Intestine Fat Remedy: आंत की चर्बी या विसेरल फैट, बेहद जिद्दी फैट होता है जो आपके पेट के आसपास स्थित ऑर्गेन्स के चारों ओर जमा होता है। बहुत से लोग इस प्रकार की चर्बी को कम करना चाहते हैं, जिसके लिए फैड या क्रैश डाइट का सहारा भी लेते हैं। लेकिन एक निश्चित समय बाद ये फैट ऑर्गेन्स के चारों ओर फिर से जमा होने लगता है। आंत में जमी चर्बी हाई ब्लडप्रेशर, हार्ट डिजीज, डायबिटीज और कैंसर जैसी गंभीर समस्याओं को बढ़ावा दे सकती है। यदि आप भी आंत की चर्बी को कम करना चाहते हैं तो ये पांच चीजें आपके लिए रामबाण साबित हो सकती हैं, तो चलिए जानते हैं इनके बारे में।
Also read: बरसाती मौसम में ऐसे रहे स्वस्थ्य: Monsoon Health Tips
क्या है आंत की चर्बी

आंत की चर्बी वह फैट है जो पेट की मांसपेशियों के पीछे मौजूद ऑर्गेन्स में जमा होता है। ये आपके अंगों जैसे पेट, लीवर, पैनक्रियाज और इंटेस्टाइन के आसपास होती है। इस फैट को आसानी से छुआ या देखा नहीं जा सकता। हालांकि इस प्रकार का फैट आपके ऑर्गेन्स को सुरक्षा प्रदान करने में मदद करता है लेकिन 10 प्रतिशत से अधिक फैट टाइप-2 डायबिटीज, हार्ट डिजीज और फैटी लिवर जैसी बीमारियों को बढ़ा सकता है।
आंत की चर्बी को ऐसे करें कम
कोई भी एक आदत आंत की चर्बी से छुटकारा नहीं दिला सकती, इसलिए हमें डाइट और एक्सरसाइज के साथ लाइफस्टाइल में भी सकारात्मक बदलाव करना होगा।
एंटी-इंफ्लेमेट्री फूड
शरीर में मौजूद फैट सेल्स एडिपोकिन्स नामक प्रो-इंफ्लेमेट्री हार्मोन रिलीज करते हैं, जिससे शरीर में सूजन और मोटापा बढ़ता है। ऐसे में प्रो-इंफ्लेमेट्री फूड जैसे कार्बोहाइड्रेट, मीट और शुगर आंत की चर्बी को बढ़ावा दे सकते हैं। इसलिए डाइट में हाई फाइबर फल, सब्जियां, साबुत अनाज, डेयरी प्रोडक्ट और नट्स जैसे एंटी-इंफ्लेमेट्री फूड को शामिल करना बेहद जरूरी है।
हाई फाइबर
फाइबर फूड अन्य पोषक तत्वों की तुलना में पेट में अधिक समय तक रहता है, जो खाने के बाद भी पेट को भरा हुआ महसूस कराता है। आंत में जमी चर्बी को कम करने के लिए हमें लगभग 25 ग्राम फाइबर को अपनी मील का हिस्सा बनाना चाहिए। फल, सब्जियां, फलियां, साबुत अनाज और मेवे में भरपूर मात्रा में फाइबर होता है।
Also read: खानपान में छोटा-सा भी बदलाव कम करता है वजन: Weight Loss Advice
प्रोटीन

प्रोटीन को मसल बिल्डिंग और वेट लॉस का मुख्य एजेंट माना जाता है। हाई-प्रोटीन डाइट खाने से अधिक मात्रा में मांसपेशियों का निर्माण होता है और शरीर में जमे फैट को कम करने में मदद मिलती है। इसके अलावा हाई प्रोटीन फूड भूख को नियंत्रित करने वाले हार्मोन को विनियमित करने में मदद करता है। खासकर नाश्ते के दौरान लिया गया प्रोटीन चर्बी को कम करने में अधिक सहायक होता है।
कई बार खाएं
कई शोध से पता चलता है कि खाने की नियमितता वजन घटाने में मदद करती है। एक ही समय पर नाश्ता, दोपहर का खाना और रात का खाना खाने से वजन घटाने की प्रक्रिया को बेहतर बनाया जा सकता है। दिनभर में कई बार खाएं, इससे अधिक भूख लगने और ओवरईटिंग से बचा जा सकता है। इसके लिए आप एक अलार्म सेट कर सकते हैं और निश्चित समय पर खा सकते हैं।
30 मिनट एक्सरसाइज
फैट कम करने के लिए डाइट के साथ एक्सरसाइज भी बेहद जरूरी होती है। नियमित रूप से की गई एक्सरसाइज हार्ट हेल्थ के लिए भी महत्वपूर्ण मानी जाती है। एक्सपर्ट हर दिन कम से कम 30 मिनट एक्सरसाइज करने का सुझाव देते हैं। आंत की चर्बी को कम करने के लिए क्रंचेस, वॉकिंग, जॉगिंग और हिट एक्सरसाइज की जा सकती है।
