Extreme Cold Reason: सर्दियों का मौसम तो चल ही रहा है ऐसे में ठंड लगना लाजमी है लेकिन बहुत से लोगों को इतनी ठंड लगती है। कि वह कई लेअर्स पहनने के बावजूद भी यह बोलते दिखते है कि ठंड लग रही है। ऐसे में आप समझ लीजिए आपके शरीर में कुछ विटामिन की कमी हो गई है।क्योंकि हद से ज्यादा ठंड लगने का मतलब है कि आपका मेटाबॉलिज्म काफी ज्यादा कमजोर है। जिसकी वजह से हमें ठंड भी लगती है। और जल्दी जुकाम खांसी हो जाता है। साथ ही बहुत सी बीमारियों में भी आपको ज्यादा ठंड लगती है। आईए जानिए आपको किस वजह से ठंड लग सकती है।
Also read: हीट थैरेपी और कोल्ड थेरेपी में से कौन सा है ज़्यादा सही है?: Heat and Cold Therapy
आयरन की कमी

यदि आपके शरीर में आयरन की कमी है तो भी आपको ठंड ज्यादा लगती है। क्योंकि आयरन ही एक ऐसा मिनरल है जो हमारे शरीर में हेमोग्लोबिन और रेड सेल्स का निर्माण करता है। और ऐसे में आयरन शरीर में कम होता है तो शरीर को कमजोरी महसूस होती है। और आपको ठंड भी ज्यादा लगती है। ऐसे में आप डाइट पर ध्यान दें आजकल वैसे भी सर्दियां चल रही है तो पालक,सरसों,मेथी,बथुआ,चुकंदर,गाजर आदि सब्जियों का सेवन करे। फलों में अनार और सेब खाएं आपके शरीर में आयरन की कमी दूर हो जाएगी और आपको ठंड भी कम लगेगी।
थायरॉयड होना
जब आपको थायरॉयड होता है तो थॉयरड ग्लैंड थॉयराक्सिन हॉर्मोन का उत्पादन नहीं कर पाता है। जिसकी वजह से शारीरिक कार्यप्रणाली पर असर पड़ने लगता है। और आपको ठंड लगने लगती है। ऐसे में हमारा मेटोबोल्मि काफी कमजोर पड़ जाता है। जिससे शरीर को सही तरह उर्जा प्रदान नहीं हो पाती है। क्योंकि ऊर्जा जब शरीर में आती है तो हमें गर्मी महसूस होती है। लेकिन उर्जा नहीं होने के कारण हमें ज्यादा ठंड लगती है। जरूरी है कि आप अपने थायरॉयड को चेक करवाएं। और उसके हिसाब से सही डाइट लें। जिससे मेटाबोलिज्म तंदुरुस्त हो सके।
ब्लड सर्कुलेशन का सही प्रकार से कार्य नहीं करना
कुछ लोगों के हाथ पैर सर्दियों में इतना ज्यादा ठंडे रहते है कि गर्म कपड़ें जैसे दस्ताने पहनने के बाद भी ठंडे रहते है। इसका कारण उनके शरीर का ब्लड सकुर्लेशन सही से कार्य नहीं कर रहा है। जब ब्लड सकुर्लेशन सही से कार्य नहीं करता है। तो शरीर में धमनियां संकुचित हो जाती है। और रक्त सही से प्रवाह नहीं हो पाता है। और इसके कारण हमें ठंड बहुत ज्यादा लगती है। ऐसे में जरूरी है कि आप गर्म चीजों का सेवन करें और वर्कआउट एक घंटा जरूर करें।
शरीर में बी 12 की कमी होना
अक्सर हम बहुत ज्यादा व्यस्त रहने के कारण अपनी डाइट पर ध्यान नहीं देते है जिसका भुगतान यह होता है। कि हमारे शरीर में से विटामिन की कमी हो जाती है। जिसमें से विटामिन बी 12 जो हमारे शरीर के लिए बेहद जरूरी विटामिन है लेकिन जब हम इसे नहीं लेते है। तो शरीर को पूरी तरह ऑक्सीजन नहीं मिल पाती है। शरीर बहुत थका हुआ महसूस करता है। और हमें कमजोरी के साथ बहुत ज्यादा ठंड लगती है। तो जरूरी है कि आप डाइट सही से लें। बी 12 मछली,दूध,अंडे,दालें आदि में होता है। और यदि आपके शरीर में बहुत ज्यादा बी 12 की कमी है तो उसकी भरपाई आप सप्लीमेंट लेकर भी कर सकते है लेकिन डॉक्टर के परामर्श से।
डिहाइड्रेशन
कुछ लोग सर्दियों में पानी बहुत कम पीते है क्योंकि उन्हें लगता है पानी पीने से ठंड ज्यादा लगेगी। साथ ही पानी पीने से बचते है। लेकिन शायद आपको पता नहीं होगा कि सर्दी में सबसे ज्यादा पानी पीने की जरूरत होता है। इससे शरीर में खुश्की भी नहीं रहती है और आपको ठंड भी कम लगती है। तो जरूरी है कि आप पानी की मात्रा सही प्रकार से लें। बॉडी को डिहाइड्रेट नहीं होने दे। साथ ही खूब फल और सलाद खाएं। जिससे शरीर में पानी की कमी नहीं हो पाएगी। और आपका शरीर स्वस्थ रहेगा।
