा
बच्चों के शरीर में पानी की कमी को दूर करने के लिए आप उन्हें संतरा खिला सकते हैं। संतरा में पानी की प्रचुरता होती है, जिसके सेवन से शरीर में पानी की कमी को दूर किया जा सकता है। साथ ही इसमें कई अन्य जरूरी पोषक तत्व जैसे- प्रोटीन, आयरन और अन्य जरूरी विटामिन्स होते हैं, जिससे बच्चों का शारीरिक और मानसिक विकास अच्छे से होता है।
अनार से पानी की कमी होगी दूर
बच्चों के शरीर में पानी की कमी को दूर करने के लिए आप उन्हें अनार खिला सकते हैं। अनार फाइबर के साथ-साथ प्रोटीन, कैल्शियम और पानी का काफी अच्छा स्त्रोत होता है। इसके सेवन से शरीर में पानी की कमी कम होती है। साथ ही बच्चों को जरूरी पोषक तत्व प्राप्त हो सकता है। अगर आप बच्चों के शरीर में पानी की कमी को दूर करना चाहते हैं, तो आप उन्हें अनार खिला सकते हैं।

बच्चों को खिलाएं सेब
बच्चों के शरीर में पानी की कमी को दूर करने के लिए आप उन्हें सेब खिला सकते हैं। इससे डिहाइड्रेशन की समस्या को दूर किया जा सकता है। साथ ही पाचन के लिए भी अच्छा हो सकता है।

कीवी है हेल्दी आहार
बच्चों के शरीर में पानी की कमी को दूर करने के लिए आप उन्हें कीवी खिला सकते हैं। इसमें पोटैशियम, फाइबर जैसे पोषक तत्व भरपूर रूप से होते हैं। यह शरीर की कमजोर इम्यूनिटी से भी छुटकारा दिला सकता है।

बच्चों को खिलाएं अंगूर
अंगूर काफी हेल्दी आहार में से एक है। अंगूर के सेवन से शरीर में डिहाइड्रेशन की समस्या को दूर किया जा सकता है। यह विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है, जिससे बच्चों के शरीर की कई परेशानियों को कम किया जा सकता है।

बच्चों के शरीर में पानी की कमी को दूर करने के लिए आप उन्हें इन हेल्दी फलों का सेवन करा सकती हैं। इससे उनके शरीर की कई परेशानियों को दूर किया जा सकता है।
